हिमाचल में 149 जूनियर इंजीनियर पदों पर भर्ती, डिप्लोमा और BTech उम्मीदवार कर सकते हैं आवेदन। (फोटो सोर्स - गूगल इमेज) 
करियर

हिमाचल में जूनियर इंजीनियर भर्ती: 149 पदों पर मौका, डिप्लोमा और BTech वाले करें आवेदन

HP JE Recruitment 2026 : हिमाचल प्रदेश में ट्रेनी जूनियर इंजीनियर (सिविल) के 149 पदों पर भर्ती निकली है, जिसमें डिप्लोमा और BTech उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं।

हितेश तिवारी

HPRCA Job Vacancy : सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे सिविल इंजीनियरिंग उम्मीदवारों के लिए शानदार अवसर सामने आया है। हिमाचल प्रदेश राज्य चयन आयोग (HPRCA) ने ट्रेनी जूनियर इंजीनियर (सिविल) के पदों पर भर्ती निकाली है।

इस भर्ती के जरिए कुल 149 पद भरे जाएंगे। खास बात यह है कि इस भर्ती में डिप्लोमा और BTech/BE दोनों प्रकार के उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं। आवेदन प्रक्रिया शुरू हो चुकी है, इसलिए इच्छुक उम्मीदवारों को समय रहते आवेदन करने की सलाह दी गई है।

HPRCA में 149 पदों पर निकली भर्ती

इस भर्ती के तहत चयनित उम्मीदवारों को राज्य के विभिन्न विभागों में तैनात किया जाएगा, जहां उन्हें निर्माण कार्यों की निगरानी, प्रोजेक्ट सुपरविजन और तकनीकी जिम्मेदारियां संभालनी होंगी। योग्यता की बात करें तो उम्मीदवार के पास सिविल इंजीनियरिंग में डिप्लोमा या डिग्री (BTech/BE) होना जरूरी है।

यह डिग्री किसी मान्यता प्राप्त संस्थान से होनी चाहिए। इसके अलावा 10वीं और 12वीं पास होना भी अनिवार्य है। फ्रेशर उम्मीदवार भी इस भर्ती के लिए आवेदन कर सकते हैं, हालांकि अनुभवी उम्मीदवारों को प्राथमिकता मिल सकती है।

अप्लाई करने की आयु सीमा 18 से 45 वर्ष

आयु सीमा 18 से 45 वर्ष तय की गई है, जिसकी गणना 1 जनवरी 2026 के आधार पर होगी। आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को नियमानुसार छूट मिलेगी। चयन प्रक्रिया में सबसे पहले लिखित परीक्षा होगी, जिसमें सिविल इंजीनियरिंग से जुड़े सवाल पूछे जाएंगे।

इसके बाद सफल उम्मीदवारों को डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन के लिए बुलाया जाएगा और अंत में मेरिट के आधार पर चयन किया जाएगा। आवेदन करने के लिए उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर रजिस्ट्रेशन करें, फॉर्म भरें, जरूरी दस्तावेज अपलोड करें और सबमिट करके उसका प्रिंट जरूर निकाल लें।

महाराष्ट्र में Old Monk की बिक्री से बैन नहीं हटेगा, FSSAI ने रम मानने से क्यों किया इनकार? जानिए पूरा मामला

कांग्रेस में बड़ा फेरबदल, अंदरूनी कलह के बीच सचिन पायलट को पंजाब की कमान; कई राज्यों के प्रभारी बदले

13 साल बाद SRCC पहुंचे PM मोदी: Gen-Z भाषा में Alumni को बताया OG, 2013 की स्पीच को भी किया याद

PM Modi Delhi Metro Video: मेट्रो में बच्चों से मिले पीएम मोदी, सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल

सहारनपुर मस्जिद विवाद: जमीन किसकी है, मस्जिद कितनी पुरानी और बुलडोजर क्यों चला? समझें पूरी कहानी