अमेजन (सौजन्य : सोशल मीडिया) 
बिज़नेस

इस फेस्टिव सीजन अमेजन और फ्लिपकार्ट के सेल्स में आ सकती है भारी बढ़त, लोग जमकर कर सकते हैं शॉपिंग

इलेक्ट्रॉनिक्स और होम एप्लाइंसेस से जुड़ी कंपनियों ने इस फेस्टिव सीजन अच्छी सेल्स होने की बात कही है। उन्होंने बताया है कि इस सीजन में बढ़त का आंकड़ा दहाई का आंकड़ा पार कर सकता है।

अपूर्वा नायक

नई दिल्ली : त्योहारी सीजन आते ही इलेक्ट्रॉनिक्स और होम एप्लाइसेंस पर कंपनियां तरह तरह के डिस्काउंट जारी कर देती है। इसी कड़ी में खबर आ रही है कि इस साल फेस्टिव सीजन में लगभग 30 प्रतिशत सेल्स बढ़ सकती है। देश के प्रमुख रिटेल प्लेटफॉर्म फ्लिपकार्ट और अमेजन ये उम्मीद कर रहे है कि इस फेस्टिव सीजन सेल में 10 अंकों के आंकड़े के साथ बढ़त की जा सकती है। धनतेरस से शुरू होने वाले त्योहार के हफ्ते के दौरान ऑफलाइन मीडियम से आखरी समय में ये सेल की रफ्तार तेज हो सकती है।

बिजनेस वर्ल्ड के लोगों ने कहा कि इस फेस्टिव सीजन में प्रीमियमीकरण का चलन है, जहां उपभोक्ता एनर्जी एक्सिऐंसी, हाई कैपेसिटी और बड़े साइज की सुविधाओं के लिए अतिरिक्त भुगतान करने को तैयार हैं। यहां तक ​​कि हाई लेवल आर्टिफिशियल इंटेलीजेंस यानी एआई और आईओटी टेक्नोलॉजी संचालित उत्पादों में भी रुचि दिखा रहे हैं।

फेस्टिव सेल्स की अच्छी शुरुआत

एलजी इलेक्ट्रॉनिक्स, पैनासोनिक, सोनी, गोदरेज अप्लायंसेज और हायर जैसी कंपनियों ने ओणम त्योहार से ही फेस्टिव सेल्स की अच्छी शुरुआत कर दी है और उम्मीद है कि यह रफ्तार लगभग 45 दिन के फेस्टिव पीरियड के बचे हुए हफ्ते तक जारी रहेगी, जो दिवाली के बाद खत्म होगी।

प्रीमियम प्रोडक्ट्स की बढ़ी डिमांड

एलजी इलेक्ट्रॉनिक्स इंडिया घरेलू उपकरण से जुड़े वरिष्ठ उपाध्यक्ष संजय चितकारा ने कहा है कि सभी कैटेगरी में अच्छी बढ़त हुई है, खासकर बड़ी कैपेसिटी वाली वॉशिंग मशीन और रेफ्रिजरेटर जैसे प्रीमियम प्रोडक्ट्स में। हम एआई और आईओटी टेक्नोलॉजी वाले उत्पादों की अच्छी मांग देख रहे हैं। उन्होंने कहा कि इस फेस्टिव सीजन में छोटे सेकेंड और थर्ड कैटेगरी के बाजारों से भी प्रीमियम प्रोडक्ट्स की मांग बढ़ी है, जो उत्साहजनक है।

करीब 45 प्रतिशत की बढ़त

गोदरेज अप्लायंसेज के बिजनेस हेड कमल नंदी ने कहा है कि अच्छे मानसून की वजह से इस फेस्टिव सीजन में बाजार में तेजी आयी है। इस सीजन में प्रीमियम यानी महंगे उत्पाद सबसे आगे रहे हैं। हालांकि, बड़े पैमाने पर प्रोडक्ट सेगमेंट में भी उल्लेखनीय बढ़त देखी गई है। उन्होंने कहा है कि गोदरेज अप्लायंसेज में, हमने पिछले साल के मुकाबले में सितंबर में ओणम की शुरुआत से करीब 40 प्रतिशत की बढ़त देखी है। अक्टूबर में दुर्गा पूजा/नवरात्रि और आगामी दिवाली त्योहार के संयोजन से अबतक करीब 45 प्रतिशत की बढ़त हुई है। नंदी ने कहा कि अमेज़न और फ्लिपकार्ट जैसे ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म पर फेस्टिव सीजन की सेल्स के दौरान गोदरेज अप्लायंसेज ने कुल मिलाकर पिछले साल की तुलना में 70 प्रतिशत से ज्यादा की प्रभावशाली बढ़त हासिल की है।

प्रीमियम डिवाइस की खपत तेज

पैनासोनिक इंडिया की ई-कॉमर्स के जरिये सेल्स बढ़त दहाई अंक में है और नवरात्रि के दौरान इसमें 20 प्रतिशत से ज्यादा की तेजी देखी गई तथा उम्मीद है कि दिवाली तक यह रफ्तार जारी रहेगी। पैनासोनिक मार्केटिंग इंडिया के प्रबंध निदेशक फुमियासु फुजीमोरी ने कहा है कि प्रीमियम डिवाइस की खपत में तेजी बनी हुई है। चाहे वह ऑफलाइन हो या ऑनलाइन, उपभोक्ता हाई एवरेज सेल्स प्राइस के उत्पादों का विकल्प चुन रहे हैं।

20 प्रतिशत की वृद्धि का अनुमान

सोनी इंडिया के प्रबंध निदेशक सुनील नय्यर ने कहा कि कंपनी में भी बड़ी स्क्रीन वाले, खासकर 55 इंच और उससे अधिक बड़ी स्क्रीन वाले टेलीविजन की मांग में तेजी देखी जा रही है। टीवी की 75 इंच और 85 स्क्रीन आकार में भी खासी मांग देखने को मिल रही है। उद्योग निकाय सिएमा (उपभोक्ता इलेक्ट्रॉनिक्स और उपकरण निर्माता संघ) ने इस त्योहारी सत्र में लगभग 20 प्रतिशत की वृद्धि का अनुमान लगाया है।

(एजेंसी इनपुट के साथ)

आम जनता को रेलवे का बड़ा तोहफा! इन रूटों पर चलेंगी फेस्टिवल स्पेशल ट्रेनें, यहां देखें पूरी लिस्ट

दुनिया के दिग्गज अर्थशास्त्रियों ने माना भारत का दम! सतत विकास, शिक्षा और मुक्त व्यापार के नीति को सराहा

दशहरा-दीवाली से पहले चीनी पर सरकार की सख्ती, घटाई गई स्टॉक रखने की सीमा; जमाखोरी पर होगा एक्शन

MPSC छात्रों के समर्थन में बोले राहुल गांधी, पुणे प्रोटेस्ट को लेकर सरकार पर साधा निशाना; उठाईं मुख्य मांगें

EU में भारतीय बासमती को PGI का इंतजार, 8 साल से लंबित है पंजीकरण; पाकिस्तान ने भी किया दावा