CBSE री-इवैल्यूएशन के परिणाम जारी (फोटो - गूगल इमेज) 
करियर

CBSE Revaluation Result 2026 जारी, ऐसे चेक करें री-चेकिंग और री-इवैल्यूएशन का रिजल्ट

CBSE Rechecking Result : CBSE ने री-इवैल्यूएशन और री-चेकिंग प्रक्रिया के परिणाम जारी कर दिए हैं। छात्र आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर रोल नंबर की मदद से अपना संशोधित रिजल्ट देख सकते हैं।

हितेश तिवारी

CBSE Answer Sheet : केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) ने शैक्षणिक सत्र 2026 के लिए आयोजित री-इवैल्यूएशन और री-चेकिंग प्रक्रिया के परिणाम जारी कर दिए हैं। बोर्ड की ओर से जारी जानकारी के अनुसार, इस वर्ष बड़ी संख्या में छात्रों ने अपनी उत्तर पुस्तिकाओं की दोबारा जांच और पुनर्मूल्यांकन के लिए आवेदन किया था।

परिणाम जारी होने के बाद उन हजारों विद्यार्थियों को राहत मिली है जो उच्च शिक्षा संस्थानों और विश्वविद्यालयों में प्रवेश के लिए अपने अंतिम और संशोधित अंकों का इंतजार कर रहे थे। बोर्ड ने स्पष्ट किया है कि पूरी प्रक्रिया पारदर्शी तरीके से संपन्न की गई है और परिणाम आधिकारिक पोर्टल पर उपलब्ध करा दिए गए हैं।

CBSE री-इवैल्यूएशन और री-चेकिंग के परिणाम जारी

छात्र अपना संशोधित परिणाम देखने के लिए सबसे पहले CBSE की आधिकारिक वेबसाइट cbse.gov.in पर जाएं। इसके बाद "CBSE Revaluation/Rechecking Results 2026" लिंक पर क्लिक करें।

नए पेज पर रोल नंबर और अन्य आवश्यक जानकारी दर्ज करने के बाद सबमिट बटन दबाएं। इसके बाद संशोधित परिणाम स्क्रीन पर दिखाई देगा, जिसे डाउनलोड कर भविष्य के लिए सुरक्षित रखा जा सकता है। बोर्ड ने छात्रों को सलाह दी है कि वे रिजल्ट का प्रिंटआउट भी निकाल लें।

CBSE की आधिकारिक वेबसाइट पर देखें रिजल्ट

CBSE के अनुसार, री-इवैल्यूएशन और री-चेकिंग के परिणाम चरणबद्ध तरीके से जारी किए जा रहे हैं। अब तक कुल प्राप्त आवेदनों में से 87 प्रतिशत से अधिक आवेदनों के नतीजे घोषित किए जा चुके हैं। शेष आवेदनों के परिणाम भी आने वाले दिनों में अलग-अलग चरणों में जारी किए जाएंगे। बोर्ड ने उम्मीद जताई है कि पूरी प्रक्रिया जल्द ही पूरी कर ली जाएगी ताकि छात्रों को आगे की शैक्षणिक प्रक्रिया में किसी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े।

बोर्ड ने प्रेस रिलीज में यह भी कहा है कि जिन छात्रों के आवेदन पर "No Change" दिखाया गया है, उन्हें अपनी उत्तर पुस्तिकाओं का निरीक्षण करने का अवसर दिया जाएगा। इसके लिए अलग से कार्यक्रम और दिशा-निर्देश जारी किए जाएंगे। इससे छात्रों को अपनी कॉपियों की समीक्षा करने और मूल्यांकन प्रक्रिया को बेहतर तरीके से समझने का मौका मिलेगा।

सरकार के खिलाफ बोलने पर एनकाउंटर में मारा जा सकता हूं, सोनम वांगचुक का बड़ा दावा; मांगा अमित शाह का इस्तीफा

राहुल गांधी का बड़ा आरोप, मध्य प्रदेश चुनाव 2023 से शुरू हुई थी वोट चोरी; तकनीकी टीम ने की पुष्टि!

राहुल गांधी पर बीजेपी का पलटवार! सुधांशु बोले राहुल की राजनीतिक समझ शून्य, बैशाखी के दम पर जीतते हैं चुनाव

मोदी-शाह की जांच, वोट चोरी और इंदिरा गांधी का जिक्र; राहुल गांधी ने क्या-क्या सवाल खड़े किए? 10 बड़ी बातें

ईरान की अमेरिका को खुली चेतावनी, फिर हमला हुआ तो हिंद महासागर तक पहुंचेगा युद्ध; भारत पर कितना पड़ेगा असर?