उत्तर प्रदेश में महिला कंडक्टरों की भर्ती
उत्तर प्रदेश परिवहन निगम में 5000 कंडक्टरों की भर्ती निकाली गई है। खास बात ये है ये भर्तियां सिर्फ महिलाओं के लिए ही है। रोजगार की इच्छुक महिलाएं इस भर्ती के लिए आवेदन कर सकती हैं।यूपी सरकार की ओर से निकाली गई परिवहन निगम की महिला परिचालकों की भर्तियां संविदा के आधार पर की जाएंगी। महिलाओं की सुविधा के लिए उनकी नियुक्ति गृह जनपद के डिपो में ही की जाएगी।महिला परिचालकों की भर्ती प्रक्रिया के लिए प्रदेश के विभिन्न जिलों में रोजगार मेले आयोजित किए जाएंगे। 8 अप्रैल से 17 अप्रैल 2025 तक विभिन्न शहरों में रोजगार मेले का आयोजन होगा।8 अप्रैल को गाजियाबाद, अलीगढ़, बरेली, अयोध्या, वाराणसी, 11 अप्रैल को मेरठ, इटावा, देवीपाटन, आजमगढ़, हरदोई, 15 को सहारनपुर, झांसी, कानपुर, चित्रकूट, बांदा, प्रयागराज और 17 अप्रैल को नोएडा, आगरा, मुरादाबाद, लखनऊ, गोरखपुर में रोजगार मेले का आयोजन होगा।इच्छुक महिला अभ्यर्थी परिवहन निगम की वेबसाइट पर जानकर ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगी। महिला कैंडिडेट upsrtc.com पर जाकर नोटिफिकेशन देकर परिचालक के लिए आवेदन कर सकती हैं।उत्तर प्रदेश के सीएम योगी आदित्यनाथ ने महिलाओं को रोजगार से जोड़ने के लिए यह कदम उठाया है। महिला सशक्तिकरण की दिशा में सरकार का यह महत्वपूर्ण कदम हैं।