File photo 
करियर

आज है गेट एग्जाम के रजिस्ट्रेशन की आखिरी तारीख, यहां देखें एग्जाम डेट और पढ़े डिटेल्स

जारी किए गए टाइम टेबल के मुताबिक GATE 2024 की परीक्षा 3, 4, 10 और 11 फरवरी को विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर आयोजित की जाएगी।

वैष्णवी वंजारी

नई दिल्ली: गेट एग्जाम (GATE Exam 2024) का रजिस्ट्रेशन करने वाले युवाओं के लिए आज हम एक महत्वपूर्ण खबर लेकर आये है। जी हां दरअसल आज  भारतीय विज्ञान संस्थान (IISc), बेंगलुरु ग्रेजुएट एप्टीट्यूड टेस्ट इन इंजीनियरिंग (GATE) 2024 परीक्षा के लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया करने की आखिरी तारीख है। ऐसे में जिन उम्मीदवारों ने अब तक गेट एग्जाम के लिए आवेदन नहीं किया था, वे अब आईआईएससी बेंगलुरु की आधिकारिक वेबसाइट gate2024. iisc.ac.in पर जाकर ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं। आइए जानते है इस बारे में पूरी डिटेल्स क्या है

आज होगी रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया बंद

गौरतलब हो कि इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ बेंगलुरु ने गेट एग्जाम के रजिस्ट्रेशन के लिए लेट फीस के साथ 20 अक्टूबर का समय दिया था, जो आज खत्म हो होने वाला है। हालांकि बिना लेट फीस आवेदन की आखिरी तारीख 12 अक्टूबर थी।  जानकारी के लिए आपको बता दें कि रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया बंद होने के बाद उम्मीदवारों को अपने एप्लीकेशन फॉर्म में करेक्शन करने का मौका दिया जाएगा।  जी हां करेक्शन विंडो 7 नवंबर से 11 नवंबर 2023 तक खुलेगी।

ऐसे करें आवेदन

1: सबसे पहले GATE 2024 की आधिकारिक वेबसाइट gate2024. iisc.ac.in  पर जाएं।

2: रजिस्ट्रेशन लिंक का एक्सेस लेकर वेबसाइट पर मौजूद GATE के रजिस्ट्रेशन लिंक पर क्लिक करें।

3: अपनी पर्सनल डि‍टेल जैसे नाम, ई-मेल, मोबाइल नंबर आदि भरें।

4: इसके बाद पर्सनल डि‍टेल्स के साथ-साथ एकेडमिक डि‍टेल्स भरें।

5: अब अपनी एक फोटो स्कैन कर अपलोड करें और गाइडलाइन्स के मुताबिक सिग्नेचर भी अपलोड कर दें।

 6: इसके बाद GATE 2024 की रजिस्ट्रेशन फीस का ऑनलाइन पेमेंट करें।

7: एक बार एप्लिकेशन फॉर्म में भरी गई डि‍टेल्स को दोबारा वेरिफाई कर लें।

8: इसके बाद अपने रजिस्ट्रेशन फॉर्म को सबमिट कर दें।

यहां देखें एग्जाम की डेट्स

जारी किए गए टाइम टेबल के मुताबिक GATE 2024 की परीक्षा 3, 4, 10 और 11 फरवरी को विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर आयोजित की जाएगी।  एडमिट कार्ड 3 जनवरी आधिकारिक वेबसाइट पर जारी किया जाएगा। परीक्षा दो शिफ्ट में आयोजित की जाएगी- मॉर्निंग सेशन की परीक्षा सुबह 9:30 से लेकर दोपहर 12:30 तक होगी, जबकि दूसरा सेशन दोपहर 2:30 बजे से 5:30 तक चलेगा।

अधिक जानकारी के लिए उम्मीदवारों को GATE 2024 की आधिकारिक वेबसाइट gate2024. iisc.ac.in पर विजिट करने की सलाह दी जाती है। ऐसे में अब तक आपनेरजिस्ट्रेशन  नहीं किया है तो जल्द रजिस्ट्रेशन कर लें क्योकि आज आखिरी तारीख है।

Weather Alert: दिल्ली-UP से दक्षिण भारत तक बारिश-आंधी का अलर्ट, मछुआरों को समुद्र में न जाने की सलाह

Data Breach: SBI ग्राहकों के लिए राहत की खबर! साइबर अटैक से प्रभावित लोगों की राशि बैंक में सुरक्षित

मेरी और केरल CM की गुप्त रिकॉर्डिंग की कोशिश’, कर्नाटक DK शिवकुमार का आरोप; बोले- कार्रवाई हुई, सबूत भी हैं

हिमांशु भाऊ गिरफ्तार: विदेश में पकड़ा गया हरियाणा का मोस्ट वांटेड गैंगस्टर, बिश्नोई गैंग से है दुश्मनी

जामिया मिल्लिया इस्लामिया में क्यों हो रहा है प्रदर्शन? समर्थन में पहुंचे इमरान मसूद को पुलिस ने किया डिटेन