कर्मचारी राज्य बीमा निगम (फोटो - गूगल इमेज)
करियर

ESIC पुणे में डॉक्टरों की 46 भर्तियां, प्रोफेसर से सीनियर रेजिडेंट तक मौका, 11 सितंबर तक वॉक-इन इंटरव्यू

ESIC Recruitment : ESIC मेडिकल कॉलेज पुणे में प्रोफेसर, एसोसिएट प्रोफेसर, असिस्टेंट प्रोफेसर और सीनियर रेजिडेंट के 46 पदों पर भर्ती है। 7 से 11 सितंबर तक वॉक-इन इंटरव्यू होगा।

हितेश तिवारी

ESIC Vacancy : ESIC मेडिकल कॉलेज और अस्पताल, बिबवेवाड़ी, पुणे में डॉक्टरों और वरिष्ठ रेजिडेंट के 46 पदों पर भर्ती निकली है। इस भर्ती में प्रोफेसर, एसोसिएट प्रोफेसर, असिस्टेंट प्रोफेसर और सीनियर रेजिडेंट के पद शामिल हैं। कुल रिक्तियों में 8 प्रोफेसर, 11 एसोसिएट प्रोफेसर, 9 असिस्टेंट प्रोफेसर और 18 सीनियर रेजिडेंट के पद हैं। इनमें सीनियर रेजिडेंट के 15 पद तीन साल और 3 पद एक साल की अवधि के लिए हैं।

योग्य उम्मीदवारों के लिए वॉक-इन इंटरव्यू का आयोजन 7 से 11 सितंबर 2026 तक किया जाएगा। इंटरव्यू सुबह 9:30 बजे से शाम 4 बजे तक होगा, जबकि उम्मीदवारों को सुबह 9 बजे से 11 बजे के बीच रिपोर्ट करना होगा। भर्ती के लिए अधिसूचना 5 सितंबर 2026 को जारी की गई है और चयनित उम्मीदवारों को ESIC के नियमों के अनुसार संविदा के आधार पर नियुक्त किया जाएगा।

ESIC पुणे में डॉक्टरों के 46 पदों पर भर्ती

इन पदों के लिए शैक्षणिक योग्यता संबंधित पद और विषय के अनुसार राष्ट्रीय चिकित्सा आयोग यानी NMC के नियमों के तहत निर्धारित की गई है। इसलिए उम्मीदवारों को जिस पद के लिए आवेदन करना है, उसके लिए जरूरी NMC योग्यता पूरी करनी होगी। आयु सीमा की बात करें तो प्रोफेसर, एसोसिएट प्रोफेसर और असिस्टेंट प्रोफेसर पदों के लिए अधिकतम उम्र 68 वर्ष रखी गई है। वहीं, सीनियर रेजिडेंट पद के लिए उम्मीदवार की अधिकतम आयु 45 वर्ष होनी चाहिए।

आरक्षित वर्गों के उम्मीदवारों को केंद्र सरकार के नियमों के अनुसार आयु सीमा में छूट दी जाएगी। वेतन भी पद के अनुसार अलग-अलग होगा। प्रोफेसर को लेवल-13 में करीब 2.57 लाख रुपये, एसोसिएट प्रोफेसर को लेवल-12 में करीब 1.70 लाख रुपये, जबकि असिस्टेंट प्रोफेसर और सीनियर रेजिडेंट को लेवल-11 में करीब 1.50 लाख रुपये वेतन मिलने की जानकारी दी गई है।

7 से 11 सितंबर तक वॉक-इन इंटरव्यू

आवेदन शुल्क की बात करें तो SC, ST, महिला, दिव्यांग, पूर्व सैनिक और संबंधित अधिसूचना में दी गई अन्य पात्र श्रेणियों के उम्मीदवारों को शुल्क से छूट दी गई है। अन्य उम्मीदवारों को 500 रुपये आवेदन शुल्क देना होगा। उम्मीदवारों का चयन वॉक-इन इंटरव्यू के आधार पर किया जाएगा। इसके लिए पहले आवेदन और दस्तावेजों की जांच होगी और जरूरत के अनुसार उम्मीदवारों को शॉर्टलिस्ट किया जा सकता है।

इसके बाद व्यक्तिगत इंटरव्यू और दस्तावेज सत्यापन की प्रक्रिया पूरी होगी। उम्मीदवारों को आवेदन फॉर्म भरकर जरूरी दस्तावेजों की स्व-सत्यापित प्रतियां और मूल दस्तावेज साथ लेकर निर्धारित तारीख पर ESIC मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल, बिबवेवाड़ी, पुणे पहुंचना होगा। इच्छुक उम्मीदवारों को सलाह है कि इंटरव्यू में जाने से पहले भर्ती की आधिकारिक अधिसूचना में अपने पद की योग्यता, दस्तावेज और अन्य शर्तों को अच्छी तरह जांच लें।

13 साल बाद SRCC पहुंचे PM मोदी: Gen-Z भाषा में Alumni को बताया OG, 2013 की स्पीच को भी किया याद

PM Modi Delhi Metro Video: मेट्रो में बच्चों से मिले पीएम मोदी, सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल

सहारनपुर मस्जिद विवाद: जमीन किसकी है, मस्जिद कितनी पुरानी और बुलडोजर क्यों चला? समझें पूरी कहानी

सुभाष चंद्रा की बढ़ीं मुश्किलें, 1322 करोड़ रुपये की धोखाधड़ी के आरोप में CBI ने दर्ज की FIR

भाग सकते हो, छिप नहीं सकते..., कश्मीर में सुरक्षाबलों ने लश्कर के पाकिस्तानी कमांडर यासिर को किया ढेर