Photo - nhp.gov.in 
बिज़नेस

क्या है 'आयुष्मान भारत योजना', कैसे करें ऑनलाइन आवेदन, जानें पूरी प्रक्रिया

आयुष्मान भारत योजना (Ayushman Bharat Yojana) के लिए आवेदन करने वाले व्यक्ति की उम्र 18 साल या उससे अधिक होनी चाहिए।

मनोज पांडे

दिल्ली: देश के आर्थिक रूप से कमजोर वर्गों को मुफ्त स्वास्थ्य देने के लिए केंद्र सरकार (Central Govt) द्वारा आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना (Ayushman Bharat Yojna) लागू की जा रही है। इस योजना में देश के करोड़ों लोगों ने भाग लिया है। इस योजना के तहत लाभार्थी को 5 लाख तक का निःशुल्क इलाज (Free Medical Treatment) उपलब्ध कराया जाता है। केंद्र ने इस योजना की शुरुआत 2018 से की थी। तो आइए आज जानते हैं आयुष्मान योजना का लाभ कौन ले सकता है, लाभार्थियों की पात्रता (Eligibility) कैसे निर्धारित होती है, ऑनलाइन आवेदन कैसे करें, आयुष्मान योजना गोल्डन कार्ड (Ayushman Yojna Golden Card) क्या है, इसे कैसे प्राप्त करें।

सरकार से 'गोल्डन कार्ड' प्राप्त करें

कोई भी व्यक्ति इस योजना के लिए ऑनलाइन और ऑफलाइन (Online & Offline) दोनों तरीकों से अप्लाई (Apply) कर सकता है। 'आयुष्मान भारत योजना' भारत सरकार की एक स्वास्थ्य योजना है। इस योजना के तहत सरकार लोगों को 'आयुष्मान भारत गोल्डन कार्ड' देती  है। इस योजना के तहत आयुष्मान भारत गोल्डन कार्ड के जरिए आर्थिक रूप से कमजोर अस्पताल में जाकर 5 लाख रुपए तक का मुफ्त इलाज करा सकते हैं।

कौन आवेदन कर सकता है?

आयुष्मान भारत योजना (Ayushman Bharat Yojana) के लिए आवेदन करने वाले व्यक्ति की उम्र 18 साल या उससे अधिक होनी चाहिए। यदि आप इस योजना का लाभ उठाना चाहते हैं तो आपको अपनी पात्रता की जांच करनी होगी। इसके लिए आपको सबसे पहले वेबसाइट mera.pmjay.gov.in पर जाना होगा।

ऐसे करें ऑनलाइन आवेदन

  1. सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट mera.pmjay.gov.in पर लॉग इन करें।
  2. फिर अपना मोबाइल नंबर और स्क्रीन पर दिया गया कैप्चा कोड डालें।
  3. आपके पंजीकृत मोबाइल नंबर पर एक ओटीपी भेजा जाएगा, इसे स्क्रीन पर दिए गए फ़ील्ड में भरें।
  4. अब आपकी स्क्रीन पर एक नया पेज खुलेगा।
  5. वहां आप जिस राज्य से आवेदन कर रहे हैं, उसके ऑप्शन का चयन करें।
  6. फिर अपनी योग्यता जांचने के लिए मोबाइल नंबर, नाम, राशन कार्ड नंबर या आरएसबीवाई यूआरएन नंबर दर्ज करें।
  7. यदि आपके सामने खुले हुए पेज के दाईं ओर आपका नाम दिखाई देता है, तो आप इस योजना के लिए पात्र हैं।
  8. आप परिवार संख्या टैब पर क्लिक करके योजना के बारे में भी देख सकते हैं।
  9. इसके अलावा आप नजदीकी जनसेवा केंद्र पर जाकर भी अपनी पात्रता चेक कर सकते हैं।

Hotel Room Safety: होटल में चेक-इन करते ही करें ये 10 जरूरी काम, सुरक्षा में न करें लापरवाही

गुवाहाटी के होटल में अंधाधुंध फायरिंग, गोलीबारी में 4 लोगों की मौत; सामने आया खौफनाक VIDEO

SIR पर विपक्ष के प्रदर्शन के जवाब में सड़क पर उतरेंगे केंद्रीय मंत्री! क्या है BJP का प्लान?

SIR के तीनों आदेश सर्वसम्मति से लिए गए, चुनाव आयोग का सुप्रीम कोर्ट में जवाब

UP MLC चुनाव में गड़बड़ी पर एक्शन, 6 अधिकारियों पर गिरी गाज; इन बूथों पर वोटिंग भी रद्द