DU में असिस्टेंट और सीनियर असिस्टेंट के 126 पदों पर भर्ती  सोर्स-सोशल मीडिया
करियर

DU Vacancy 2026: दिल्ली विश्वविद्यालय में असिस्टेंट और सीनियर असिस्टेंट के 126 पदों पर भर्ती, जानें योग्यता

DU Senior Assistant Recruitment: दिल्ली विश्वविद्यालय में असिस्टेंट और सीनियर असिस्टेंट के 126 पदों पर भर्ती। आवेदन 23 अक्टूबर से शुरू होंगे। जानें योग्यता, अनुभव, आयु सीमा और चयन प्रक्रिया।

करुणा नंद शाहवाल

Highlights:

  • दिल्ली विश्वविद्यालय में सीनियर असिस्टेंट के 46 और असिस्टेंट के 80 पदों पर भर्ती।

  • आवेदन प्रक्रिया 23 अक्टूबर 2026 से शुरू होगी; अंतिम तारीख 9 नवंबर बताई गई है।

  • ग्रेजुएशन के साथ संबंधित पद के लिए निर्धारित अनुभव और टाइपिंग कौशल जरूरी है।

Delhi University Recruitment 2026: दिल्ली विश्वविद्यालय में गैर-शिक्षण पदों पर सरकारी नौकरी पाने का अवसर है। विश्वविद्यालय ने सीनियर असिस्टेंट और असिस्टेंट के कुल 126 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं।

ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 23 अक्टूबर 2026 से शुरू होगी और उम्मीदवार 9 नवंबर तक आवेदन कर सकेंगे। दोनों पदों के लिए ग्रेजुएशन जरूरी है, लेकिन अनुभव, आयु सीमा और चयन प्रक्रिया अलग-अलग निर्धारित की गई है। आवेदन करने से पहले उम्मीदवारों को संबंधित पद की पात्रता और आधिकारिक नोटिफिकेशन में दी गई शर्तों को ध्यान से देखना चाहिए।

दिल्ली विश्वविद्यालय में 126 पदों पर भर्ती

दिल्ली विश्वविद्यालय की इस भर्ती के तहत दो पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी। पदों का विवरण इस प्रकार है:

पद का नामपदों की संख्यावेतन स्तर
सीनियर असिस्टेंट46लेवल-6
असिस्टेंट80लेवल-4
कुल पद126—

कब से कब तक कर सकेंगे आवेदन?

दिल्ली विश्वविद्यालय की भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन लिंक 23 अक्टूबर 2026 से उपलब्ध होगा। आवेदन प्राप्त करने की अंतिम तारीख 9 नवंबर 2026 निर्धारित की गई है।

हालांकि, विज्ञापन के अनुसार, यदि रोजगार समाचार में भर्ती विज्ञापन प्रकाशित होने की तारीख से दो सप्ताह की अवधि बाद में पूरी होती है, तो वही तारीख अंतिम मानी जाएगी। इसलिए उम्मीदवारों को आवेदन की समयसीमा की पुष्टि विश्वविद्यालय की आधिकारिक वेबसाइट पर जारी नोटिफिकेशन से करनी चाहिए।

सीनियर असिस्टेंट के लिए योग्यता और आयु सीमा

सीनियर असिस्टेंट के 46 पदों पर आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों को निम्नलिखित शर्तें पूरी करनी होंगी:

  • किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय या संस्थान से स्नातक की डिग्री।

  • लेवल-4 में असिस्टेंट या समकक्ष पद पर कम से कम तीन वर्ष का अनुभव।

  • कंप्यूटर एप्लीकेशन, नोट लेखन और ड्राफ्टिंग का ज्ञान।

असिस्टेंट पद के लिए कौन कर सकता है आवेदन?

  • असिस्टेंट के 80 पदों के लिए भी उम्मीदवार का किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय या संस्थान से स्नातक होना जरूरी है। इसके अलावा संबंधित क्षेत्र में कार्य अनुभव और टाइपिंग की योग्यता भी मांगी गई है।

  • विश्वविद्यालय, शोध संस्थान, केंद्र या राज्य सरकार, सार्वजनिक क्षेत्र के उपक्रम अथवा स्वायत्त निकाय में जूनियर असिस्टेंट या समकक्ष पद पर कम से कम दो वर्ष का अनुभव।

  • अंग्रेजी में 35 शब्द प्रति मिनट या हिंदी में 30 शब्द प्रति मिनट की टाइपिंग गति।

  • कंप्यूटर संचालन का ज्ञान।

  • अधिकतम आयु सीमा 32 वर्ष।

  • उम्मीदवारों को आवेदन करने से पहले यह सुनिश्चित करना चाहिए कि उनका अनुभव और टाइपिंग कौशल निर्धारित मानकों के अनुरूप है।

कितना देना होगा आवेदन शुल्क?

