छत्तीसगढ़ पुलिस भर्ती  
करियर

छत्तीसगढ़ में 10 वीं पास युवाओं के लिए पुलिस बनने का शानदार मौका, निकली बंपर भर्तियां, पढ़े डिटेल्स

अक्सा अंसारी

छत्तीसगढ़: छत्तीसगढ़ (Chhattisgarh) पुलिस विभाग की ओर से कॉन्स्टेबल (Constable) पदों पर बंपर भर्ती का एलान किया गया है। इस भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया (Application Process) 20 अक्टूबर 2023 से शुरू होनी थी जिसे कुछ कारणों के चलते आगे बढ़ा दिया गया था, लेकिन अब छत्तीगसढ़ (Chhattisgarh) पुलिस विभाग की ओर से इस भर्ती के लिए आवेदन तिथियों को घोषित कर दी गई है। जो उम्मीदवार छत्तीसगढ़ पुलिस कॉन्स्टेबल भर्ती (Police Constable Recruitment) 2023 में शामिल होना चाहते हैं वे 1 जनवरी से 15 जनवरी 2024 तक आवेदन प्रक्रिया में भाग ले सकेंगे। 

भर्ती के लिए जरूरी योग्यताऐं   

  • इस भर्ती में भाग लेने के लिए उम्मीदवार के लिए अनिवार्य है की मध्य प्रदेश या छत्तीसगढ़ राज्य में स्थित बोर्ड से 10वीं कक्षा उत्तीर्ण हो। 
  • अनुसूचित जाति के अभ्यर्थी के लिए शैक्षिक योग्यता 8वीं तय की गयी है। 
  • नक्सल प्रभावित या राहत शिविरों में रहने वाले उम्मीदवारों का 5वीं कक्षा उत्तीर्ण होना आवश्यक है।
  • आवेदन करते समय अभ्यर्थी की न्यूनतम आयु 18 वर्ष से कम और 28 वर्ष से ज्यादा नहीं होनी चाहिए। 
  • आरक्षित श्रेणी से आने वाले उम्मीदवारों को ऊपरी आयु सीमा में छूट नियमानुसार प्रदान की जाएगी।

कैसे करें आवेदन?

इस भर्ती में शामिल होने के लिए केवल ऑनलाइन माध्यम से फॉर्म भरा जा सकेगा। आवेदन पत्र भरने के साथ ही उम्मीदवारों को निर्धारित शुल्क भी जमा करना होगा। जनरल एवं ओबीसी श्रेणी से आने वाले उम्मीदवारों के लिए आवेदन शुल्क 200 रुपये तय किया गया है। एससी/ एसटी श्रेणी के अभ्यर्थियों को आवेदन शुल्क के रूप में 125 रुपये का भुगतान करना होगा।

ऐसे होगा चयन 

इस भर्ती में चयनित होने के लिए उम्मीदवारों को सबसे पहले पीईटी/ पीएसटी प्रक्रिया में शामिल होना होगा। इस प्रक्रिया में सफल उम्मीदवार लिखित परीक्षा में भाग ले सकेंगे। लिखित परीक्षा में निर्धारित कटऑफ अंक प्राप्त करने वाले उम्मीदवारों को अंत में डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन एवं मेडिकल एग्जामिनेशन में शामिल होना होगा।

अमित शाह ने केजरीवाल को ललकारा, 2029 तक साफ यमुना का बनाया लक्ष्य, बोले- पंजाब से उखाड़ फेकेंगे AAP की सरकार

त्रिपुरा में युवक के साथ बदतमीजी पर बवाल, स्टूडेंट्स फोरम ने की FIR की मांग, सोशल मीडिया पर वायरल हुआ VIDEO

भारत बनेगा ग्लोबल केमिकल्स हब: केंद्रीय मंत्री जे.पी. नड्डा और सीएम फडणवीस ने की 'इंडिया केम 2026' की शुरुआत

तिरंगे की तस्वीर से आपत्ति! रेहान वाड्रा की प्रदर्शनी से 70 तस्वीरें हटाने का आदेश, जानें क्या है पूरा विवाद

मैं कोई ट्रैवल एजेंट नहीं हूं... राहुल गांधी विदेश यात्रा से जुड़े सवाल पर भड़के शशि थरूर, दिया दो टूक जवाब