शेयर मार्केट, (प्रतीकात्मक तस्वीर) 
बिज़नेस

उधर GST में बदलाव का ऐलान, इधर शेयर बाजार ने पकड़ी रफ्तार; लगातार तीसरे दिन काटा गदर

Share Market: घरेलू शेयर बाजार में लगातार तीसरे दिन आज बुधवार को तेजी का सिलसिला जारी रहा। बाजार के दोनों प्रमुख सूचकांक सेंसेक्स और निफ्टी में हरे निशान में बंद हुए। इन्फोसिस का शेयर टॉप गेनर्स रहा।

मनोज आर्या

Share Market Closing Update: घरेलू शेयर बाजार में आज बुधवार के कारोबारी सत्र में लगातार तीसरे दिन हरे निशान में बंद हुआ। बाजार में चौतरफा खरीदारी हुई। कारोबार के अंत में सेंसेक्स 213.45 अंक या 0.26 प्रतिशत की तेजी के साथ 81,857.84 और निफ्टी 69.90 अंक या 0.28 प्रतिशत की तेजी के साथ 25,050.55 पर था। बाजार की तेजी का नेतृत्व आईटी शेयरों ने किया।

निफ्टी आईटी इंडेक्स 2.69 प्रतिशत की बढ़त के साथ बंद हुआ। साथ ही, एफएमसीजी और रियल्टी इंडेक्स में एक प्रतिशत की तेजी देखी गई, जबकि मेटल, एनर्जी, इन्फा और कमोडिटी इंडेक्स हरे निशान में बंद हुए। दूसरी तरफ पीएसयू बैंक, फार्मा, मीडिया और प्राइवेट बैंक लाल निशान में थे।

स्मॉलकैप इंडेक्स में भी जमकर खरीदारी

लार्जकैप के साथ मिडकैप और स्मॉलकैप इंडेक्स में भी खरीदारी देखी गई। निफ्टी मिडकैप 100 इंडेक्स 265.85 अंक या 0.48 प्रतिशत की तेजी के साथ 57,930.50 और निफ्टी स्मॉलकैप 100 इंडेक्स 54.10 अंक या 0.30 प्रतिशत की बढ़त के साथ 17,968.40 पर था। सेंसेक्स पैक में इन्फोसिस, टीसीएस, एचयूएल, एनटीपीसी, टाटा स्टील, टेक महिंद्रा, इटरनल (जोमैटो), एचसीएल टेक, भारती एयरटेल, एमएंडएम, टाइटन और सनफार्मा टॉप गेनर्स थे। बीईएल, बजाज फाइनेंस, टाटा मोटर्स, ट्रेंट, आईटीसी, बजाज फिनसर्व, रिलायंस और कोटक महिंद्रा बैंक टॉप लूजर्स थे।

आज के टॉप गेनर्स

  • इन्फोसिस
  • टीसीएस
  • एचयूएल
  • एनटीपीसी
  • टाटा स्टील

आज के टॉप लूजर्स

  • बीईएल
  • बजाज फाइनेंस
  • टाटा मोटर्स
  • ट्रेंट
  • आईटीसी

विश्लेषकों ने क्या कहा?

आशिका इंस्टीट्यूशनल इक्विटीज ने कहा कि भारतीय बाजारों की शुरुआत धीमी रही, लेकिन दिन के दौरान धीरे-धीरे सकारात्मक गति पकड़ी। भारत के सबसे बड़े व्यापारिक साझेदार, चीन द्वारा अपनी प्रमुख ब्याज दर को अपरिवर्तित रखने से बाजार में उत्साह बढ़ा। यह कदम नीतिगत स्थिरता का संकेत देता है और इससे भारत का व्यापार परिदृश्य भी प्रभावित हो सकता है।

गिरावट के साथ खुला था शेयर बाजार

बता दें कि आज बुधवार को भारतीय शेयर बाजार की शुरुआत गिरावट के साथ हुई थी। जहां सुबह के कारोबारी सत्र में सेंसेक्स 112 अंक या 0.14 प्रतिशत गिरकर 81,531 पर था। निफ्टी 41 अंक या 0.16 प्रतिशत गिरकर 24,939 पर था। गौरतलब है कि लगातार गिरावट की मार झेल रहा शेयर बाजार इस हफ्ते शानदार कमबैक किया है। इस हफ्ते की शुरुआत से आज तीसरे दिन शेयर बाजार हरे निशान में बंद हुआ है। इससे निवेशकों में सकारात्मक माहौल बना है।

CJP Protest LIVE: अभिजीत दिपके को कोर्ट में किया गया पेश, दिल्ली में आज फिर लेफ्ट का प्रदर्शन

पंजाब की जेलों से चल रहा ड्रग्स का धंधा, सुनील जाखड़ ने अमित शाह को दी खबर, NIA और ED जांच की मांग

बाहरी ताकतों ने पैदा की अनिश्चितता, CJI सूर्यकांत का NLSIU दीक्षांत समारोह में बड़ा बयान; छात्रों की तारीफ की

अभिजीत दिपके की गिरफ्तारी पर विपक्ष ने काटा बवाल, जंतर-मंतर से लेकर केंद्र सरकार तक सभी पर बोला हमला- VIDEO

Dussehra School Holidays 2026: दशहरे पर कहीं 3 तो कहीं 13 दिन की छुट्टी! जानें आपके राज्य में कब खुलेंगे स्कूल