भाभा परमाणु अनुसंधान केंद्र (फोटो - गूगल इमेज) 
करियर

BARC Paramedical Recruitment 2026: पैरामेडिकल के 6 पदों पर भर्ती, 44,900 रुपये तक मिलेगी शुरुआती सैलरी

BARC Recruitment 2026 : भाभा परमाणु अनुसंधान केंद्र (BARC) ने पैरामेडिकल श्रेणी के 6 ग्रुप-बी पदों पर भर्ती निकाली है। इच्छुक उम्मीदवार 18 अगस्त 2026 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

हितेश तिवारी

BARC Jobs : भाभा परमाणु अनुसंधान केंद्र (BARC) ने मुंबई और कोलकाता स्थित रेडिएशन मेडिसिन रिसर्च सेंटर (RMRC) के लिए पैरामेडिकल श्रेणी के विभिन्न ग्रुप-बी पदों पर भर्ती का नोटिफिकेशन जारी किया है। इस भर्ती के तहत कुल छह पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी।

ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 17 जुलाई 2026 से शुरू हो चुकी है और इच्छुक उम्मीदवार 18 अगस्त 2026 तक आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से आवेदन कर सकते हैं। पात्रता की गणना भी 18 अगस्त 2026 तक प्राप्त योग्यता के आधार पर की जाएगी।

चयनित उम्मीदवारों को केंद्र सरकार के नियमों के अनुसार वेतन के साथ महंगाई भत्ता, चिकित्सा सुविधा, बच्चों की शिक्षा भत्ता और एलटीसी जैसी सुविधाएं भी मिलेंगी।

BARC में पैरामेडिकल श्रेणी के 6 पदों पर भर्ती

भर्ती के तहत साइंटिफिक असिस्टेंट/सी (मनोवैज्ञानिक) का एक पद, साइंटिफिक असिस्टेंट/बी (पैथोलॉजी) का एक पद, साइंटिफिक असिस्टेंट/बी (रेडियोग्राफी) के दो पद और साइंटिफिक असिस्टेंट/बी (न्यूक्लियर मेडिसिन टेक्नोलॉजिस्ट) के दो पद भरे जाएंगे। मनोवैज्ञानिक पद के लिए साइकोलॉजी में ग्रेजुएशन और संबंधित विषय में पोस्ट ग्रेजुएशन आवश्यक है।

पैथोलॉजी पद के लिए बीएससी के साथ डीएमएलटी या मेडिकल लैब टेक्नोलॉजी की डिग्री चाहिए। रेडियोग्राफी पद के लिए बीएससी रेडियोग्राफी या संबंधित डिप्लोमा, जबकि न्यूक्लियर मेडिसिन टेक्नोलॉजिस्ट पद के लिए बीएससी के साथ संबंधित डिप्लोमा या डिग्री अनिवार्य है।

अधिकांश पदों के लिए न्यूनतम 60 प्रतिशत अंक निर्धारित किए गए हैं। उम्मीदवार की आयु 18 से 30 वर्ष के बीच होनी चाहिए और आरक्षित वर्गों को नियमानुसार आयु में छूट मिलेगी।

आवेदन की अंतिम तिथि 18 अगस्त 2026

चयन प्रक्रिया मुख्य रूप से पर्सनल इंटरव्यू के आधार पर होगी। हालांकि यदि आवेदन अधिक संख्या में प्राप्त होते हैं तो BARC संबंधित विषयों का स्क्रीनिंग टेस्ट भी आयोजित कर सकता है। उम्मीदवार इंटरव्यू और स्क्रीनिंग टेस्ट हिंदी या अंग्रेजी किसी भी भाषा में दे सकेंगे।

सामान्य, ओबीसी और अन्य वर्ग के उम्मीदवारों को 150 रुपये आवेदन शुल्क देना होगा, जबकि एससी, एसटी और महिला उम्मीदवारों से कोई शुल्क नहीं लिया जाएगा। आवेदन के लिए अभ्यर्थियों को BARC की आधिकारिक भर्ती वेबसाइट barc.gov.in पर जाकर ऑनलाइन फॉर्म भरना होगा, आवश्यक दस्तावेज अपलोड करने होंगे और शुल्क जमा करने के बाद आवेदन पत्र का प्रिंट सुरक्षित रखना होगा।

आपको कट्टर आतंकवादी मार देंगे, चिराग पासवान को जान से मारने की धमकी; मंत्रालय को मिले पत्र से हड़कंप

एमपी BJP में हलचल के बीच नितिन नवीन से मिले CM मोहन यादव; कैबिनेट विस्तार समेत कई मुद्दों पर चर्चा के कयास

जीजा और उनकी पार्टी को हराएंगे पाठक जी के साले! पारिवारिक कलह ने बढ़ाई डिप्टी सीएम की मुश्किलें

लोगों ने कोशिश की... लेकिन हमारे और योगी जी के बीच कोई दिवार नहीं, सीएम वाले बयान पर केशव प्रसाद मौर्य की सफाई

Teachers Day पर DU पहुंचेंगे PM मोदी, SRCC में छात्रों से करेंगे संवाद, 5 सितंबर को लेकर तैयारियां तेज