कर्मचारी राज्य बीमा निगम (फोटो - गूगल इमेज)
करियर

ESIC Recruitment 2026: गोवा में 107 पदों पर भर्ती, 1.18 लाख तक वेतन; जानें योग्यता और आवेदन प्रक्रिया

ESIC Vacancy : ESIC ने गोवा मेडिकल कॉलेज में 107 पदों पर भर्ती निकाली है। प्रोफेसर, एसोसिएट प्रोफेसर, असिस्टेंट प्रोफेसर और सीनियर रेजिडेंट पदों की योग्यता, वेतन और आवेदन प्रक्रिया जानें।

हितेश तिवारी

ESIC Jobs : कर्मचारी राज्य बीमा निगम (ESIC) ने गोवा के ESIC मेडिकल कॉलेज और अस्पताल, मारगाओ में शिक्षण संकाय और सीनियर रेजिडेंट के 107 पदों पर भर्ती निकाली है। इस भर्ती में प्रोफेसर, एसोसिएट प्रोफेसर, असिस्टेंट प्रोफेसर और सीनियर रेजिडेंट के पद शामिल हैं।

योग्य उम्मीदवारों के पास MBBS के साथ MD, MS, DNB या संबंधित विषय में PG डिप्लोमा की योग्यता होनी चाहिए। भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया निर्धारित प्रारूप के अनुसार पूरी करनी होगी।

गोवा मेडिकल कॉलेज में 107 पदों पर भर्ती

भर्ती में प्रोफेसर के 15, एसोसिएट प्रोफेसर के 21, असिस्टेंट प्रोफेसर के 36 और सीनियर रेजिडेंट के 35 पद शामिल हैं। प्रोफेसर के लिए MD/MS/DNB के साथ PG शिक्षण का कम से कम 3 साल का अनुभव जरूरी है। एसोसिएट प्रोफेसर के लिए संबंधित योग्यता के साथ 10 साल का अनुभव मांगा गया है।

असिस्टेंट प्रोफेसर के लिए PG डिग्री के बाद कम से कम 2 साल का अनुभव या PG डिप्लोमा के साथ संबंधित क्षेत्र में 6 साल का अनुभव जरूरी है। प्रोफेसर को 1,18,500 रुपये, एसोसिएट प्रोफेसर को 78,800 रुपये, जबकि असिस्टेंट प्रोफेसर और सीनियर रेजिडेंट को 67,700 रुपये का मूल वेतन मिलेगा। इसके अलावा नियमानुसार अन्य भत्ते भी दिए जाएंगे।

1.18 लाख रुपये तक का मूल वेतन

आवेदन शुल्क की बात करें तो SC, ST, महिला, ESIC के नियमित कर्मचारी, पूर्व सैनिक और दिव्यांग उम्मीदवारों को शुल्क से छूट दी गई है। अन्य उम्मीदवारों के लिए आवेदन शुल्क 500 रुपये है। उम्मीदवारों को आवेदन के साथ 10वीं, MBBS, MD/MS/DNB की मार्कशीट और डिग्री, मेडिकल रजिस्ट्रेशन, अनुभव प्रमाण पत्र और लागू होने पर आरक्षण संबंधी प्रमाण पत्र जमा करना होगा।

आवेदन 1 सितंबर 2026 को दोपहर 3 बजे तक जमा किया जा सकता है। ऑनलाइन इंटरव्यू के लिए दस्तावेज पहले भेजने होंगे, जबकि ऑफलाइन इंटरव्यू के लिए उम्मीदवारों को ESIC अस्पताल, मारगाओ में निर्धारित समय पर पहुंचना होगा। प्रत्येक पद के लिए अलग आवेदन करना होगा और इंटरव्यू में यात्रा भत्ता नहीं दिया जाएगा।

बुलेट ट्रेन प्रोजेक्ट ने पकड़ी रफ्तार, महाराष्ट्र में समंदर के नीचे से पहाड़ों तक, एक साथ चल रहा काम

FREMAA Recruitment 2026: IT असिस्टेंट समेत 12 पदों पर भर्ती, 40,000 तक सैलरी; 6 सितंबर तक करें आवेदन

आंध्र प्रदेश में खौफनाक वारदात, श्रीशैलम के लॉज में एक ही परिवार के 5 लोगों की मौत; 3 दिन से बंद था कमरा

क्या राजनीति छोड़ रहे हैं नितिन गडकरी? संन्यास की अटकलों पर केंद्रीय मंत्री ने तोड़ी चुप्पी, जानिए पूरा सच

SECI Recruitment 2026: इंजीनियर समेत 28 पदों पर निकली भर्ती, 2.80 लाख तक सैलरी; 23 सितंबर तक करें आवेदन