Highlights:
एम्स में 34 स्पेशलाइजेशन के तहत कुल 93 सीटों पर दाखिला मिलेगा।
ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तारीख 11 नवंबर 2026 शाम 5 बजे है।
प्रवेश परीक्षा 5 दिसंबर 2026 को आयोजित की जाएगी।
AIIMS Fellowship Exam Date 2026: मेडिकल क्षेत्र में विशेषज्ञता हासिल करने की तैयारी कर रहे डॉक्टरों के लिए अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (AIIMS), नई दिल्ली ने फेलोशिप प्रोग्राम जनवरी 2027 के लिए प्रवेश प्रक्रिया शुरू कर दी है। इस कार्यक्रम के तहत मेडिकल और सर्जिकल विभागों की 34 स्पेशलाइजेशन में कुल 93 सीटों पर दाखिला दिया जाएगा।
योग्य मेडिकल प्रोफेशनल्स एम्स की आधिकारिक परीक्षा वेबसाइट के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन करने की अंतिम तारीख 11 नवंबर 2026 शाम 5 बजे तय की गई है, जबकि प्रवेश परीक्षा 5 दिसंबर 2026 को होगी। इच्छुक उम्मीदवारों को आवेदन से पहले संबंधित स्पेशलाइजेशन की योग्यता और अनुभव से जुड़ी शर्तें समझ लेनी चाहिए।
एम्स फेलोशिप प्रोग्राम जनवरी 2027 के लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन शुरू हो चुका है। उम्मीदवार 11 नवंबर 2026 को शाम 5 बजे तक आवेदन प्रक्रिया पूरी कर सकते हैं। जो कि आवेदन करने की अंतिम तिथि निर्धारित की गई है। प्रवेश के लिए लिखित परीक्षा 5 दिसंबर 2026 को आयोजित की जाएगी।
महत्वपूर्ण तिथियाँ:
ऑनलाइन आवेदन की शुरुआत: 28 अक्तूबर 2026
आवेदन की अंतिम तिथि: 11 नवंबर 2026 (शाम 5 बजे तक)
प्रवेश परीक्षा की तिथि: 5 दिसंबर 2026
इस फेलोशिप प्रोग्राम में मेडिकल और सर्जिकल विभागों की कुल 93 सीटें उपलब्ध हैं। इन्हें दो श्रेणियों में बांटा गया है। इसमें ओपन कैटेगरी के लिए 54 सीटें और स्पॉन्सर्ड कैटेगरी के लिए 39 सीटें आरक्षित की गई हैं।
महत्वपूर्ण तिथियाँ:
ओपन कैटेगरी: 54 सीटें
स्पॉन्सर्ड कैटेगरी: 39 सीटें
एम्स फेलोशिप प्रोग्राम के लिए योग्यता संबंधित स्पेशलाइजेशन के आधार पर तय की गई है। प्रमुख शैक्षणिक योग्यताएं इस प्रकार हैं:
1) MD/MS या समकक्ष डिग्री
आवेदन करने वाले उम्मीदवार के पास नेशनल मेडिकल कमीशन (NMC) से मान्यता प्राप्त संस्थान की संबंधित विषय में MD/MS या समकक्ष पोस्टग्रेजुएट डिग्री होनी चाहिए। साथ किसी मान्यता प्राप्त संस्थान में पोस्टग्रेजुएशन के बाद सीनियर रेजिडेंट या समकक्ष पद पर 3 साल का टीचिंग एक्सपीरियंस होना अनिवार्य है।
2) DM/M.Ch. डिग्री
कुछ निर्धारित स्पेशलाइजेशन के लिए उम्मीदवार के पास NMC से मान्यता प्राप्त DM/M.Ch. या समकक्ष डिग्री होना जरूरी है।
ध्यान रखें कि सभी 34 स्पेशलाइजेशन के लिए एक जैसी योग्यता और अनुभव की शर्तें लागू नहीं हैं। इसलिए जिस विषय में दाखिला लेना चाहते हैं, उसकी पात्रता प्रॉस्पेक्टस में जरूर जांच लें।
इच्छुक उम्मीदवार एम्स की आधिकारिक परीक्षा वेबसाइट के माध्यम से ऑनलाइन फॉर्म भर सकते हैं। आवेदन की प्रक्रिया इस तरह पूरी करें:
सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट aiimsexams.ac.in पर जाएं।
Fellowship Programme January 2027 से संबंधित एडमिशन नोटिफिकेशन खोलें।
प्रॉस्पेक्टस डाउनलोड करके अपनी पसंद की स्पेशलाइजेशन की पात्रता पढ़ें।
ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन लिंक पर क्लिक करें और जरूरी जानकारी भरें।
शैक्षणिक योग्यता और प्रोफेशनल अनुभव का विवरण दर्ज करें।
अपनी पसंद की फेलोशिप स्पेशलाइजेशन और एडमिशन कैटेगरी चुनें।
निर्धारित प्रारूप में जरूरी दस्तावेज और प्रमाणपत्र अपलोड करें।
लागू आवेदन शुल्क जमा करके फॉर्म सबमिट करें।
आवेदन पूरा होने के बाद रजिस्ट्रेशन स्लिप डाउनलोड कर सुरक्षित रख लें।
जनवरी 2027 सेशन के लिए एम्स फेलोशिप की प्रवेश परीक्षा 5 दिसंबर 2026 को आयोजित की जाएगी। उम्मीदवारों को परीक्षा से पहले एडमिट कार्ड और अन्य जरूरी निर्देशों की जानकारी आधिकारिक वेबसाइट से प्राप्त करनी होगी।
परीक्षा में शामिल होने से पहले प्रॉस्पेक्टस में दिए गए नियमों और संबंधित स्पेशलाइजेशन की शर्तों को समझना भी जरूरी है। जो मेडिकल प्रोफेशनल्स किसी विशेष क्षेत्र में आगे की ट्रेनिंग और विशेषज्ञता हासिल करना चाहते हैं, उनके लिए यह कार्यक्रम एक अच्छा अवसर हो सकता है।