भारतीय विमानपत्तन प्राधिकरण (फोटो - गूगल इमेज) 
करियर

AAI Consultant Recruitment 2026: एयरपोर्ट अथॉरिटी में कंसल्टेंट और सीनियर कंसल्टेंट के 10 पदों पर भर्ती

AAI Recruitment : भारतीय विमानपत्तन प्राधिकरण (AAI) ने एडसीआईएल के माध्यम से कंसल्टेंट और सीनियर कंसल्टेंट के 10 पदों पर भर्ती निकाली है। आवेदन प्रक्रिया 24 जुलाई से शुरू हो चुकी है।

हितेश तिवारी

AAI Jobs : भारतीय विमानपत्तन प्राधिकरण (AAI) ने एडसीआईएल (India) लिमिटेड के माध्यम से कंसल्टेंट और सीनियर कंसल्टेंट के कुल 10 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। यह भर्ती कानून, कॉर्पोरेट कम्युनिकेशन, कंटेंट राइटिंग, ग्राफिक डिजाइनिंग, वीडियो एडिटिंग और क्लिनिकल साइकोलॉजी जैसे विभिन्न क्षेत्रों के लिए की जा रही है।

इच्छुक और योग्य उम्मीदवार 24 जुलाई 2026 से 6 अगस्त 2026 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। भर्ती के तहत वरिष्ठ सलाहकार (विधि) के 5 पद, कंटेंट राइटर, ग्राफिक डिजाइनर और वीडियो एडिटर के एक-एक पद, वरिष्ठ सलाहकार (क्लिनिकल साइकोलॉजिस्ट) का एक पद तथा कंसल्टेंट (क्लिनिकल साइकोलॉजिस्ट) का एक पद भरा जाएगा। अधिकांश पदों की नियुक्ति नई दिल्ली स्थित कॉर्पोरेट मुख्यालय और उत्तरी क्षेत्र मुख्यालय में की जाएगी।

एयरपोर्ट अथॉरिटी में 10 पदों पर भर्ती

भर्ती के लिए प्रत्येक पद के अनुसार अलग-अलग शैक्षणिक योग्यता और अनुभव निर्धारित किया गया है। वरिष्ठ सलाहकार (विधि) पद के लिए एलएलबी या कानून में डिग्री, बार काउंसिल में अधिवक्ता के रूप में पंजीकरण तथा 8 से 10 वर्ष का कानूनी अनुभव जरूरी है।

कंटेंट राइटर के लिए जनसंचार, पत्रकारिता या अंग्रेजी साहित्य में स्नातक अथवा संबंधित विषय में स्नातकोत्तर के साथ 5 से 8 वर्ष का अनुभव होना चाहिए। ग्राफिक डिजाइनर के लिए ग्राफिक डिजाइन या विजुअल कम्युनिकेशन में डिग्री या डिप्लोमा तथा डिजाइन और ब्रांडिंग का अनुभव आवश्यक है।

वीडियो एडिटर पद के लिए फिल्म निर्माण, मीडिया स्टडीज या संबंधित विषय में डिग्री/डिप्लोमा और 5 से 8 वर्ष का अनुभव मांगा गया है। क्लिनिकल साइकोलॉजिस्ट पदों के लिए एम.फिल. (क्लिनिकल साइकोलॉजी), वैध RCI लाइसेंस और निर्धारित अनुभव अनिवार्य है। कंसल्टेंट पदों के लिए अधिकतम आयु 40 वर्ष और सीनियर कंसल्टेंट पदों के लिए 45 वर्ष तय की गई है।

₹1.50 लाख तक मिलेगी सैलरी

चयनित उम्मीदवारों को आकर्षक मासिक पारिश्रमिक दिया जाएगा। वरिष्ठ सलाहकार (विधि) और वरिष्ठ सलाहकार (क्लिनिकल साइकोलॉजिस्ट) को ₹1.50 लाख प्रति माह, जबकि कंटेंट राइटर, ग्राफिक डिजाइनर, वीडियो एडिटर और कंसल्टेंट (क्लिनिकल साइकोलॉजिस्ट) को ₹1.20 लाख प्रति माह वेतन मिलेगा।

आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों को ADCIL की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर पहले पंजीकरण करना होगा। इसके बाद संबंधित भर्ती लिंक खोलकर आवेदन फॉर्म भरना होगा, आवश्यक दस्तावेज, फोटो और हस्ताक्षर अपलोड करने होंगे।

सभी जानकारियों की जांच करने के बाद आवेदन फॉर्म ऑनलाइन सबमिट करना होगा। भविष्य की जरूरत के लिए आवेदन पत्र की पीडीएफ या प्रिंटआउट सुरक्षित रखने की सलाह दी गई है।

Weather Update: देश भर में बारिश से हाहाकार! गुरुग्राम में हालात बेकाबू, 12 राज्यों में IMD का अलर्ट

आंध्र शराब परिवहन घोटाले में ED का बड़ा एक्शन, पूर्व विधायक करुमुरी वेंकट नागेश्वर राव गिरफ्तार

ABGH Recruitment 2026: सीनियर रेजिडेंट के 7 पदों पर भर्ती, ₹2.08 लाख तक सैलरी, जानें योग्यता और चयन प्रक्रिया

UP की महिलाओं का कमाल! 5 मिल्क कंपनियों ने 5,716 करोड़ का किया कारोबार, 3.88 लाख महिलाएं बनीं आत्मनिर्भर

CJP के दीपके ने किसे बताया देश का सबसे बेस्ट PM? इन नेताओं को बताया बेस्ट CM