सीबीएसई बोर्ड (सौ. सोशल मीडिया ) 
करियर

आ गया CBSE 12वीं का रिजल्ट, लड़कियों ने फिर से मारी बाजी

CBSE 12वीं कक्षा का रिजल्ट आज घोषित हो गया है। आंकड़ों के अनुसार ये जानकारी मिली है कि हर बार की तरह अबकी बार भी लड़कियों ने लड़कों के मुकाबले बाजी मारी है।

अपूर्वा नायक

नई दिल्ली: CBSE ने 12वीं के स्टूडेंट्स का रिजल्ट्स जारी कर दिया है।  12वीं की बोर्ड परीक्षा  में 88.39 फीसदी स्टूडेंट पास हो गए हैं। CBSE बोर्ड  के नतीजे  cbseresults.nic.in और results.cbse.nic.in पर देखे जा सकते हैं। इस वर्ष कुल मिलाकर 44 लाख से अधिक छात्र-छात्राओं  ने बोर्ड की परीक्षाएं दी हैं। कक्षा 10वीं की परीक्षाएं 18 मार्च को समाप्त हुई थीं, जबकि कक्षा 12वीं की अंतिम परीक्षा 4 अप्रैल को खत्म हो गयी थी।

सीबीएसई कक्षा 12 बोर्ड परीक्षा 2025 के लिए उत्तीर्ण प्रतिशत 88.39% बताया जा रहा है। परीक्षा के लिए कुल 17,04,367 छात्रों ने अपना पंजीकरण कराया था, जिनमें से 16,92,794 छात्र-छात्राओं ने पूरी परीक्षा दी। उसमें से  14,96,307 छात्र-छात्राओं को उत्तीर्ण घोषित किया गया है।

आपको बता दें कि पिछले वर्ष का उत्तीर्ण प्रतिशत 87.98% था। इसलिए, पिछले वर्ष की तुलना में कक्षा 12 बोर्ड परीक्षा 2025 में 0.41 अंकों की मामूली वृद्धि हुई है।

एग्जाम रिजल्ट को लेकर स्टूडेंट्स में काफी उत्सुकता के साथ ही बेचैनी भी देखने के लिए मिल रही है। 12वीं के जिन स्टूडेंट्स ने नीट, जेईई जैसी एग्जाम दी हैं, उनके लिए आज का रिजल्ट अहम भूमिका निभाने वाला है। 15 फरवरी से शुरू होने वाली एग्जाम के लिए जनपद में 21 से ज्यादा सेंटर बनाए गए थे।

Digilocker ने एक्स पर शेयर की सीबीएसई रिजल्ट की तारीख

डिजिलॉकर ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर भी 10 वीं और 12 वीं के रिजल्ट की जानकारी से जुड़ी अपडेट डाली हैं। इस पोस्ट में लिखा गया है कि जल्द ही 10 वीं और 12वीं के सीबीएसई बोर्ड के रिजल्ट की तारीख का ऐलान होने वाला हैं।

डिजिलॉकर पर सीबीएसई 10वीं और 12वीं रिजल्ट ऐसे करें चेक?

सीबीएसई रिजल्ट 2025 वेबसाइट के अलावा सीबीएसई स्टूडेंट्स को डिजिलॉकर के जरिए अपनी मार्कशीट, पासिंग सर्टिफिकेट जैसे जरूरी डॉक्यूमेंट्स हासिल करने की सुविधा देता है। ये एक सरकारी प्लेटफॉर्म है, जहां से आपके डॉक्यूमेंट्स डिजिटली सिर्फ सिक्योर स्टोर कर सकते हैं।

  • सबसे पहले आपको अपने मोबाइल फोन में डिजिलॉकर ऐप डाउनलोड करना होगा। अगर आप डायरेक्ट वेबसाइट पर रिजल्ट देखना चाहते हैं तो इसकी ऑफिशियल वेबसाइट www.digilocker.gov.in या फिर CBSE Result 2025 Link पर भी डायरेक्ट क्लिक कर सकते हैं।
  • डिजिलॉकर पर अगर आपका पहले से अकाउंट नहीं है, तो मोबाइल नंबर से साइन अप कर सकते हैं और ओटीपी डालकर वेरिफाई कर सकते हैं।
  • जिन स्टूडेंट्स के आधार कार्ड लिंक है, वे UIDAI के माध्यम से भी लॉगिन कर सकते हैं।
  • वेबसाइट पर लॉगिन करने के बाद इश्यूड डॉक्यूमेंट्स सेक्शन पर जाएं। यहां जाकर Central Board of Secondary Education ऑप्शन पर क्लिक करें।
  • क्लास 10 या क्लास 12, ईयर 2025, रोल नंबर, स्कूल कोड और डेट ऑफ बर्थ जैसे जरूरी क्रेडेंशियल भरें।

सुभाष चंद्रा की बढ़ीं मुश्किलें, 1322 करोड़ रुपये की धोखाधड़ी के आरोप में CBI ने दर्ज की FIR

भाग सकते हो, छिप नहीं सकते..., कश्मीर में सुरक्षाबलों ने लश्कर के पाकिस्तानी कमांडर यासिर को किया ढेर

सहारनपुर मस्जिद पर UP में गरमाई सियासत, मायावती ने की बुलडोजर कार्रवाई रोकने की मांग

Teacher’s Day पर PM मोदी की शिक्षकों संग खास बातचीत, पब्लिक स्पीकिंग से लेकर बच्चों के टैलेंट तक पर हुई चर्चा

Operation Chakra 6: डिजिटल अरेस्ट का खौफनाक खेल! 3 महीने बंधक बनाकर ऐंठे 42.36 करोड़, CBI ने दबोचे 3 एजेंट