बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (सोर्स- सोशल मीडिया)
बिज़नेस

शेयर बाजार में पूरे दिन दिखा उतार-चढ़ाव, मामूली बढ़त के साथ सपाट बंद हुआ सेंसेक्स; जानिए बाजार का हाल

Share Market: हफ्ते के पहले कारोबारी दिन सोमवार को भारतीय शेयर बाजार मामूली बढ़त के साथ फ्लैट खुला। इस दौरान बेंचमार्क सूचकांक, निफ्टी50 और सेंसेक्स में मामूली बढ़त देखने को मिली।

मनोज आर्या

Share Market Closing Bell10th August: होर्मुज जलडमरूमध्य को खोलने के लिए अमेरिका और ईरान के बीच समझौते को लेकर अनिश्चितता के बीच हफ्ते के पहले कारोबारी दिन सोमवार को भारतीय शेयर बाजार सपाट बंद हुआ। उतार-चढ़ाव भरे सत्र के बाद सेंसेक्स और निफ्टी50 में मामूली बढ़त देखने को मिली। इस दौरान, निफ्टी50 13.15 अंक यानी 0.05 प्रतिशत बढ़कर 24,583.80 पर बंद हुआ, तो वहीं सेंसेक्स 43.27 अंक यानी 0.06 प्रतिशत बढ़कर 78,542.44 पर पहुंच गया।

व्यापक बाजार में निफ्टी मिडकैप में 0.62 प्रतिशत की बढ़ोतरी दर्ज की गई, जबकि निफ्टी स्मॉलकैप में 0.27 प्रतिशत की गिरावट आई। हालांकि दोनों सूचकांक अभी भी अपने-अपने रिकॉर्ड उच्च स्तरों के करीब कारोबार कर रहे हैं, जो व्यापक बाजार में बनी हुई मजबूती को दर्शाता है।

पीएसयू बैंक में 2% की गिरावट

सेक्टरवार विश्लेषण करें तो निफ्टी पीएसयू बैंक में लगभग 2 प्रतिशत की गिरावट आई और यह सबसे खराब प्रदर्शन करने वाला सेक्टर बनकर उभरा। निफ्टी फार्मा और निफ्टी एफएमसीजी का प्रदर्शन भी निराशाजनक रहा। वहीं, निफ्टी रियल्टी ने बेहतर प्रदर्शन किया।

निफ्टी50 इंडेक्स में टाइटन, टाटा कंज्यूमर प्रोडक्ट्स, बजाज फाइनेंस, श्रीराम फाइनेंस, ग्रासिम और टाटा स्टील के शेयरों में सबसे ज्यादा बढ़त दर्ज की गई, जबकि एसबीआई, इटरनल, आईटीसी, डॉ. रेड्डीज लैबोरेटरीज, टीसीएस, विप्रो और कोल इंडिया के शेयरों में सबसे ज्यादा गिरावट देखने को मिली।

क्या है एक्सपर्ट्स की राय?

बाजार विशेषज्ञों के मुताबिक, आने वाले कारोबारी सत्रों में 24,750 से 24,800 का क्षेत्र निफ्टी के लिए महत्वपूर्ण रेजिस्टेंस जोन बना रहेगा। यदि सूचकांक इस स्तर के ऊपर मजबूती से टिकने में सफल रहता है, तो यह आगे बढ़कर 24,950 और उसके बाद 25,100 के स्तर की ओर बढ़ सकता है।

दूसरी ओर, गिरावट की स्थिति में 24,450 से 24,420 का क्षेत्र निफ्टी के लिए निकटतम और मजबूत सपोर्ट जोन माना जा रहा है। जब तक सूचकांक इस स्तर के ऊपर बना रहता है, तब तक बाजार की व्यापक संरचना सकारात्मक बनी रहने की संभावना है।

बाजार की फ्लैट शुरुआत

हफ्ते के पहले कारोबारी दिन सोमवार को भारतीय शेयर बाजार मामूली बढ़त के साथ फ्लैट खुला। इस दौरान बेंचमार्क सूचकांक, निफ्टी50 और सेंसेक्स में मामूली बढ़त देखने को मिली।सोमवार को 30 शेयरों वाला बीएसई सेंसेक्स अपने पिछले बंद 78,499.17 से मामूली 2.41 अंक बढ़कर 78,501.59 पर खुला, तो वहीं एनएसई निफ्टी अपने पिछले बंद 24,570.65 से 10.59 अंक की बढ़त के साथ 24,581.25 पर खुला।

जरा याद करो कुर्बानी: नंदुरबार के 16 साल के शेर का जिगरा देख कांप उठे थे अंग्रेज, सीने पर खाईं थी 4 गोलियां

आज की ताजा खबर 10 अगस्त LIVE: रांची में पुलिस के सामने राष्ट्रगान गाने लगे छात्र; पुलिस ने किया लाठीचार्ज

VB-G RAM G के पहले ही महीने में बड़ा झटका! जुलाई में 49.94% घटा ग्रामीण रोजगार, सामने आए चौंकाने वाले आंकड़े

ये सरकार कायर है...अब बातचीत नहीं, रांची में विधानसभा तक पहुंचे छात्र, देवेंद्र महतो बोले- फैसला चाहिए

UPSC Recruitment 2026: 34 पदों पर निकली वैकेंसी, 28 अगस्त तक करें आवेदन, जानें योग्यता और चयन प्रक्रिया