दिल्ली अधीनस्थ सेवा चयन बोर्ड (फोटो - गूगल इमेज) 
करियर

DSSSB Exam Schedule 2026 जारी, कोर्ट अटेंडेंट से MTS तक कई भर्ती परीक्षाओं की तारीखें घोषित

DSSSB Exam Schedule 2026 : DSSSB ने जून से सितंबर 2026 तक आयोजित होने वाली विभिन्न भर्ती परीक्षाओं का शेड्यूल जारी। कोर्ट अटेंडेंट, असिस्टेंट सुपरिटेंडेंट समेत कई पदों की परीक्षा तारीख घोषित।

हितेश तिवारी

DSSSB Exam Date 2026 : दिल्ली में सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे उम्मीदवारों के लिए महत्वपूर्ण खबर है। दिल्ली अधीनस्थ सेवा चयन बोर्ड (DSSSB) ने जून, जुलाई, अगस्त और सितंबर 2026 में आयोजित होने वाली विभिन्न भर्ती परीक्षाओं का विस्तृत शेड्यूल जारी कर दिया है।

इस परीक्षा कार्यक्रम में दिल्ली हाई कोर्ट के कोर्ट अटेंडेंट, असिस्टेंट सुपरिटेंडेंट, फॉरेस्ट गार्ड, मल्टी टास्किंग स्टाफ (MTS), पीजीटी और अन्य कई पद शामिल हैं। जिन अभ्यर्थियों ने इन भर्तियों के लिए आवेदन किया है, वे अब अपनी परीक्षा की तैयारी और योजना निर्धारित तिथियों के अनुसार कर सकते हैं। सभी परीक्षाएं ऑनलाइन मोड में आयोजित की जाएंगी।

DSSSB ने विभिन्न भर्ती परीक्षाओं का शेड्यूल जारी किया

जारी कार्यक्रम के अनुसार दिल्ली हाई कोर्ट के कोर्ट अटेंडेंट और संबंधित पदों की परीक्षा 1 जून से 30 जून 2026 के बीच आयोजित होगी। वहीं असिस्टेंट सुपरिटेंडेंट, जूनियर इंजीनियर, मोटर व्हीकल इंस्पेक्टर, ट्रांसलेटर और फॉरेस्ट गार्ड जैसे पदों की परीक्षाएं जुलाई महीने में अलग-अलग तिथियों पर आयोजित की जाएंगी।

डायरेक्टोरेट ऑफ एजुकेशन (DOE) के तहत पीजीटी इकोनॉमिक्स और पीजीटी जियोग्राफी की परीक्षाएं 15 और 16 जुलाई को होंगी। इसके अलावा मल्टी टास्किंग स्टाफ (MTS) भर्ती परीक्षा 26 जुलाई से 27 अगस्त तक विभिन्न चरणों में आयोजित की जाएगी। आयोग ने विज्ञापन संख्या, पोस्ट कोड और विभागवार पूरा परीक्षा कार्यक्रम भी जारी किया है।

एडमिट कार्ड DSSSB की आधिकारिक वेबसाइट पर जारी होंगे

DSSSB ने उम्मीदवारों को सलाह दी है कि वे अपनी ईमेल आईडी और मोबाइल नंबर अपडेट रखें, क्योंकि परीक्षा से जुड़ी महत्वपूर्ण सूचनाएं इन्हीं माध्यमों से भेजी जाएंगी। एडमिट कार्ड परीक्षा तिथि से कुछ दिन पहले आधिकारिक वेबसाइट पर जारी किए जाएंगे।

अभ्यर्थियों को नियमित रूप से DSSSB की वेबसाइट चेक करते रहने की सलाह दी गई है ताकि किसी भी नए अपडेट या बदलाव की जानकारी समय पर मिल सके। परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवारों के लिए यह शेड्यूल तैयारी को अंतिम रूप देने में काफी मददगार साबित होगा।

SEM कोर्ट में सौरव दास और आशुतोष रांका की रिहाई पर सुनवाई आज, नहीं मिली जमानत तो क्या करेगी CJP?

Kolkata Puja Stampede Live:कोलकाता पुलिस ने बोबाजार इलाके में निषेधाज्ञा लागू की, पीड़ितों से मिलेंगे अमित शाह

Weather Alert: IMD का 16 राज्यों में बारिश और तूफान का अलर्ट, दिल्ली-UP-बिहार में तेज हवाओं की चेतावनी

कोलकता दुर्गा पूजा पंडाल हादसे में की 19 मौत, घायलों के इलाज का खर्च उठाएगी सरकार, CM बोले- बख्शा नहीं जाएगा

ग्वालियर में दुर्गाष्टमी पर बड़ा हादसा, शीतला माता मंदिर जा रहे श्रद्धालुओं को ट्रक ने कुचला, 13 की मौत