अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (फोटो - गूगल इमेज) 
करियर

AIIMS NORCET 11 Recruitment 2026: नर्सिंग ऑफिसर के 2218 पदों पर भर्ती, 13 अगस्त तक करें आवेदन

AIIMS Nursing Officer Vacancy : एम्स नई दिल्ली ने NORCET-11 के तहत नर्सिंग ऑफिसर के 2218 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी है। अभ्यर्थी 13 अगस्त 2026 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

हितेश तिवारी

AIIMS Jobs : अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स), नई दिल्ली ने नर्सिंग ऑफिसर रिक्रूटमेंट कॉमन एलिजिबिलिटी टेस्ट (NORCET-11) के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी है। इस भर्ती के माध्यम से एम्स नई दिल्ली सहित देश के विभिन्न एम्स और अन्य भाग लेने वाले संस्थानों में नर्सिंग ऑफिसर (ग्रुप-बी) के कुल 2,218 पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी। इच्छुक और पात्र उम्मीदवार 13 अगस्त 2026 शाम 5 बजे तक आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

भर्ती कार्यक्रम के अनुसार 18 अगस्त तक सरकारी कर्मचारियों के लिए एनओसी जमा होगी, 9 सितंबर को एडमिट कार्ड जारी किए जाएंगे, जबकि प्रारंभिक परीक्षा 12 सितंबर और मुख्य परीक्षा 30 सितंबर 2026 को आयोजित होगी। एम्स के अनुसार भाग लेने वाले संस्थानों में 80 प्रतिशत पद महिलाओं और 20 प्रतिशत पद पुरुष उम्मीदवारों के लिए निर्धारित किए गए हैं।

2218 नर्सिंग ऑफिसर पदों पर भर्ती

इस भर्ती के लिए उम्मीदवार के पास भारतीय नर्सिंग परिषद (INC) या राज्य नर्सिंग परिषद से मान्यता प्राप्त संस्थान से बीएससी (ऑनर्स) नर्सिंग, बीएससी नर्सिंग या पोस्ट बेसिक बीएससी नर्सिंग की डिग्री होना जरूरी है। साथ ही संबंधित नर्सिंग परिषद में नर्स एवं मिडवाइफ के रूप में पंजीकरण अनिवार्य है।

GNM डिप्लोमा धारक भी आवेदन कर सकते हैं, बशर्ते उनका नर्सिंग परिषद में पंजीकरण हो और 50 या उससे अधिक बेड वाले अस्पताल में कम से कम दो वर्ष का कार्य अनुभव हो। आवेदन के लिए न्यूनतम आयु 18 वर्ष और अधिकतम आयु 30 वर्ष निर्धारित की गई है।

आयु की गणना 13 अगस्त 2026 के आधार पर होगी तथा आरक्षित वर्गों को केंद्र सरकार के नियमों के अनुसार आयु में छूट मिलेगी। चयनित उम्मीदवारों की नियुक्ति पे मैट्रिक्स लेवल-7 में होगी, जिसमें केंद्र सरकार के नियमानुसार आकर्षक वेतन और अन्य भत्तों का लाभ मिलेगा।

13 अगस्त तक करें आवेदन

चयन प्रक्रिया दो चरणों में पूरी होगी। पहले चरण में कंप्यूटर आधारित प्रारंभिक परीक्षा होगी, जिसमें 100 प्रश्न पूछे जाएंगे। इनमें 20 प्रश्न सामान्य ज्ञान और एप्टीट्यूड तथा 80 प्रश्न नर्सिंग विषय से होंगे। परीक्षा की अवधि 90 मिनट होगी और प्रत्येक गलत उत्तर पर एक-तिहाई अंक की नेगेटिव मार्किंग लागू रहेगी।

प्रारंभिक परीक्षा में सफल अभ्यर्थी मुख्य परीक्षा में शामिल होंगे, जिसमें 160 प्रश्न नर्सिंग विषय और केस आधारित होंगे तथा परीक्षा की अवधि 180 मिनट होगी। अंतिम मेरिट केवल मुख्य परीक्षा के अंकों के आधार पर तैयार की जाएगी।

दस्तावेज सत्यापन के दौरान अभ्यर्थियों को आवेदन पंजीकरण स्लिप, एडमिट कार्ड, जन्म तिथि प्रमाणपत्र, शैक्षणिक प्रमाणपत्र, नर्सिंग परिषद पंजीकरण, अनुभव प्रमाणपत्र (यदि लागू हो), आरक्षण प्रमाणपत्र और सरकारी कर्मचारियों के लिए एनओसी प्रस्तुत करनी होगी। उम्मीदवारों को सलाह दी गई है कि भर्ती से जुड़े सभी अपडेट के लिए समय-समय पर आधिकारिक वेबसाइट aiimsexams.ac.in देखते रहें।

BRICS Summit Delhi 2026 LIVE: भारत मंडपम में PM मोदी और पुतिन की मीटिंग शुरू, ईरान के राष्ट्रपति पहुंचे दिल्ली

CM भजनलाल शर्मा की वो 10 बड़ी उपलब्धियां, जिनसे बदल सकता है राजस्थान का विकास मॉडल

अब टोल प्लाजा पर नहीं रुकेगी गाड़ी! फरवरी से देश में लागू होगा बैरियर-फ्री सिस्टम, नितिन गडकरी ने किया ऐलान

Brics Summit: ब्राजील के विदेश मंत्री से मिले जयशंकर, व्यापार-रक्षा और ऊर्जा पर हुई बात, सहयोग बढ़ाने पर जोर

BRICS Business Forum: पीयूष गोयल का बड़ा प्रस्ताव, ब्रिक्स देशों के पेमेंट सिस्टम को UPI से जोड़ने की अपील