स्टारबक्स (सौजन्य : सोशल मीडिया) 
बिज़नेस

गूगल के सुंदर पिचाई से भी ज्यादा है Starbuck के सीईओ की सैलरी, जानें कौन है वो शख्स

स्टारबक्स के सीईओ जिन्होंने 4 महीने पहले ही कंपनी को ज्वाइन किया है, उनकी सालाना इनकम गूगल के सीईओ सुंदर पिचाई और एप्पल के चीफ टिम कुक से भी कई गुना ज्यादा है। साथ ही कंपनी ने उन्हें प्राइवेट जेट भी दिया है।

अपूर्वा नायक

नई दिल्ली : दुनिया में कुछ ऐसी कंपनियां है जिनके सीईओ की सैलरी सुनकर आपके होश उड़ जाएगे। दुनिया में जब भी सबसे ज्यादा सैलरी पाने वाले लोगों की बात होती है, तो इस लिस्ट में सबसे ऊपर गूगल के सीईओ सुंदर पिचाई और एप्पल कंपनी के चीफ टिम कुक का नाम शामिल है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि इस दुनिया में एक शख्स ऐसा भी है, जो इन दोनों से भी ज्यादा सैलरी हासिल करता है।

आपको जानकारी दें कि कॉफी पिलाने के लिए दुनिया की सबसे मशहूर कंपनी स्टारबक्स के सीईओ की सैलरी गूगल के सीईओ सुंदर पिचाई की सैलरी से भी ज्यादा है। सुंदर पिचाई और टिम कुक की सालाना सैलरी 75 मिलियन के करीब बतायी जाती है। वहीं स्टारबक्स के सीईओ ब्रयान निकोल को पिछले चार महीनों में 96 मिलियन डॉलर यानी लगभग 827 करोड़ रुपये सैलरी मिली है। सबसे खास बात ये है कि ब्रयान सिर्फ हफ्ते में 3 दिन ही ऑफिस आते हैं। इस हिसाब से देखा जाए तो उन्हें 1 दिन ऑफिस आने के लिए करीब 68 करोड़ रुपये मिलते है।

स्टारबक्स के सीईओ ने 4 महीने पहले की कंपनी के सीईओ पद की कमान संभाली है। उन्हें पिछले 4 महीनों से ये सैलरी दी जा रही है। रिपोर्ट के अनुसार, उनका सालाना पैकेज 113 मिलियन डॉलर का है। उन्होंने साल 2024 के सितंबर महीने में ही कंपनी ज्वाइन की थी। कंपनी में उन्हें 1 महीने की सैलरी के बाद 5 मिलियन डॉलर का ज्वाइनिंग बोनस भी दिया गया था।

सैलरी में ये चीजें हैं शामिल

स्टारबक्स की फाइलिंग के अनुसार, ब्रयान की इस सैलरी में हाउसिंग अलाउंस, पर्सनल यूज और ट्रेवल अनाउंस जैसे खर्च भी शामिल हैं। उन्हें केवल हाउसिंग अलाउंस के रुप में 143,000 डॉलर मिलते है। वहीं उन्हें पर्सनल यूज के लिए 143,000 डॉलर मिलते दिए जाते हैं। इसके साथ ही कंपनी ने उन्हें आने जाने वाले के लिए प्राइवेट जेट की भी सुविधा दी है, जिसके लिए उन्हें लगभग 72,000 डॉलर मिलते है और वो हफ्ते में सिर्फ 3 ही दिन ऑफिस आते हैं। बिजनेस की अन्य खबरें पढ़ने के लिए यहां पर क्लिक करें

इससे पहले ये थे स्टारबक्स के सीईओ

ब्रयान निकोल ने 4 महीने पहले ही कंपनी के सीईओ के तौर पर कंपनी ज्वाइन की थी। इससे पहले लक्ष्मण नरसिम्हन कंपनी के सीईओ हुआ करते थे। निकोल ने कंपनी को उस समय संभाला है, जब कंपनी यूनियन वर्कर मूवमेंट्स और घाटे का सामना कर रही थी। जब उन्होंने कंपनी के सीईओ पद की कमान संभाली थी, तब उनके पैकेज को लेकर काफी चर्चाएं हुई थी।

पंच तत्व में विलीन हुए क्रांतिवीर, नाना पाटेकर का पैतृक गांव में संपन्न हुआ अंतिम संस्कार

मुक्के-लातों से किया हमला! कांग्रेस के प्रदर्शन के बीच छलका पुलिसकर्मियों का दर्द, सुनाई पूरी आपबीती

भाजपा के नेता हैं मिथुन... पश्चिम बंगाल सरकार में कैबिनेट रैंक मिलने पर आनंद दुबे की प्रतिक्रिया

INDIA Bloc Protest: राजघाट पर विपक्ष का प्रदर्शन, राहुल बोले- मोदी-शाह, ज्ञानेश ने देश को हाइजैक किया

Starlink पर भारत सरकार से भिड़े एलन मस्क, पूछा- क्या अंबानी भारत के असली बॉस हैं?