(कॉन्सेप्ट फोटो) 
करियर

Anganwadi Jobs: महाराष्ट्र के में होगी 18 हजार आंगनवाड़ी कार्यकर्ता और सहायिकाओं की भर्ती, ऐसे करें आवेदन

महाराष्ट्र सरकार पूरे राज्य के आंगनवाड़ियों में बपंर भर्ती निकाली है। महिला एवं बालविकास विभाग द्वारा मेगा भर्ती करने का फैसला लिया गया है। राज्य में 18 हजार से अधिक पदों पर भर्ती होगी...

आकाश मसने

मुंबई: महाराष्ट्र सरकार पूरे राज्य के आंगनवाड़ियों में बपंर भर्ती निकाली है। महिला एवं बालविकास विभाग द्वारा मेगा भर्ती करने का फैसला लिया गया है। इसके तहत आंगनवाड़ियों में 18,882 रिक्त पदों पर भर्ती की जाएगी। इसमें आंगनवाड़ी सेविकाओं, सहायिकताओं का समावेश है। इसके लिए मंत्रालय की ओर से नोटिफिकेशन जारी कर दिया गया है। मंत्री अदिति तटकरे ने इस बारे में जानकारी देते हुए बताया कि महिला एवं बालविकास मंत्रालय की बैठक में इस विषय पर फैसला लिया गया है।

राज्य सरकार ने 70,000 पदों पर भर्ती करने का निर्णय लिया है। इसमें महिला और बाल विकास के तहत एकात्मिक बालविकास सेवा योजना के लिए 5,639 आंगनवाड़ी सेविकाओं और 12,243 सहयोगियों को मिला कर 18,882 पदों पर भर्ती की जाएगी।

राज्य महिला आयोग, महिला आर्थिक विकास महामंडल, बालकल्याण समिति, बाल न्याय मंडल के रिक्त पदों की भी भर्ती प्रक्रिया जल्द शुरू करने के निर्देश जारी किए गए हैं।

14 फरवरी से 2 मार्च तक सरल भर्ती

अदिति तटकरे ने बताया मुख्य सेविका पद के लिए 14 फरवरी से 2 मार्च के बीच सीधी सेवा भर्ती प्रक्रिया क्रियान्वित की जाएगी। इसे पारदर्शकता से लागू करने के लिए योग्य सावधानी बरतने का निर्देश अधिकारियों को दिया गया है।

आयु पात्रता

आंगनवाड़ी कार्यकर्ता और सेविकाओं के पदों पर भर्ती के लिए उम्मीदवार की न्यूनतम आयु 18 वर्ष और अधिकतम आयु 45 वर्ष होनी चाहिए।

आयु सीमा में छूट

एससी/एसटी – 5 साल ओबीसी – 3 साल ईडब्ल्यूएस – 3 साल करियर की अन्य खबरें पढ़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें

आवेदन के लिए महत्वपूर्ण डॉक्युमेंट

  • महिला का आधार कार्ड
  • दसवीं की मार्कशीट
  • मूल निवास प्रमाण पत्र
  • विवाह पंजीकरण
  • बैंक डायरी
  • परिचय पत्र
  • जन आधार कार्ड
  • राशन कार्ड
  • मोबाइल नंबर आदि

ऐसे करें आवेदन

महाराष्ट्र में आंगनवाड़ी के लिए आवेदन अपने नजदीकी आंगनवाड़ी केंद्र में जाकर जमा कर सकते है, और आवेदन में मांगे गए सभी डॉक्युमेंट की फोटो कॉपी जरूर लगा दे। महाराष्ट्र की अन्य खबरें पढ़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें

वेतन

आंगनवाड़ी सहायिका का वेतन: 8000 रुपए, ग्रेड वेतन 300 रुपए आंगनवाड़ी कार्यकर्ता वेतन: 8000 रुपए और ग्रेड वेतन 300 रुपए महिला सुपरचार्जर वेतन: 7200 रुपए से 20200, ग्रेड वेतन 2400 रुपए

राहुल गांधी पर FIR से उत्तराखंड में गरमाई सियासत, सड़क पर उतरी कांग्रेस, पुलिस से भिड़े कार्यकर्ता- VIDEO

जरूरत न हो तो सोना नहीं खरीदें... 7.8% GDP ग्रोथ देख गदगद हुए प्रधानमंत्री मोदी, देशवासियों से की खास अपील

Weather Update: 17 राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट, दिल्ली-UP समेत कई जगह 70 KM की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

1 सितंबर से बदल गए कई बड़े नियम; LPG, कार, दूध से लेकर ITR तक, जानें जेब पर क्या होगा असर

राहुल गांधी पर FIR से उत्तराखंड में सियासी घमासान, सचिवालय घेरने की तैयारी में कांग्रेस, धामी ने किया पलटवार