CBSE के नए चेयरमैन लोखंडे प्रशांत सीताराम (फोटो सोर्स- सोशल मीडिया) 
करियर

कौन हैं लोखंडे प्रशांत सीताराम, जिनको बनाया गया CBSE का नया चेयरमैन? वरुण भारद्वाज बने सचिव

CBSE OSM Controversy Update: CBSE में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल करते हुए सरकार ने लोखंडे प्रशांत सीताराम नया चेयरमैन नियुक्त किया है। ऑन-स्क्रीन मार्किंग विवाद के बीच केंद्र सरकार ने बड़ा फैसला लिया है।

अमन मौर्या

CBSE New Chairman Lokhande Prashant Sitaram: केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड के ऑन-स्क्रीन मार्किंग सिस्टम और री-इवैल्युएशन पोर्टल की गड़बड़ी को लेकर देशभर में मचे बवाल के बीच केंद्र सरकार ने बड़ा फैसला लिया है। सरकार ने CBSE के पुराने चेयरमैन राहुल सिंह और सचिव हिमांशु गुप्ता का तबादला करते हुए नए चेयरमैन का ऐलान कर दिया है। सीबीएसई के नए चेयरमैन अब लोखंडे प्रशांत सीताराम होंगे। साथ ही 2008 बैच के IIS अधिकारी वरुण भारद्वाज को नया सचिव नियुक्त किया गया है।

इसके साथ ही, ओएसएम सेवाओं की खरीद प्रक्रिया की जांच के लिए एक विशेष जांच समिति का गठन भी किया गया है। वहीं, सीबीएसई के वर्तमान चेयरमैन राहुल सिंह को कृषि एवं किसान कल्याण मंत्रालय के कृषि एवं किसान कल्याण विभाग में अतिरिक्त सचिव नियुक्त किया गया है।

सरकार पर उठ रहे सवाल

सरकार द्वारा यह कदम ऐसे समय उठाया गया है जब छात्रों, अभिभावकों और शिक्षा विशेषज्ञों की ओर से ऑन-स्क्रीन मार्किंग प्रणाली को लेकर लगातार सवाल उठाए जा रहे थे। मूल्यांकन प्रक्रिया की पारदर्शिता, उत्तर पुस्तिकाओं के डिजिटल मूल्यांकन और परिणामों की सटीकता को लेकर कई शिकायतें सामने आई थीं। नीट यूजी पेपर लीक मामले में सरकार पहले ही बैकफुट पर है। अब ऑन-स्क्रीन मार्किंग प्रणाली में गड़बड़ी की शिकायतों के बाद सरकार पर दबाव बढ़ गया था। सरकार के इस कदम को शिक्षा व्यवस्था में पारदर्शिता और जवाबदेही सुनिश्चित करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल माना जा रहा है।

केंद्र सरकार ने उठाया बड़ा कदम

बढ़ती शिकायतों और विवादों के बीच केंद्र सरकार ने न केवल प्रशासनिक स्तर पर बदलाव किया है, बल्कि ओएसएम सेवाओं की खरीद और उससे जुड़ी प्रक्रियाओं की गहन जांच कराने का भी फैसला लिया है। माना जा रहा है कि जांच समिति की रिपोर्ट आने के बाद मूल्यांकन प्रणाली में आवश्यक सुधारों पर भी विचार किया जा सकता है।

2001 बैच के तेज-तर्रार IAS ऑफिसर

सीबीएसई कमान संभालने से ठीक पहले वे देश के गृह मंत्रालय में एडिशनल सेक्रेटरी जैसे अत्यंत महत्वपूर्ण पद पर तैनात थे। लोखंडे प्रशांत सीताराम 2001 बैच के केंद्र शासित प्रदेश कैडर के एक तेज-तर्रार IAS ऑफिसर रहे हैं। उन्हें अतिरिक्त सचिव के स्तर यह जिम्मेदारी सौंपी गई है। बेहतरीन और ईमानदार विशिष्ट सेवाओं के लिए वे दो बार राज्य स्वर्ण पदक से सम्मानित भी हो चुके हैं।

NIT मुंबई से हुई पढ़ाई

प्रशासनिक सेवा में आने से पहले उन्होंने पुणे यूनिवर्सिटी से मैकेनिकल इंजीनियरिंग में बी.ई. (B.E.) की डिग्री हासिल की और इसके बाद प्रसिद्ध संस्थान एनआईटीआईई (NITIE) मुंबई से इंडस्ट्रियल इंजीनियरिंग में पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा भी किया।

शिक्षक दिवस पर डॉ. राधाकृष्णन को नमन, योगी-गडकरी समेत कई नेताओं ने दी शिक्षकों को शुभकामनाएं

केन्या ने टाटा केमिकल्स से तोड़ा नाता, 100 साल पुराना समझौता रद्द, शेयर बाजार पर असर, कहा- किसी के गुलाम नहीं

मैं रेवंत का समर्थक हूं, कांग्रेस का नहीं, एक मंच पर साथ आए ओवैसी और रेड्डी; एक-दूसरे की तारीफों के बांधे पुल

शिक्षक दिवस पर PM नरेंद्र मोदी आज SRCC के शताब्दी समारोह में होंगे शामिल, देश के छात्रों को करेंगे संबोधित

खरगे की रैली के बाद शुद्धिकरण मामले में बड़ा एक्शन, BJP नेता पर FIR, बेंगलुरु में SC-ST एक्ट के तहत केस दर्ज