BPSC ने सिविल जज के 173 पदों पर भर्ती निकाली, आवेदन की आखिरी तारीख 30 अप्रैल। (फोटो सोर्स - गूगल इमेज) 
करियर

बिहार लोक सेवा आयोग भर्ती 2026: सिविल जज के 173 पदों पर निकली भर्ती, 30 अप्रैल तक करें आवेदन

BPSC Civil Judge Recruitment 2026 : बिहार लोक सेवा आयोग ने सिविल जज (जूनियर डिवीजन) के 173 पदों पर भर्ती का नोटिफिकेशन जारी किया है। योग्य उम्मीदवार 30 अप्रैल 2026 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

हितेश तिवारी

सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे कानून (Law) के छात्रों के लिए बड़ी खुशखबरी है। बिहार लोक सेवा आयोग ने न्यायिक सेवा के तहत सिविल जज (जूनियर डिवीजन) के 173 पदों पर भर्ती का नोटिफिकेशन जारी किया है।

इच्छुक और योग्य उम्मीदवार 30 अप्रैल 2026 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। इस भर्ती में अलग-अलग वर्गों के लिए सीटों का निर्धारण किया गया है, जिसमें सामान्य वर्ग के लिए 69, EWS के लिए 17, SC के लिए 28, ST के लिए 2, EBC के लिए 36 और BC के लिए 21 पद शामिल हैं।

बिहार में सिविल जज के 173 पदों पर भर्ती निकली

इस पद के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवार के पास किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से एलएलबी (LLB) की डिग्री होना अनिवार्य है। साथ ही उम्मीदवार के पास कम से कम तीन वर्षों का वकालत का अनुभव होना चाहिए, जो किसी सक्षम अधिकारी द्वारा प्रमाणित हो।

उम्र सीमा की बात करें तो न्यूनतम आयु 22 वर्ष और अधिकतम आयु सामान्य वर्ग के पुरुषों के लिए 35 वर्ष निर्धारित की गई है, जबकि महिलाओं और आरक्षित वर्ग को नियमानुसार छूट दी जाएगी। आवेदन शुल्क भी काफी कम रखा गया है, लगभग 100 रुपये, जिससे ज्यादा से ज्यादा उम्मीदवार आवेदन कर सकें।

तीन चरणों में पूरी होगी चयन प्रक्रिया

चयन प्रक्रिया तीन चरणों में पूरी होगी। सबसे पहले प्रारंभिक परीक्षा होगी, जिसमें वस्तुनिष्ठ प्रश्न पूछे जाएंगे। इसके बाद मुख्य परीक्षा आयोजित की जाएगी, जिसमें लिखित पेपर शामिल होंगे। अंत में इंटरव्यू और डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन के आधार पर अंतिम चयन किया जाएगा।

इच्छुक उम्मीदवार बिहार लोक सेवा आयोग की आधिकारिक वेबसाइट bpsc.bih.nic.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन से पहले सभी दिशा-निर्देश ध्यान से पढ़ना जरूरी है।

सत्य निकेतन हादसे के बाद कॉकरोचों ने बढ़ाई सरकार की टेंशन, रखीं ये 7 मांगें

धीरेंद्र शास्त्री की नॉनवेज ना खाने की अपील पर भड़के बंगाल BJP चीफ, कहा- नवमी पर खाएंगे बकरे का मांस

Delhi Building Collapse Live: PG मालिक के बाद पत्नी-बेटा भी अरेस्ट, सत्य निकेतन में 27 घंटे बाद रेस्क्यू खत्म

Swarna Bharat Trust: 25वें स्थापना दिवस पर CM योगी का संबोधन, ग्रामीण अर्थव्यवस्था और शिक्षा पर दिया जोर

Guwahati Murder: पत्नी का सिर काटकर फ्रिज में रखा, कुत्तों को खिलाने वाला था बॉडी, बदबू आने पर खुला राज