बिहार आईटीआई प्रवेश परीक्षा एडमिट कार्ड जारी 
करियर

बिहार ITI 2025 प्रवेश परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड जारी, यहां से करें डाउनलोड

बिहार आईटीआई प्रवेश परीक्षा 2025 के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिए गए हैं। बिहार कंबाइंड एंट्रेंस कॉम्पिटेटिव एग्जामिनेशन बोर्ड की ओर से ऑफिशियल वेबसाइट bceceboard.bihar.gov.in पर जाकर इसे डाउनलोड कर सकते हैं।

यतीश श्रीवास्तव

पटना: बिहार आईटीआई (ITI) प्रवेश परीक्षा के लिए आज एडमिट कार्ड जारी कर दिया गया है। कैंडिडेट बीसीईसीआई (BCECI) की ऑफिशियल वेबसाइट bceceboard.bihar.gov.in पर जाकर इसे डाउनलोड कर सकते हैं। कैंडिडेट प्रवेश पत्र की हार्डकॉपी निकालकर अपने पास अवश्य रख लें। प्रवेश परीक्षा के दिन सेंटर पर इसे साथ ले जाना अनिवार्य होगा।

बिहार कंबाइंड एंट्रेंस कॉम्पिटेटिव एग्जामिनेशन बोर्ड (BCECEB) ने एडमिट कार्ड ऑफिशियल वेबसाइट पर उपलब्ध करा दिए हैं। कैंडिडेट अपना एडमिट कार्ड विभाग की ऑफिशियल वेबसाइट bceceboard.bihar.gov.in पर जाकर इसे डाउनलोड कर सकते हैं। एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए कैंडिडेट्स को लॉग इन डिटेल दर्ज करनी होगी।

15 जून को होना है एंट्रेंस एग्जाम

बीसीईसीई की ओर से बिहार आईटीआई प्रवेश परीक्षा इस साल 15 जून को प्रदेश भर में आयोजित की जा रही है। परीक्षार्थी एग्जाम सेंटर पर प्रवेश परीक्षा से एक घंटे पहले पहुंचना होगा। इसके साथ ही परीक्षा केंद्र पर सभी अभ्यर्थी को एडमिट कार्ड की हार्ड कॉपी ले जाना जरूरी है। बिना इसके केंद्र के अंदर प्रवेश नहीं दिया जाएगा।

ऐसे करें एडमिट कार्ड डाउनलोड

  • सभी कैंडिडिट Bihar ITICAT Admit Card 2025 डाउनलोड करने के लिए पहले ऑफिशियल वेबसाइट bceceboard.bihar.gov.in पर जाएं।
  • आपके सामने होम पेज आएगा यहां Download Admit Card of ITICAT-2025 लिंक पर क्लिक करें।
  • इसके बाद लॉग इन पर क्लिक करें और अगले पेज पर अपना रजिस्ट्रेशन नंबर, पासवर्ड और सिक्योरिटी पिन दर्ज कर साइन-इन पर क्लिक करें।
  • कुछ ही सेकेंड में आपका एडमिट कार्ड स्क्रीन पर आ जाएगा। आप उसे डाउनलोड कर इसका प्रिंट आउट निकालकर अपने पास रख लें।

प्रवेश पत्र में दी गई गाइडलाइन का ख्याल रखें

कैंडिडेट प्रवेश पत्र डाउनलोड करने के साथ ही उसमें दी गई गाइडलाइन को भी अच्छी तरह से पढ़ लें। परीक्षा केंद्र पर कितने समय रिपोर्ट करना है, इस बात का खास ख्याल रखें। लेट होने पर परीक्षा केंद्र में प्रवेश नहीं दिया जाएगा। इसलिए बेहतर होगा कि दिए गए समय से कुछ देर पहले पहुंचें।

प्रतिबंधित वस्तुएं साथ न ले जाएं

परीक्षार्थी किसी प्रवेश परीक्षा केंद्र पर किसी भी प्रकार की प्रतिबंधित वस्तुएं साथ न ले जाएं। परीक्षा में मोबाइल, कैलकुलेटर या अन्य किसी भी प्रकार की इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस ले जाने पर पूरी तरह से प्रतिबंध लगाया गया है। यदि प्रवेश परीक्षा के दौरान कैंडिडेट के पास ये चीजें पाई जाती हैं तो उसकी परीक्षा रद्द कर दी जाएगी।

B Nagendra Resignation: कौन हैं बी नागेंद्र, डीके शिवकुमार कैबिनेट से क्यों दिया इस्तीफा; जानें सबकुछ

वाल्मीकि निगम घोटाले में घिरे B. Nagendra ने दिया इस्तीफा, बोले- दलित होने के कारण बनाया जा रहा निशाना

अरुणाचल प्रदेश में डोली धरती, कुरुंग कुमे में महसूस किए गए भूकंप के झटके; दहशत में घरों से बाहर निकले लोग!

रक्षाबंधन पर PM मोदी का खास अंदाज, बच्चों के साथ की मस्ती; छोटी बच्ची से की ये खास फरमाइश- VIDEO

मेरे भाग्य में आंदोलनों से निपटना है, अमित शाह ने क्यों कही ये बात? कोरोना काल का भी सुनाया बड़ा अनुभव