वैटिकन सिटी (सौ. सोशल मीडिया ) 
बिज़नेस

दुनिया का सबसे छोटा देश जो बजट से नहीं Donation से चलता है, जानें कैसे मिलता है दान

दुनिया का सबसे छोटा माने जाना वाला देश वैटिकन सिटी किसी राष्ट्रीय बजट से नहीं बल्कि दान से चलता है। इस देश को चलाने के लिए किसी बजट का नहीं बल्कि दान का उपयोग किया जाता है।

अपूर्वा नायक

क्या आप जानते है कि दुनिया का सबसे छोटा देश कौन सा है? ये देश कोई और नहीं बल्कि वैटिकन सिटी है। जिसके सामने एक बहुत बड़ी समस्या सामने आ गई है। जिसके सामने अपने देश का बजट चलाने की समस्या बजट की है। आप भी इस बात को जानकर हैरान हो जाएगे कि आखिर यूरोप का ये शानदार देश बजट की समस्या से कैसे जूझ सकता है?

वैटिकन सिटी एक ऐसा देश है, जिसके सामने बड़े बड़े देश और उनके अध्यक्ष भी अपना सर झुकते हैं। हालात इतने खराब हो चुके है कि वैटिकन को अपनी कुछ प्रॉपर्टी को भी बेचना पड़ सकता है। आइए आपको भी इस बारे में विस्तार से जानकारी देते हैं और बताते हैं कि आखिर दुनिया के सबसे छोटे देश के सामने बजट की समस्या कैसे आ गयी है?

दान से चलने वाला देश

वैटिकन अपने निवासियों पर टैक्स नहीं लगाता है और ना ही बॉन्ड जारी करता है। रोमन कैथौोलिक चर्च की केंद्रीय सरकार प्रमुख रुप से दान से चलती है, जिसमें लगातार गिरावट आ रही है। साथ ही वैटिकन सिटी की म्यूजियम के लिए टिकट बेचकर, इंवेस्टमेंट से होने वाली इनकम और रिलय एस्टेट से कुछ इनकम हो जाती है। रोमन कैथोलिक चर्च और वैटिकन सिटी की सेंट्रल एडमिनिस्ट्रेशन संस्था होली सी के अनुसार साल 2021 में उसकी इनकम 87.8 करोड़ अमेरिकी डॉलर थी। हालांकि देश का खर्च इससे कई गुना ज्यादा था। पोप लियो 14वें के सामने सबसे बड़ा चैलेंज वैटिकन सिटी को घाटे से बाहर निकालना है।

ऐसे मिलता है दान

कोई भी इंसान वैटिकन सिटी को दान दे सकता है। लेकिन रेग्यूलर सोर्स दो मुख्य तौर पर आते हैं। कैनन कानून के अनुसार, दुनिया भर के बिशपों को सालाना शुल्क का भुगतान करना पड़ता है। वैटिकन के आंकड़ों के अनुसार, सालाना जमा किए गए 2.2 करोड़ डॉलर में से एक तिहाई से ज्यादा का योगदान अमेरिकी बिशपों ने दिया है। सालाना दान का दूसरा सोर्स आम कैथोलिकों के लिए ज्यादा जाना पहचाना है, जो कि हैं पीटर्स पेंस। ये एक स्पेशल कनेक्शन है, जो आमतौर पर जून के आखिरी रविवार को लिया जाता है। 

अमेरिका के इस मद में एवरेज 2.7 करोड़ डॉलर मिले, जो ग्लोबल कलेक्शन के आधे से ज्यादा है। हालांकि इसमें लगातार गिरवट आ रही है। वैटिकन के अपने इंस्टीट्यूट भी लगातार अपना योगदान कम कर रहे हैं। कैथोलिक यूनिवर्सिटी ऑफ अमेरिका के बिजनेस स्कूल में चर्च मैनेजमेंट प्रोग्राम के डायरेक्टर रॉबर्ट गहल ने कहा है कि लियो को अमेरिका के बाहर से दान जुटाना काफी ज्यादा जरूरी है, जो कोई छोटा काम नहीं है। साथ ही उन्होंने ये भी कहा है कि यूरोप में व्यक्तिगत तौर पर परोपकार की परंपरा यानी और टैक्स बेनिफिट्स बहुत कम हैं।

सिंबल और नाम की लड़ाई पर होगा फैसला, सुप्रीम कोर्ट में शिवसेना के अधिकार पर सुनवाई, दिल्ली पहुंचे एकनाथ शिंदे

NHAI टोल में बड़ा फर्जीवाड़ा, ED की 14 ठिकानों पर छापेमारी, दिल्ली-UP-महाराष्ट्र समेत कई राज्यों में एक्शन

गरीबों का अनाज खा गए अधिकारी, दिल्ली FCI डिपो से चंपत किया 28 करोड़ का चावल तो हमलावर हुई AAP, 8 पर FIR

PM मोदी के जन्मदिन पर BJP का मेगा प्लान, वडनगर से वाराणसी तक निकलेगी यात्रा, युवाओं के लिए भी खास प्लान तैयार

बारिश से बेहाल होंगे कई राज्य, यूपी-बिहार-उत्तराखंड से ओडिशा तक IMD का बड़ा अलर्ट, 7 राज्यों में बाढ़ का खतरा