वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण (सौजन्य सोशल मीडिया) 
बिज़नेस

भारत को विकसित बनाने में बैंकों को करना होगा ये काम, सीतारमण ने कही यह बात

वित्त मंत्री ने डिजिटल भुगतान को बढ़ावा देने में एकीकृत भुगतान प्रणाली UPI की बढ़ती लोकप्रियता पर भी प्रकाश डाला और कहा कि वैश्विक स्तर पर तत्काल होने वाले सभी डिजिटल भुगतानों में से 45 प्रतिशत भारत में होते हैं।

विकास कुमार उपाध्याय

विकसित भारत : केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने आज यानी बृहस्पतिवार को कहा कि वर्ष 2047 तक भारत को विकसित राष्ट्र या विकसित भारत बनाने के एजेंडे को आगे बढ़ाने में बैंकिंग क्षेत्र को महत्वपूर्ण भूमिका निभानी होगी। सीतारमण ने बैंक ऑफ महाराष्ट्र के 90वें स्थापना दिवस पर यहां आयोजित एक कार्यक्रम में कहा कि प्रधानमंत्री की तरफ से निर्धारित एजेंडे को आगे बढ़ाने में बैंकों को महत्वपूर्ण भूमिका निभानी होगी और आपकी भूमिका से हम इस सपने को हासिल करने में और तेजी लाएंगे।

उन्होंने कहा कि बैंकों को बुनियादी ढांचा क्षेत्र को सशक्त रफ्तार देने, एमएसएमई क्षेत्र को जरूरत के हिसाब से वित्त मुहैया कराने, बैंक सेवाओं से वंचित आबादी को बैंक दायरे में लाने और बीमा पहुंच बढ़ाने में मदद करनी होगी। सीतारमण ने कहा कि प्रौद्योगिकी बैंक परिदृश्य को तेजी से बदल रही है क्योंकि यह सभी ग्राहकों को सुरक्षित एवं आसानी से संचालित किया जा सकने वाला डिजिटल बैंकिंग अनुभव देती है।

हालांकि इसके साथ ही उन्होंने बैंकों के लिए प्रौद्योगिकी सुरक्षा पर भी जोर देने के लिए कहा। वित्त मंत्री ने कहा, "आप (बैंक) ऐसी डिजिटल प्रणाली नहीं रख सकते हैं जो कहीं भी हैक हो जाए और पूरी प्रणाली एवं उस पर आधारित भरोसा खतरे में पड़ जाए। इसके लिए आपको एक मजबूत प्रणाली चाहिए। आपको हर बार यह सुनिश्चित करना होगा कि पर्याप्त सुरक्षा इंतजाम मौजूद हैं और किसी भी आपातकालीन स्थिति में किस तरह के कदम उठाने होंगे।"

वित्त मंत्री ने डिजिटल भुगतान को बढ़ावा देने में एकीकृत भुगतान प्रणाली UPI की बढ़ती लोकप्रियता पर भी प्रकाश डाला और कहा कि वैश्विक स्तर पर तत्काल होने वाले सभी डिजिटल भुगतानों में से 45 प्रतिशत भारत में होते हैं। UPI भुगतान व्यवस्था इस समय भारत के अलावा सात देशों में चालू हो चुकी है।

एजेंसी इंपुट के साथ।

Tiger Shroff Attack Live: टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग, मुंबई पुलिस ने एक शख्स को हिरासत में लिया

टाइगर श्रॉफ की कार पर फायरिंग पर भड़के अभिजीत दीपके, पुलिस पर उठाए सवाल, बोले- असली अपराधियों को पकड़ों

लखनऊ शिवा शर्मा मौत केस में बड़ा एक्शन, DCP विक्रांत वीर हटाए गए; इंस्पेक्टर पहले ही लाइन हाजिर

क्या सच में नवरात्र के दौरान बढ़ जाती है कंडोम की सेल? जानिए इसके पीछे की असली वजह और टैक्स का गणित

कौन है बिश्नोई गैंग का अनिल पंडित? जिसने टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग की ली जिम्मेदारी