भारतीय वनस्पति सर्वेक्षण (फोटो - गूगल इमेज) 
करियर

BSI JRF Recruitment 2026: जूनियर रिसर्च फेलो के 6 पदों पर भर्ती, जानें योग्यता, चयन और आवेदन प्रक्रिया

BSI Jobs : भारतीय वनस्पति सर्वेक्षण (BSI) ने जूनियर रिसर्च फेलो (JRF) के 6 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन मांगे हैं। एमएससी (बॉटनी) पास उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर आवेदन कर सकते हैं।

हितेश तिवारी

BSI Job Vacancy : भारतीय वनस्पति सर्वेक्षण (Botanical Survey of India - BSI) ने जूनियर रिसर्च फेलो (JRF) भर्ती 2026 के लिए आधिकारिक अधिसूचना जारी कर दी है। इस भर्ती अभियान के तहत कुल 6 पदों पर योग्य उम्मीदवारों का चयन किया जाएगा।

इच्छुक अभ्यर्थी BSI की आधिकारिक वेबसाइट bsi.gov.in पर उपलब्ध आवेदन पत्र डाउनलोड कर आवेदन कर सकते हैं। इस भर्ती में उन उम्मीदवारों को मौका मिलेगा, जिन्होंने वनस्पति विज्ञान (Botany) में पोस्टग्रेजुएशन किया है और शोध के क्षेत्र में अपना करियर बनाना चाहते हैं।

जूनियर रिसर्च फेलो के 6 पदों पर भर्ती

इस भर्ती के लिए उम्मीदवार के पास बॉटनी में एमएससी की डिग्री और कम से कम 55 प्रतिशत अंक होना अनिवार्य है। पौधों की पहचान और वर्गीकरण (Plant Taxonomy) का अच्छा ज्ञान रखने वाले अभ्यर्थियों को प्राथमिकता दी जाएगी।

कंप्यूटर का ज्ञान और अच्छी लेखन क्षमता भी अतिरिक्त योग्यता मानी जाएगी। चयन प्रक्रिया में पहले 3 घंटे की ऑफलाइन लिखित परीक्षा होगी, जिसमें बहुविकल्पीय (MCQ) प्रश्न पूछे जाएंगे। हालांकि, CSIR-JRF (NET) उत्तीर्ण उम्मीदवारों को लिखित परीक्षा से छूट मिलेगी और उन्हें सीधे ऑनलाइन इंटरव्यू के लिए बुलाया जाएगा।

एमएससी पास उम्मीदवार करें आवेदन

इंटरव्यू बीएसआई के विभिन्न क्षेत्रीय केंद्रों के माध्यम से आयोजित किए जाएंगे। परीक्षा या इंटरव्यू में शामिल होने के लिए उम्मीदवारों को यात्रा और रहने का खर्च स्वयं उठाना होगा, क्योंकि किसी प्रकार का TA/DA नहीं दिया जाएगा।

आवेदन शुल्क का भुगतान भारतकोष (Bharatkosh) पोर्टल के माध्यम से ऑनलाइन करना होगा। सामान्य वर्ग के उम्मीदवारों के लिए शुल्क 400 रुपये, ओबीसी के लिए 200 रुपये तथा एससी, एसटी और दिव्यांग उम्मीदवारों के लिए 100 रुपये निर्धारित किया गया है। आवेदन करने के लिए सबसे पहले bsi.gov.in पर जाकर भर्ती अधिसूचना डाउनलोड करें और उसे ध्यान से पढ़ें।

इसके बाद आवेदन पत्र भरें, आवश्यक शैक्षणिक प्रमाणपत्र, फोटो और हस्ताक्षर संलग्न करें तथा अधिसूचना में दिए गए पते पर निर्धारित समय सीमा के भीतर आवेदन भेज दें। उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि आवेदन करने से पहले सभी पात्रता शर्तों और जरूरी निर्देशों को अच्छी तरह पढ़ लें।

Delhi CJP Protest LIVE: स्वतंत्र भारद्वाज को दिल्ली पुलिस ने हिरासत में लिया, CJP के थाने पहुंचते ही एक्शन

पॉडकास्ट के बाद गरमाया मामला, स्वतंत्र भारद्वाज पर एक्शन की मांग पर अड़ी CJP, संसद मार्ग थाने का किया घेराव

PM Modi-Meloni: मेलोनी की बड़ी उपलब्धि पर PM मोदी ने दी बधाई, कहा- दोस्ती ने मजबूत की भारत-इटली साझेदारी

निशु आजाद के साथ संसद मार्ग थाना पहुंचे CJP समर्थक, स्वतंत्र भारद्वाज पर कार्रवाई की मांग, भारी पुलिस बल तैनात

Air India Flight Incident: पायलट साइको-एक्टिव पदार्थ टेस्ट में पॉजिटिव, AAIB ने DGCA से कार्रवाई की सिफारिश की