एचडीएफसी बैंक (सोर्स- सोशल मीडिया)
बिज़नेस

देश की टॉप 10 कंपनियों को ₹1.55 लाख करोड़ का झटका, जानें शेयर बाजार की आंधी में किसका सबसे बुरा हाल

Share Market: पिछले हफ्ते भारत की टॉप-10 कंपनियों में से आठ को ₹1.55 लाख करोड़ का नुकसान हुआ, जिसमें एचडीएफसी बैंक और बजाज फाइनेंस को सबसे बड़ा झटका लगा। जानें शेयर बाजार में गिरावट की वजह।

मनोज आर्या

Highlights:

  • पिछले हफ्ते टॉप-10 कंपनियों में से 8 का मार्केट कैप 1.55 लाख करोड़ रुपये घट गया।

  • कंपनियों के वैल्यूएशन में गिरावट की वजह बाजार में बड़े स्तर पर बिकवाली होना था।

  • बाजार में गिरावट से HDFC बैंक और बजाज फाइनेंस को सबसे अधिक नुकसान हुआ।

Top-10 Companies Market Cap: पिछले सप्ताह भारत की टॉप-10 वैल्यूएशन वाली लिस्टेड कंपनियों में से आठ का कुल मार्केट कैप 1.55 लाख करोड़ रुपये घट गया। इसकी वजह शेयर बाजार में बड़े स्तर पर बिकवाली होना था। इस दौरान एचडीएफसी बैंक और बजाज फाइनेंस के बाजार पूंजीकरण में सबसे अधिक गिरावट दर्ज की गई।

छुट्टियों के कारण कम कारोबारी सत्र वाले सप्ताह के दौरान प्रमुख शेयर सूचकांकों पर भारी दबाव देखने को मिला। सेंसेक्स 1,605.44 अंक यानी 2.15 प्रतिशत गिर गया, जबकि निफ्टी में 546.15 अंक यानी 2.36 प्रतिशत की गिरावट दर्ज की गई।

BSE में लिस्टेड कंपनियों को कितना नुकसान?

व्यापक बाजार में कमजोरी का असर दिखाते हुए बीएसई में लिस्टेड सभी कंपनियों का कुल मार्केट कैप चार कारोबारी सत्रों में 20.79 लाख करोड़ रुपये घट गया। यह 16 अक्टूबर के 472.62 लाख करोड़ रुपये से गिरकर 451.83 लाख करोड़ रुपये पर आ गया।

टॉप-10 वैल्यूएशन वाली कंपनियों में से आठ के बाजार पूंजीकरण में कुल 1,55,671.9 करोड़ रुपये की गिरावट दर्ज की गई। इसके उलट, टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (TCS) और लार्सन एंड टुब्रो (L&T) ऐसी दो कंपनियां रहीं, जिनके मार्केट कैप में सप्ताह के दौरान बढ़ोतरी दर्ज की गई।

HDFC बैंक को ₹55 हजार करोड़ का झटका

एचडीएफसी बैंक के मार्केट कैप में सबसे अधिक गिरावट दर्ज की गई। इसका बाजार पूंजीकरण 55,506.95 करोड़ रुपये घटकर 10.67 लाख करोड़ रुपये रह गया। सप्ताह के दौरान बैंक के शेयरों में करीब 5 प्रतिशत की गिरावट आई। वहीं, बजाज फाइनेंस बाजार पूंजीकरण में गिरावट के मामले में दूसरे स्थान पर रहा। कंपनी का वैल्यूएशन 34,180.51 करोड़ रुपये घटकर 5.77 लाख करोड़ रुपये रह गया।

रिलायंस इंडस्ट्रीज के मार्केट कैप में भी बड़ी गिरावट दर्ज की गई। इसका मार्केट कैप 27,065.08 करोड़ रुपये घटकर 16.10 लाख करोड़ रुपये रह गया। वहीं, भारतीय जीवन बीमा निगम (LIC) का वैल्यूएशन 21,062.24 करोड़ रुपये घटकर 4.81 लाख करोड़ रुपये पर आ गया।

एयरटेल का वैल्यूएशन 9 हजार करोड़ की गिरा

टेलिकॉम सेक्टर की प्रमुख कंपनी भारती एयरटेल का मार्केट कैपिटलाइजेशन 9,360.75 करोड़ रुपये घटकर 11.79 लाख करोड़ रुपये रह गया, जबकि भारतीय स्टेट बैंक (SBI) का वैल्यूएशन 4,338.46 करोड़ रुपये घटकर 8.83 लाख करोड़ रुपये पर आ गया।

इसी तरह, इन्फोसिस के मार्केट कैप में 2,881.38 करोड़ रुपये की गिरावट दर्ज की गई। अब कंपनी का मार्केट कैप 4.69 लाख करोड़ रुपये रह गया, जबकि आईसीआईसीआई बैंक का वैल्यूएशन 1,276.53 करोड़ रुपये गिरकर 10.02 लाख करोड़ रुपये पर आ गया।

टीसीएस की मार्केट कैप में बढ़ोतरी

वहीं, बढ़त दर्ज करने वाली कंपनियों में टीसीएस का मार्केट कैप 23,517.56 करोड़ रुपये बढ़कर 9.15 लाख करोड़ रुपये हो गया। इंजनियरिंग और इन्फ्रास्ट्रक्चर सेक्टर की प्रमुख कंपनी एलएंडटी ने भी नकारात्मक रुझान के विपरीत प्रदर्शन किया। इसका बाजार पूंजीकरण 1,788.66 करोड़ रुपये बढ़कर 5.02 लाख करोड़ रुपये पर पहुंच गया।

कर्नाटक स्टिंग विवाद: CM डीके शिवकुमार और सिद्धारमैया के बीच बढ़ा टकराव, कांग्रेस में अंदरूनी कलह तेज

पटना में कांग्रेस के कार्यक्रम में बवाल, खरगे ने मोदी को लेकर दिया विवादित बयान, देखें VIDEO

अनंत सिंह की RJD में एंट्री होगी? छोटे सरकार पर तेजस्वी करेंगे फैसला, बिहार में सियासी हलचल तेज

38 ठिकानों पर छापेमारी: 1,424 बैंक खाते फ्रीज, 100 करोड़ के लेनदेन का खुलासा; जाने क्या है ऑपरेशन ट्राइडेंट?

महाराष्ट्र के शबरी नेचुरल्स को मिला जापान का ग्लोबल गुड डिजाइन अवॉर्ड, मन की बात में PM मोदी ने की सराहना