BSUSC Vacancy : बिहार राज्य विश्वविद्यालय सेवा आयोग (BSUSC), पटना ने राज्य के विभिन्न विश्वविद्यालयों और नवगठित राजकीय डिग्री कॉलेजों में सहायक प्रोफेसर के 3,674 पदों पर संविदात्मक भर्ती के लिए अधिसूचना जारी की है।
इनमें 211 पद नवगठित राजकीय डिग्री कॉलेजों के लिए निर्धारित हैं। ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 3 जुलाई 2026 से शुरू हो चुकी है और इच्छुक एवं पात्र उम्मीदवार 15 जुलाई 2026 तक एचईडी समर्थ पोर्टल के माध्यम से आवेदन कर सकते हैं।
भर्ती कार्यक्रम के अनुसार आवेदन पत्रों की जांच और साक्षात्कार की सूचना 17 से 18 जुलाई 2026 के बीच जारी की जाएगी। संभावित साक्षात्कार 20 से 27 जुलाई 2026 तक होंगे। इसके बाद 29 जुलाई को संभावित मेरिट सूची प्रकाशित की जाएगी, 30 जुलाई को कॉलेजों की अस्थायी प्राथमिकता जारी होगी, 1 अगस्त को अस्थायी अंतिम आवंटन किया जाएगा और चयनित उम्मीदवारों को 7 अगस्त 2026 तक संबंधित संस्थान में कार्यभार ग्रहण करना होगा।
सहायक प्रोफेसर पद के लिए उम्मीदवार के पास संबंधित विषय में मास्टर डिग्री होना आवश्यक है। साथ ही NET, SLET या SET परीक्षा उत्तीर्ण होना अनिवार्य है। हालांकि, यूजीसी 2009 या 2016 विनियमों के तहत Ph.D. प्राप्त उम्मीदवारों को NET से छूट मिलेगी। UGC 2009 नियम लागू होने से पहले पीएचडी में पंजीकृत अभ्यर्थी निर्धारित शर्तें पूरी करने पर भी इस छूट का लाभ ले सकते हैं।
ये खबर भी पढ़ें : Railway Loco Pilot 2026: कैसे बनें भारतीय रेलवे में लोको पायलट? जानें योग्यता, सैलरी और भत्तों की पूरी जानकारी
विदेशी विश्वविद्यालयों से पीएचडी करने वाले उम्मीदवार भी आवेदन के पात्र होंगे, यदि उनका संस्थान QS, THE या ARWU की विश्व रैंकिंग में शीर्ष 500 में शामिल रहा हो। जिन विषयों में NET/SLET/SET आयोजित नहीं होती, वहां यह योग्यता अनिवार्य नहीं होगी।
आवेदन करने वाले उम्मीदवारों की न्यूनतम आयु 21 वर्ष तथा 1 अगस्त 2026 के अनुसार अधिकतम आयु 43 वर्ष निर्धारित की गई है। बिहार सरकार के नियमों के अनुसार अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति, पिछड़ा वर्ग, अत्यंत पिछड़ा वर्ग और अन्य आरक्षित वर्गों के अभ्यर्थियों को अधिकतम आयु सीमा में नियमानुसार छूट प्रदान की जाएगी।