शेयर मार्केट, (डिजाइन फोटो) 
बिज़नेस

Budget 2026: रविवार को बजट पेश करेंगी सीतारमण, क्या 1 फरवरी को खुला रहेगा शेयर बाजार? सामने आया अपडेट

Share Market: इस साल रविवार, 1 फरवरी को वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण देश का बजट पेश करेंगी। हालांकि, सवाल यह है कि उस दिन शेयर बाजार बंद रहेगा या कारोबार के लिए खुलेगा। आइए सबकुछ जानते हैं।

मनोज आर्या

Share Market on Budget Day: आगामी एक फरवरी को साप्ताहिक अवकाश रविवार होने के बावजूद भारतीय शेयर बाजार में ट्रेडिंग होगी। स्टॉक एक्सचेंज BSE और NSE ने 1 फरवरी को इक्विटी मार्केट को ट्रेडिंग के लिए खुला रखने का फैसला किया है। दरअसल, इस दिन वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण यूनियन बजट पेश करेंगी। BSE और NSE दोनों ने अलग-अलग सर्कुलर जारी कर घोषणा की कि वे बजट के दिन लाइव ट्रेडिंग सेशन करेंगे।

बीएसई और एनएसई द्वारा जारी सर्कुलर में कहा गया है कि रविवार, 1 फरवरी को ट्रेडिंग की टाइमिंग वही रहेगी। मतलब ये हुआ कि प्री-ओपन मार्केट सुबह 9 बजे से 9:08 बजे तक खुलेगा जबकि नॉर्मल ट्रेडिंग सुबह 9:15 बजे से दोपहर 3:30 बजे तक चलेगी। गौरतलब है कि पीछले साल यानी की 1 फरवरी 2025 को शनिवार के दिन बजट पेश हुआ था, उस समय भी शेयर मार्केट ट्रेड के लिए खुला था।

आमतौर पर रविवार को बंद रहता है शेयर बाजार

भारतीय शेयर बाजार के लिए शनिवार और रविवार का दिन साप्ताहिक अवकाश का होता है। हालांकि, विशेष परिस्थितियों में शनिवार या रविवार को शेयर बाजार में ट्रेडिंग होती है। शायद यह हाल के समय में पहली बार होगा कि दलाल स्ट्रीट पर रविवार को ट्रेडिंग होगी। यह भी 2000 के बाद पहली बार है कि केंद्रीय बजट संसद में रविवार को पेश किया जाएगा। इससे पहले 2025 में निर्मला सीतारमण ने शनिवार को बजट पेश किया था।

इस साल में कब-कब बंद है स्टॉक मार्केट?

15 जनवरी को बीएमसी चुनाव की वजह से शेयर बाजार में ट्रेडिंग नहीं हुई थी। अब 26 जनवरी को गणतंत्र दिवस, 3 मार्च को होली, 26 मार्च को रामनवमी की वजह से वर्किंग डे होने के बावजूद बाजार बंद रहेंगे। इसके अलावा, 31 मार्च को महावीर जयंति, 3 अप्रैल को गुड फ्राइडे, 14 अप्रैल को डॉक्टर बाबा साहेब आंबडेकर जयंति की वजह से बाजार में ट्रेडिंग नहीं होगी।

एक मई को भी बंद रहेगा BSE और NSE

इसके अलावा एक मई को महाराष्ट्र दिवस, 28 मई को बकरीद, 26 जून को मुहर्रम, 14 सितंबर को गणेश चतुर्थी, 2 अक्टूबर को गांधी जयंति, 20 अक्टूबर को दशहरा की वजह से बाजार बंद रहेंगे। 10 नवंबर को दिवाली-बलिप्रतिपदा, 24 नवंबर को प्रकाश गुरुपर्व और 25 दिसंबर को क्रिसमस की वजह से बाजार में ट्रेडिंग नहीं होगी।

NIA ने US नागरिक पर नहीं लगाया UAPA, कांग्रेस ने सरकार पर साधा निशाना, कहा- अमेरिका के दवाब में बदला फैसला

7 अक्टूबर को जनसेवा के 25 साल पूरे करेंगे PM नरेंद्र मोदी, BJP अध्यक्ष नितिन नबीन ने गिनाईं उपलब्धियां

Telangana BRS Protest: KTR-हरीश राव समेत BRS नेताओं पर FIR दर्ज, महिला पुलिसकर्मियों से बदसलूकी का आरोप

PNB नकली नोट कांड: 17.29 करोड़ मामले में NIA की जांच तेज, मैनेजर की गिरफ्तारी के बाद नेटवर्क खंगाल रही एजेंसी

सत्य निकेतन हादसे में PG ऑपरेटर सुधांशु गिरफ्तार, पुलिस रिमांड में सामने आया बिल्डिंग का पूरा कनेक्शन