गिरावट के संभला शेयर बाजार (सोर्स- सोशल मीडिया) 
बिज़नेस

Share Market ने लिया 'U-टर्न', 151 अंक गिरकर संभला सेंसेक्स, निफ्टी ने भी मारी छलांग, 24,218 अंक के पार

Share Market Today: वैश्विक अनिश्चितता और ईरान तनाव के बीच भारतीय शेयर बाजार की लाल निशान में शुरुआत हुई। सेंसेक्स और निफ्टी में गिरावट के साथ कच्चे तेल की कीमतों में भी नरमी देखी गई।

अक्षय साहू

Share Market Fall: भारतीय शेयर बाजार में आज यानी शुक्रवार (17 अप्रैल) को जबरदस्त उतार-चढ़ाव के साथ कारोबार की शुरुआत हुई। बाजार खुलते ही निवेशकों को हल्का झटका लगा, जब सेंसेक्स 151 अंक गिरकर 77,837 के स्तर पर और निफ्टी 37 अंक फिसलकर 24,159 पर खुला। हालांकि, यह गिरावट ज्यादा देर तक नहीं टिक सकी और निचले स्तरों पर हुई खरीदारी ने बाजार को तुरंत संभाल लिया।

बाजार खुलने के कुछ ही समय बाद मार्केट हरे निशान में लौट आया। सेंसेक्स 153 अंकों (0.20%) की बढ़त के साथ 78,141 पर कारोबार करने लगा, जबकि निफ्टी भी संभलकर 24,218 के पार पहुंच गया।

एशियाई बाजारों में दबाव

ग्लोबल संकेतों की बात करें तो एशियाई बाजारों में आज दबाव देखने को मिला। अमेरिका-ईरान तनाव और वैश्विक अनिश्चितता के बीच निवेशकों में सतर्कता बनी रही। जापान का निक्केई 225 लगभग 0.7% गिरा, टॉपिक्स 0.62% नीचे रहा। दक्षिण कोरिया का कोस्पी 0.43% और कोस्डैक 0.35% फिसला। हांगकांग का हैंग सेंग इंडेक्स फ्यूचर्स भी कमजोर शुरुआत का संकेत दे रहा है, जिससे एशिया में मिला-जुला लेकिन अधिकतर नकारात्मक रुख देखने को मिला।

गिफ्ट निफ्टी में भी 56 अंकों की गिरावट

गिफ्ट निफ्टी की चाल भी भारतीय बाजार के लिए कमजोर संकेत दे रही है। यह करीब 24,140 के आसपास कारोबार कर रहा था, जो निफ्टी फ्यूचर्स के पिछले बंद स्तर से लगभग 56 अंकों की छूट पर है। इससे संकेत मिलता है कि घरेलू बाजार पर शुरुआती दबाव रह सकता है।

हालांकि, अमेरिकी बाजारों ने अलग तस्वीर दिखाई। वॉल स्ट्रीट पर गुरुवार को मजबूती देखने को मिली। डॉउ जोन्स इंडस्ट्रियल एवरेज लगभग 115 अंक या 0.24% बढ़कर 48,578.72 पर बंद हुआ। एसएंडपी 500 भी 0.26% की बढ़त के साथ 7,041.28 पर बंद हुआ, जबकि नैस्डैक कंपोजिट 0.36% चढ़कर 24,102.70 पर पहुंच गया। दिन के दौरान दोनों प्रमुख इंडेक्सों ने रिकॉर्ड ऊंचाई भी छुई।

कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट

कमोडिटी मार्केट में कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट देखी गई। ब्रेंट क्रूड और WTI दोनों में करीब 1% से ज्यादा की कमजोरी आई। वहीं, सोने की कीमतों में हल्की बढ़त दर्ज हुई, क्योंकि अमेरिका-ईरान तनाव और वैश्विक अनिश्चितता के बीच सुरक्षित निवेश की मांग बनी हुई है।

पिछले कारोबारी सत्र में भी शेयर बाजार (Share Market) दबाव में बंद हुआ था, जहां सेंसेक्स और निफ्टी दोनों में हल्की गिरावट दर्ज की गई थी। विशेषज्ञों का मानना है कि मौजूदा समय में बाजार में उतार-चढ़ाव जारी रह सकता है, लेकिन गिरावट में खरीदारी की रणनीति लंबी अवधि के लिए फायदेमंद हो सकती है।

सुभाष चंद्रा की बढ़ीं मुश्किलें, 1322 करोड़ रुपये की धोखाधड़ी के आरोप में CBI ने दर्ज की FIR

भाग सकते हो, छिप नहीं सकते..., कश्मीर में सुरक्षाबलों ने लश्कर के पाकिस्तानी कमांडर यासिर को किया ढेर

सहारनपुर मस्जिद पर UP में गरमाई सियासत, मायावती ने की बुलडोजर कार्रवाई रोकने की मांग

Teacher’s Day पर PM मोदी की शिक्षकों संग खास बातचीत, पब्लिक स्पीकिंग से लेकर बच्चों के टैलेंट तक पर हुई चर्चा

Operation Chakra 6: डिजिटल अरेस्ट का खौफनाक खेल! 3 महीने बंधक बनाकर ऐंठे 42.36 करोड़, CBI ने दबोचे 3 एजेंट