दिल्ली विश्वविद्यालय ने आवेदन शुल्क उम्मीदवारों की श्रेणी के आधार पर निर्धारित किया है।

श्रेणीआवेदन शुल्क (₹)
सामान्य और अनारक्षित वर्ग1,000
OBC (नॉन-क्रीमी लेयर), EWS और महिला उम्मीदवार800
SC, ST और दिव्यांग उम्मीदवार600

आवेदन शुल्क जमा करने के बाद इसे वापस नहीं किया जाएगा। अधूरी जानकारी या निर्धारित शुल्क के बिना जमा किए गए आवेदन अस्वीकार किए जा सकते हैं।

दिल्ली विश्वविद्यालय की आधिकारिक सूचना जारी

सीनियर असिस्टेंट का चयन कैसे होगा?

सीनियर असिस्टेंट के पद पर सीधी भर्ती के लिए चयन प्रक्रिया में प्रारंभिक परीक्षा, मुख्य परीक्षा और कौशल परीक्षा शामिल हैं।

1. प्रारंभिक परीक्षा

प्रारंभिक परीक्षा बहुविकल्पीय प्रश्नों पर आधारित होगी। इसकी अवधि 2 घंटे 30 मिनट होगी। परीक्षा में सामान्य ज्ञान, तार्किक क्षमता, गणितीय योग्यता और उच्च शिक्षण संस्थानों के प्रशासन से संबंधित सवाल पूछे जाएंगे।

कुल प्रश्न: 100

अधिकतम अंक: 200

परीक्षा अवधि: 2 घंटे 30 मिनट

इस परीक्षा के आधार पर उम्मीदवारों को अगले चरण के लिए शॉर्टलिस्ट किया जाएगा। प्रारंभिक परीक्षा के अंक अंतिम चयन में शामिल नहीं होंगे।

2. मुख्य परीक्षा

मुख्य परीक्षा वर्णनात्मक होगी और इसके लिए दो घंटे का समय सीमा दिया गया है। इसमें शैक्षणिक प्रशासन एवं प्रबंधन के साथ उच्च शिक्षण संस्थानों में लागू नियमों और उनके उपयोग से जुड़े प्रश्न पूछे जाएंगे।

अधिकतम अंक: 200

परीक्षा अवधि: 2 घंटे

मुख्य परीक्षा के अंकों के आधार पर मेरिट तैयार की जाएगी।

3. कौशल परीक्षा

मुख्य परीक्षा के बाद शॉर्टलिस्ट किए गए उम्मीदवारों को कौशल परीक्षा में शामिल होना होगा। इसमें दिल्ली विश्वविद्यालय की प्रशासनिक इकाइयों का प्रबंधन, कार्यालय प्रक्रिया नियमावली, सूचना प्रौद्योगिकी, टिप्पण लेखन संबंधित कौशल परखे जाएंगे। यह परीक्षा 100 अंकों की होगी। इसमें उत्तीर्ण होने के लिए कम से कम 50 अंक लाना जरूरी है।

DU भर्ती के लिए आवेदन कैसे करें?

ऑनलाइन आवेदन शुरू होने के बाद इन चरणों का पालन कर सकते हैं:

  • दिल्ली विश्वविद्यालय की आधिकारिक वेबसाइट www.du.ac.in पर जाएं।

  • 'विज्ञापन-डिपार्टमेंट' सेक्शन में ‘डीयू के साथ काम करें’ विकल्प खोलें।

  • सीनियर असिस्टेंट और असिस्टेंट भर्ती 2026 से संबंधित विज्ञापन पढ़ें।

  • आवेदन लिंक खोलकर मांगी गई जानकारी भरें।

  • जरूरी दस्तावेज और अनुभव से संबंधित विवरण जमा करें।

  • अपनी श्रेणी के अनुसार आवेदन शुल्क का भुगतान करें।

  • फॉर्म सबमिट करने के बाद उसकी कॉपी सुरक्षित रख लें।

  • आवेदन या तकनीकी समस्या से संबंधित सहायता के लिए उम्मीदवार विश्वविद्यालय के

  • ईमेल non_teaching_rec@admin.du.ac.in पर संपर्क कर सकते हैं।

आवेदन से पहले इन बातों का रखें ध्यान

सीनियर असिस्टेंट और असिस्टेंट पदों के लिए अनुभव, आयु सीमा और चयन प्रक्रिया अलग-अलग हैं। इसलिए आवेदन करने से पहले संबंधित पद की सभी शर्तों को ध्यान से पढ़ें।

आवेदन की अंतिम तारीख 9 नवंबर 2026 बताई गई है, लेकिन रोजगार समाचार में प्रकाशन से जुड़ी शर्त के कारण आधिकारिक वेबसाइट पर अंतिम तारीख की पुष्टि करना जरूरी है।

IMD Alert: बंगाल की खाड़ी में नया लो प्रेशर बनने के आसार, दक्षिण भारत के कई राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट

अंग्रेजों के उड़े होश जब नेताजी ने बनाई अपनी सरकार, जानिए 1943 का वो प्लान, जिसने बदला देश का इतिहास

जिस जनसंघ की कोख से निकली आज की BJP, उसका महाराष्ट्र और RSS से क्या था असली कनेक्शन?

ये हैं जनसंघ के खत्म होने के 3 असली कारण, आपातकाल में लिखी गयी थी पटकथा, फिर हुआ सबसे ताकतवर पार्टी का जन्म

सरकार पर प्रियंका गांधी का वार, बोली बेरोजगारी और महंगाई रूपी रावण से जूझ रही जनता