CUET UG 2026 के एडमिट कार्ड जारी (फोटो - गूगल इमेज) 
करियर

CUET UG 2026 Admit Card जारी, इस डायरेक्ट लिंक से करें डाउनलोड, 11 मई से परीक्षा शुरू

CUET UG 2026 Admit Card : नेशनल टेस्टिंग एजेंसी ने CUET UG 2026 के एडमिट कार्ड जारी कर दिए हैं। उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट से हॉल टिकट डाउनलोड कर सकते हैं। परीक्षा 11 मई से शुरू होगी।

हितेश तिवारी

CUET Admit Card : राष्ट्रीय परीक्षण एजेंसी (NTA) ने कॉमन यूनिवर्सिटी एंट्रेंस टेस्ट यानी CUET UG 2026 के एडमिट कार्ड जारी कर दिए हैं। परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवार अब आधिकारिक वेबसाइट cuet.nta.nic.in पर जाकर अपना हॉल टिकट डाउनलोड कर सकते हैं।

CUET UG 2026 परीक्षा 11 मई से 31 मई 2026 तक देशभर के अलग-अलग परीक्षा केंद्रों पर आयोजित की जाएगी। उम्मीदवारों को सलाह दी गई है कि वे समय रहते अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर लें और उसमें दर्ज सभी जानकारी ध्यान से जांच लें।

CUET UG 2026 के एडमिट कार्ड जारी

एडमिट कार्ड में उम्मीदवार का नाम, रोल नंबर, आवेदन संख्या, फोटो, हस्ताक्षर, परीक्षा तिथि, समय, रिपोर्टिंग टाइम और परीक्षा केंद्र का पता साफ तौर पर लिखा होगा। यदि किसी प्रकार की गलती नजर आती है, तो तुरंत NTA हेल्पडेस्क से संपर्क करें।

एजेंसी ने परीक्षा के दिन सख्त निर्देश भी जारी किए हैं। उम्मीदवारों को वही फोटो आईडी साथ लानी होगी, जिसका उपयोग आवेदन के समय किया गया था। जिन छात्रों की लाइव फोटो आधार कार्ड से मेल नहीं खाती थी, उन्हें सत्यापित प्रमाण पत्र की मूल प्रति साथ लानी होगी।

आधिकारिक वेबसाइट पर मिलेगा एडमिट कार्ड

एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं। इसके बाद CUET UG 2026 Admit Card लिंक पर क्लिक करें। फिर Application ID और Password या Date of Birth दर्ज करें। सबमिट करते ही एडमिट कार्ड स्क्रीन पर दिखाई देगा।

उम्मीदवार इसे डाउनलोड कर प्रिंट निकाल लें। किसी भी समस्या के लिए छात्र NTA हेल्पलाइन नंबर 011-40759000 या ईमेल cuet-ug@nta.ac.in पर संपर्क कर सकते हैं। उम्मीदवारों को नई अपडेट्स के लिए नियमित रूप से आधिकारिक वेबसाइट चेक करते रहने की सलाह दी गई है।

B Nagendra Resignation: कौन हैं बी नागेंद्र, डीके शिवकुमार कैबिनेट से क्यों दिया इस्तीफा; जानें सबकुछ

वाल्मीकि निगम घोटाले में घिरे B. Nagendra ने दिया इस्तीफा, बोले- दलित होने के कारण बनाया जा रहा निशाना

अरुणाचल प्रदेश में डोली धरती, कुरुंग कुमे में महसूस किए गए भूकंप के झटके; दहशत में घरों से बाहर निकले लोग!

रक्षाबंधन पर PM मोदी का खास अंदाज, बच्चों के साथ की मस्ती; छोटी बच्ची से की ये खास फरमाइश- VIDEO

मेरे भाग्य में आंदोलनों से निपटना है, अमित शाह ने क्यों कही ये बात? कोरोना काल का भी सुनाया बड़ा अनुभव