केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (फोटो - गूगल इमेज) 
करियर

CISF Paramedical Recruitment 2026: पैरामेडिकल स्टाफ के पदों पर भर्ती, 7 जुलाई तक करें आवेदन

CISF Lab Technician Jobs : CISF ने पैरामेडिकल स्टाफ के विभिन्न पदों पर भर्ती निकाली। फार्मासिस्ट, एक्स-रे टेक्नीशियन और लैब टेक्नीशियन पदों के लिए आवेदन प्रक्रिया 8 जून से 7 जुलाई तक चलेगी।

हितेश तिवारी

CISF ASI Pharmacist Vacancy : केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (CISF) में सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे मेडिकल और पैरामेडिकल क्षेत्र के उम्मीदवारों के लिए शानदार अवसर आया है। CISF ने पैरामेडिकल स्टाफ के विभिन्न पदों पर भर्ती का नोटिफिकेशन जारी किया है। इस भर्ती अभियान के तहत एएसआई फार्मासिस्ट, एएसआई एक्स-रे टेक्नीशियन और एएसआई लैब टेक्नीशियन जैसे पदों पर योग्य उम्मीदवारों की नियुक्ति की जाएगी।

आवेदन प्रक्रिया 8 जून 2026 से शुरू होगी और इच्छुक अभ्यर्थी 7 जुलाई 2026 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे। उम्मीदवारों को सलाह दी गई है कि आवेदन करने से पहले आधिकारिक नोटिफिकेशन को ध्यान से पढ़ लें ताकि पात्रता और अन्य शर्तों की सही जानकारी मिल सके।

CISF ने पैरामेडिकल स्टाफ के पदों पर भर्ती निकाली

इन पदों के लिए शैक्षणिक योग्यता भी अलग-अलग निर्धारित की गई है। एएसआई फार्मासिस्ट पद के लिए उम्मीदवार के पास फार्मेसी में डिप्लोमा होना अनिवार्य है। वहीं एएसआई एक्स-रे टेक्नीशियन पद के लिए रेडियोग्राफी में दो वर्षीय डिप्लोमा मांगा गया है। एएसआई लैब टेक्नीशियन पद के लिए मेडिकल लैब टेक्नोलॉजी (MLT) में डिप्लोमा जरूरी होगा।

भर्ती में आवेदन करने वाले उम्मीदवारों की आयु 18 से 28 वर्ष के बीच होनी चाहिए। हालांकि एससी, एसटी, ओबीसी और अन्य आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को सरकारी नियमों के अनुसार आयु सीमा में छूट दी जाएगी। आवेदन शुल्क सामान्य, ओबीसी और ईडब्ल्यूएस वर्ग के उम्मीदवारों के लिए 100 रुपये निर्धारित किया गया है, जबकि एससी, एसटी, महिला उम्मीदवारों और पूर्व सैनिकों को शुल्क से पूरी तरह छूट दी गई है।

कई चरणों में होगी उम्मीदवारों की चयन प्रक्रिया

उम्मीदवारों का चयन कई चरणों में किया जाएगा। सबसे पहले लिखित परीक्षा आयोजित होगी, जिसके बाद सफल अभ्यर्थियों को फिजिकल स्टैंडर्ड टेस्ट (PST) के लिए बुलाया जाएगा। इसके बाद दस्तावेज सत्यापन और बेसिक वोकेशनल एप्टीट्यूड टेस्ट आयोजित किया जाएगा। सभी चरणों में सफल उम्मीदवारों का मेडिकल परीक्षण किया जाएगा और उसके बाद अंतिम मेरिट सूची जारी होगी।

आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों को CISF की आधिकारिक वेबसाइट cisfrectt.cisf.gov.in पर जाकर रजिस्ट्रेशन करना होगा, लॉगिन कर आवेदन फॉर्म भरना होगा और आवश्यक दस्तावेज अपलोड करने के बाद आवेदन जमा करना होगा। चयनित उम्मीदवारों को CISF की विभिन्न इकाइयों में नियुक्ति का अवसर मिलेगा।

दिल्ली में मणिपुरी संगीत शिक्षक का हत्या, शोर मचाने से रोकने हुआ विवाद, नाबालिगों समेत 8 आरोपी गिरफ्तार

6G की वैश्विक दौड़ में शामिल हुआ भारत, अमेरिका समेत 24 देशों से मिलाया हाथ, डेटा सेंटर्स पर भी चर्चा

MBA Admission 2027: CAT से XAT तक टॉप एंट्रेंस एग्जाम की पूरी लिस्ट, जानें डेट और योग्यता

Delhi Building Collapse Live: PG मालिक के बाद पत्नी-बेटा भी अरेस्ट, सत्य निकेतन में 27 घंटे बाद रेस्क्यू खत्म

Weather Forecast: दिल्ली-यूपी समेत 17 राज्यों में मौसम बिगड़ेगा, बारिश के साथ आंधी-तूफान का अलर्ट जारी