पंजाब किंग्स के मालिक मोहित बर्मन (सौ. डिजाइन फोटो ) 
बिज़नेस

पंजाब किंग्स के वो कौन से मालिक हैं जिनके कारण पलटी टीम की किस्मत, आईपीएल ट्रॉफी गंवाने के बाद भी कमाएं 1400 करोड़

आईपीएल 2025 के टूर्नामेंट के फाइनल मैच में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और पंजाब किंग्स के बीच काफी रोमांचक मैच रहा। लेकिन क्या आप जानते हैं कि आरसीबी को टक्कर देने वाली पीबीकेएस के असली मालिक कौन है?

अपूर्वा नायक

आईपीएल 2025 के फाइनल में पंजाब किंग्स को फाइनल मैच में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू के हाथों करारी हार का सामना करना पड़ा है। इस सीजन में कप्तान श्रेयस अय्यर की कप्तानी ने काफी सुर्खियां बटौरी है। हालांकि आज हम टीम के परफॉर्मेंस की नहीं बल्कि टीम के उस मालिक की बात करने जा रहे हैं, जिनकी एंट्री से टीम की किस्मत ही पलट गई हैं।

अगर आप सोच रहे हैं कि हम नेस वाडिया की बात कर रहे हैं, तो आप गलत हैं। आज हम ना तो नेस वाडिया की बात कर रहे हैं और ना ही प्रीति जिंटा की। हम बात कर रहे हैं टीम के असली मालिक की। जिन्होंने आईपीएल फाइनल हारने के बाद भी 1400 करोड़ रुपये से ज्यादा की कमाई कर ली हैं। आइए आपको बताते हैं कि पंजाब किंग्स के असली मालिक का नाम क्या हैं? और हारने के बाद भी उन्होंने 1400 करोड़ कैसे कमा लिए हैं?

पीबीकेएस का असली मालिक कौन?

पंजाब किंग्स में कई लोगों की शेयर होल्डिंग है। जिसमें नेस वाडिया, प्रीति जिंटा और कई नामचीन लोगों के नाम शामिल हैं। लेकिन इस टीम में ऐसे ग्रुप की भी हिस्सेदारी है, जिसकी कंपनी के प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल देश का हर व्यक्ति करता है। जी हां आज हम बात कर रहे हैं डाबर ग्रुप की। जिसके पास पीबीकेएस की 48 प्रतिशत हिस्सेदारी है। आपको बता दें कि डाबर ग्रुप के चेयरमैन का नाम मोहित बर्मन है। आज की तारीख में वे इस फ्रेंचाइजी के सबसे बड़े शेयर होल्डर हैं। इस टीम में नेस वाडिया और बॉलीवुड एक्ट्रेस प्रीति जिंटा की हिस्सेदारी 23 प्रतिशत की हैं, इसके अलावा करण पॉल के पास बची हुई 6 प्रतिशत हिस्सेदारी है। मुंह के बल गिरेगा पाकिस्तान, भारत सरकार के इस फैसले से लगेगा पड़ोसी देशों को 440 वॉट का झटका

कैसे कमाएं 1400 करोड़

सबसे खास बात तो ये है कि आईपीएल 2025 का फाइनल मैच हारने के बाद भी पंजाब किंग्स के मालिक यानी डाबर ग्रुप ने तगड़ी कमाई की है। डाबर ने शेयर मार्केट बंद होने से कुछ देर पहले 1400 करोड़ रुपये ज्यादा की कमाई कर ली है। आज डाबर ग्रुप के मार्केट कैपिटल में जबरदस्त उछाल देखने के लिए मिल रहा है। बीएसई के आंकड़ों के अनुसार, डाबर का मार्केट कैप 1 दिन पहले ही 86,112.65 करोड़ रुपये पर था, लेकिन फाइनल हारने के बाद ये बढ़कर 87,540.48 करोड़ रुपये पर आ गया है। जिसका सीधा मतलब है कि कंपनी के मार्केट कैपिटल में 1,427.83 करोड़ का भारी इजाफा हुआ है।

दिल्ली में प्रदूषण को लेकर छात्रों का प्रदर्शन, जंतर-मंतर बंद करने पर उठाए सवाल; बोले- हमारी आवाज दबाई जा रही

भारत की वीजा व्यवस्था में बड़ा बदलाव: 13 से घटकर 9 हुईं मुख्य श्रेणियां, आवेदन फॉर्म भी 70% तक हुए छोटे

MODI कैबिनेट के 5 बड़े फैसले: विश्वस्तरीय संग्रहालय से युवा स्टार्टअप तक, सरकार के बड़े ऐलान

प्रदूषण का असर स्कूलों तक, नोएडा-ग्रेटर नोएडा में 5वीं तक ऑनलाइन-ऑफलाइन पढ़ाई के निर्देश

पूर्व उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ की तबीयत बिगड़ी, AIIMS में कराया गया भर्ती; डॉक्टरों की निगरानी में चल रहा इलाज