बिहार स्टाफ नर्स भर्ती परीक्षा 2026 का रिजल्ट जारी (फोटो - गूगल इमेज)
करियर

BTSC Staff Nurse Result 2026: 11,389 पदों का रिजल्ट जारी, अब होगा डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन; ऐसे चेक करें परिणाम

BTSC Result 2026 : BTSC ने स्टाफ नर्स भर्ती परीक्षा 2026 का रिजल्ट जारी कर दिया है। 11,389 पदों के लिए चयनित उम्मीदवारों को अब दस्तावेज सत्यापन के लिए बुलाया जाएगा। ऐसे चेक करें रिजल्ट।

हितेश तिवारी

Bihar Staff Nurse Recruitment : बिहार तकनीकी सेवा आयोग (BTSC) ने स्टाफ नर्स भर्ती परीक्षा 2026 का रिजल्ट जारी कर दिया है। परीक्षा में शामिल उम्मीदवार अब आयोग की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपना परिणाम चेक कर सकते हैं। इस भर्ती अभियान के जरिए राज्य में स्टाफ नर्स के कुल 11,389 पदों पर नियुक्तियां की जानी हैं।

इनमें अनारक्षित वर्ग के 3,134, ईडब्ल्यूएस के 784, अनुसूचित जाति के 2,853, अनुसूचित जनजाति के 121, अत्यंत पिछड़ा वर्ग के 3,117, पिछड़ा वर्ग के 933 और पिछड़ा वर्ग की महिलाओं के 447 पद शामिल हैं। रिजल्ट में चयनित उम्मीदवारों की मेरिट लिस्ट जारी की गई है। उम्मीदवार अपना परिणाम देखने के लिए संबंधित रिजल्ट लिंक पर जाकर अपना रोल नंबर या नाम चेक कर सकते हैं। आयोग की ओर से आगे की प्रक्रिया के संबंध में भी जानकारी दी जाएगी।

अब डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन की प्रक्रिया

मेरिट लिस्ट में शामिल उम्मीदवारों को अब दस्तावेज सत्यापन के लिए बुलाया जाएगा। उम्मीदवारों को तय तारीख और स्थान पर अपने सभी जरूरी दस्तावेजों की मूल कॉपी के साथ स्व-सत्यापित फोटोकॉपी लेकर पहुंचना होगा। इनमें स्टाफ नर्स का एडमिट कार्ड, रिजल्ट या मेरिट लिस्ट, आवेदन फॉर्म, पहचान पत्र, 10वीं और 12वीं की मार्कशीट व प्रमाणपत्र, GNM या BSc Nursing की डिग्री/प्रमाणपत्र और वैध नर्सिंग रजिस्ट्रेशन प्रमाणपत्र शामिल हैं।

आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को जाति प्रमाणपत्र, ईडब्ल्यूएस उम्मीदवारों को संबंधित प्रमाणपत्र और जहां जरूरी हो वहां बिहार का निवास प्रमाणपत्र भी प्रस्तुत करना होगा। दिव्यांग उम्मीदवारों को वैध दिव्यांगता प्रमाणपत्र और नौकरी कर रहे उम्मीदवारों को जरूरत पड़ने पर NOC प्रस्तुत करनी होगी। उम्मीदवारों को सलाह है कि सत्यापन से पहले सभी दस्तावेज तैयार रखें।

301 दिव्यांग पदों पर नहीं मिला योग्य उम्मीदवार

आयोग के अनुसार दिव्यांग वर्ग के लिए रखे गए 314 पदों में योग्य उम्मीदवार नहीं मिलने के कारण 301 पद खाली रह गए हैं। नियमों के अनुसार इन पदों को अगली भर्ती में अनारक्षित श्रेणी में आगे बढ़ाया जाएगा। वहीं, ईडब्ल्यूएस श्रेणी में पर्याप्त योग्य उम्मीदवार नहीं मिलने पर नियमों के तहत कुछ सीटों को मेरिट के आधार पर अनारक्षित श्रेणी में शामिल किया गया है।

समान अंक प्राप्त करने वाले उम्मीदवारों में अधिक उम्र वाले उम्मीदवार को मेरिट में प्राथमिकता दी गई है। रिजल्ट चेक करने के लिए उम्मीदवार BTSC की वेबसाइट btsc.bihar.gov.in पर जाएं और होमपेज के ‘Result’ सेक्शन में संबंधित स्टाफ नर्स रिजल्ट लिंक खोलें। इसके बाद जारी पीडीएफ में अपना रोल नंबर या नाम सर्च करें और रिजल्ट डाउनलोड कर भविष्य के लिए सुरक्षित रख लें।

वाल्मीकि निगम घोटाले में घिरे B. Nagendra ने दिया इस्तीफा, बोले- दलित होने के कारण बनाया जा रहा निशाना

अरुणाचल प्रदेश में डोली धरती, कुरुंग कुमे में महसूस किए गए भूकंप के झटके; दहशत में घरों से बाहर निकले लोग!

रक्षाबंधन पर PM मोदी का खास अंदाज, बच्चों के साथ की मस्ती; छोटी बच्ची से की ये खास फरमाइश- VIDEO

मेरे भाग्य में आंदोलनों से निपटना है, अमित शाह ने क्यों कही ये बात? कोरोना काल का भी सुनाया बड़ा अनुभव

धर्मांतरण कानून, नेपाल बाढ़ और राहुल गांधी पर रामदास आठवले का बड़ा बयान, जानिए आरक्षण पर क्या बोले मंत्री