File Photo 
बिज़नेस

स्विगी और ज़ोमैटो से होगी कड़ी टक्कर, ONDC प्लेटफॉर्म के जरिए यूज़र्स को मिलेगा सस्ता खाना, जानें कैसे?

मनोज पांडे

दिल्ली: स्विगी, ज़ोमैटो जैसे ऐप को केंद्र सरकार समर्थित 'ओपन नेटवर्क फॉर डिजिटल कॉमर्स' या 'ONDC', एक डिजिटल प्लेटफार्म से बड़ी कॉम्पिटिशन का सामना करना पड़ सकता है। इस प्रणाली के माध्यम से ऑर्डर किया गया भोजन या सामान ग्राहकों को सस्ती कीमत पर उपलब्ध होता है। 'ONDC' को 'डिपार्टमेंट फॉर प्रमोशन ऑफ इंडस्ट्री एंड इंटरनल ट्रेड' यानी 'DPIIT' ने बनाया है। 'स्विगी' और 'ज़ोमैटो' जैसे फूड एग्रीगेटर्स रेस्तरां या होटल व्यवसायियों के ऑर्डर पर 25 से 30% कमीशन लेते हैं। हालांकि, 'ONDC' से सिर्फ तीन से पांच 3 से 5 % कमीशन लिया जाएगा।

ऑर्डर कैसे करें?

'ONDC' ऐप उपलब्ध नहीं है। इससे ऑर्डर करने के लिए कोई भी अपने पार्टनर के ऐप का इस्तेमाल कर सकता है। ONDC पर खाना ऑर्डर करने के लिए 'पेटीएम' और 'मैजिकपिन' ऐप का इस्तेमाल किया जा सकता है। इसके अलावा 'माईस्टोर', 'बायर' और 'फोनपे' से ऑर्डर किया जा सकता है।

पेटीएम से ऑर्डर कैसे करें?

  •  सबसे पहले पेटीएम ऐप को ओपन करें।
  •  होम पेज पर सबसे नीचे आपको ऑर्डर फूड एंड ग्रॉसरी नाम का एक ऑप्शन दिखाई देगा। आप वहां क्लिक करके ऑर्डर कर सकते हैं।
  •  इसके अलावा ओएनडीसी के ऑप्शन को सीधे सर्च करने पर फूड एंड ग्रॉसरी का ऑप्शन दिखेगा। इस पर क्लिक करने पर होटल और खाने की लिस्ट दिखने लगेगी।

मैजिकपिन से ऑर्डर कैसे करें?

  •  पेटीएम के अलावा मैजिकपिन के जरिए भी खाना ऑर्डर किया जा सकता है।
  •  मैजिकपिन का ऐप डाउनलोड करने के बाद फूड ऑप्शन सेलेक्ट ऑप्शन चुनें।
  •  उसके बाद डिमांड रजिस्टर की जा सकती है और पेमेंट किया जा सकता है।

ऑर्डर ट्रैक किया जाएगा

वर्तमान में उपलब्ध अन्य फूड डिलीवरी ऐप्स की तरह 'मैजिकपिन' या 'पेटीएम' के जरिए किए गए ऑर्डर की ट्रैकिंग की जा सकती है।

कीमत में कितना फर्क पड़ेगा?

दिल्ली में 'ONDC' प्लेटफॉर्म के जरिए पिज्जा का ऑर्डर देने पर 209 रुपये में घर पर ही डिलीवरी कर दी गई। हालांकि, यही पिज्जा 'स्विगी' से 266 रुपये में मिल रहा था। इसका अर्थ है ओएनडीसी के माध्यम से ऑर्डर देने पर 27% की बचत होती है।

अंगूर खट्टे हैं तो बेल काटने लगे, दिल्ली प्रोटेस्ट पर पहली बार बोले PM मोदी; राहुल गांधी को बताया फेल प्रोडक्ट

दिल्ली नगर निगम में क्यों भिड़े AAP-कांग्रेस पार्षद? विकास फंड से शुरू हुआ विवाद, हाथापाई तक पहुंची बात- VIDEO

नेहा बोरा ने CJP से किया किनारा, हाई कोर्ट में कहा- तिरंगा फहराने के लिए अनुमति जरूरी नहीं; कब आएगा फैसला?

सोनम का झलका दर्द, सरकार पर लगाया वादा खिलाफी का गंभीर आरोप; कहा चीन लद्दाख को नहीं मानता भारत का हिस्सा

रेहान वाड्रा की 74 तस्वीरें प्रदर्शनी से क्यों हटाई गईं? बीकानेर हाउस ने बताई वजह