सीए की परीक्षा 2024 का रिजल्ट (सौ.सोशल मीडिया) 
करियर

CA Final Result 2024: छात्रों का इंतजार होगा खत्म, ICAI ने रिजल्ट जारी करने की तारीख की घोषित

आईसीएआई (ICAI) ने नवंबर में आयोजित हुई चार्टर्ड अकाउंटेंट फाइनल के परिणाम के घोषित होने के जानकारी दे दी है जिसके साथ ही आप जल्द ही ऑफिशियल वेबसाइट से रिजल्ट चेक कर पाएंगे।

दीपिका पाल

नवभारत करियर डेस्क: चार्टर्ड अकाउंटेंट (CA) की तैयारी करने वाले छात्रों के लिए बड़ी खबर सामने आई है जहां पर आईसीएआई (ICAI) ने नवंबर में आयोजित हुई चार्टर्ड अकाउंटेंट फाइनल के परिणाम के घोषित होने के जानकारी दे दी है जिसके साथ ही आप जल्द ही ऑफिशियल वेबसाइट से रिजल्ट चेक कर पाएंगे। रिजल्ट की तारीख की घोषणा द इंस्टीट्यूट ऑफ चार्टर्ड एकाउंटेंट्स ऑफ इंडिया (ICAI) ने हाल ही में दी है।

ऑफिशियल अकाउंट से दी जानकारी

आपको बताते चलें कि, द इंस्टीट्यूट ऑफ चार्टर्ड एकाउंटेंट्स ऑफ इंडिया (ICAI) की ओर से ऑफिशियल वेबसाइट icai.nic.in पर परीक्षा की तारीख की घोषणा की है। उम्मीदवार इसे वेबसाइट पर देख सकते बता दें कि इसके पहले सीसीएम धीरज खंडेलवाल ने भी रिजल्ट की तिथि को लेकर यही घोषणा की है। इसमें कहा गया है कि, 26 दिसंबर की देर शाम तक नवंबर में आयोजित सीए नवंबर फाइनल परीक्षा परिणाम जारी हो सकते हैं।

नवंबर में आयोजित हुई थी परीक्षा

आपको बताते चलें कि, आईसीएआई सीए नवंबर 2024 ग्रुप 1 के लिए परीक्षा का आयोजन 3, 5 और 7 नवंबर को आयोजित की गई थी। ग्रुप 2 के लिए यह एग्जाम 9, 11, 13 और 14 नवंबर को आयोजित की गई थी। वहीं परीक्षा परिणाम की जांच करने के लिए उम्मीदवारों की सहूलियत के लिए नीचे आसान स्टेप्स दिए गए हैं, जिनको फॉलो करके अभ्यर्थी रिजल्ट देख सकते हैं। करियर से जुड़ी खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें…

इन स्टेप्स के जरिए चेक कर पाएंगे रिजल्ट

यहां पर ऑफिशियल वेबसाइट से रिजल्ट चेक करने के तरीके के बारे में भी बताया गया है...

  • सबसे पहले उम्मीदवारों को आधिकारिक वेबसाइट icai.nic.in पर जाना होगा।
  • अब, होम पेज पर सीए नवंबर कोर्स रिजल्ट चेक करने के लिए लिंक पर क्लिक करें।
  • अपना लॉगिन क्रेडेंशियल, जैसे- रोल नंबर और एप्लिकेशन नंबर दर्ज करें। सबमिट बटन पर क्लिक करें।
  • आपका सीए नवंबर परिणाम स्क्रीन पर प्रदर्शित होगा। भविष्य के संदर्भ के लिए इसे डाउनलोड करें और एक प्रिंटआउट अपने पास रखें।

बता दें कि सीए नवंबर परीक्षा परिणाम जारी होने के साथ-साथ स्कोर र्का भी उपलब्ध कराया जाएगा। ज्यादा जानकारी के लिए अभ्यर्थी पोर्टल पर विजिट कर सकते हैं।

B Nagendra Resignation: कौन हैं बी नागेंद्र, डीके शिवकुमार कैबिनेट से क्यों दिया इस्तीफा; जानें सबकुछ

वाल्मीकि निगम घोटाले में घिरे B. Nagendra ने दिया इस्तीफा, बोले- दलित होने के कारण बनाया जा रहा निशाना

अरुणाचल प्रदेश में डोली धरती, कुरुंग कुमे में महसूस किए गए भूकंप के झटके; दहशत में घरों से बाहर निकले लोग!

रक्षाबंधन पर PM मोदी का खास अंदाज, बच्चों के साथ की मस्ती; छोटी बच्ची से की ये खास फरमाइश- VIDEO

मेरे भाग्य में आंदोलनों से निपटना है, अमित शाह ने क्यों कही ये बात? कोरोना काल का भी सुनाया बड़ा अनुभव