बकरीद के कारण आज बंद रहेगा शेयर बाजार (सोर्स- सोशल मीडिया) 
बिज़नेस

सेंसेक्स-निफ्टी में उथलपुथल के बीच अचानक थमी Share Market की रफ्तार, इस वजह से बंद रहेगा मार्केट

Share Market Today: बकरीद के चलते 28 मई को भारतीय शेयर बाजार बंद रहेगा। पिछले कारोबारी सत्र में सेंसेक्स और निफ्टी में गिरावट देखी गई, जबकि मिडकैप और स्मॉलकैप इंडेक्स बढ़त के साथ बंद हुए।

अक्षय साहू

Share Market Closed Due to Bakrid: भारतीय शेयर बाजार में पिछले कई दिनों से उथलपुथल का माहौल है, हालांकि 28 मई 2026 को बकरीद के चलते बाजार बंद रहेंगे और इस दौरान दोनों मुख्य एक्सचेंज नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) और बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (BSE) पर कोई कारोबार नहीं होगा। बाजार कल अपने समय अनुसार खुलेंग। 

दोनों एक्सचेंज पर इक्विटी, इक्विटी डेरिवेटिव्स, सिक्योरिटीज लेंडिंग और बॉरोइंग (एसएलबी), करेंसी डेरिवेटिव्स और इंटरेस्ट रेट डेरिवेटिव्स में कारोबार बंद रहेगा। वहीं, कमोडिटी डेरिवेटिव्स सेगमेंट सुबह के सत्र के दौरान सुबह 9:00 बजे से शाम 5:00 बजे तक बंद रहेगा, लेकिन शाम के सत्र में शाम 5:00 बजे से 11:30 बजे/11:55 बजे के बीच कारोबार फिर से शुरू होगा।

26 जून को भी बंद रहेगा बाजार

इसके बाद एनएसई और बीएसई पर सामान्य कारोबार शुक्रवार को शुरू होगा। इसके अलावा शेयर बाजार में अगली छुट्टी मुहर्रम पर 26 जून को रहेगी। इसके बाद जुलाई में शेयर बाजारों में कोई आधिकारिक छुट्टी नहीं है।

गिरावट के साथ बंद हुआ था बाजार

भारतीय शेयर बाजार बुधवार के कारोबारी सत्र में हल्के लाल निशान में बंद हुआ। दिन के अंत में सेंसेक्स 141.90 अंक या 0.19 प्रतिशत की कमजोरी के साथ 75,867.80 और निफ्टी 6.55 अंक या 0.03 प्रतिशत की कमजोरी के साथ 23,907.15 पर था। लार्जकैप में बिकवाली देखी गई, लेकिन मिडकैप और स्मॉलकैप में तेजी देखी गई। निफ्टी मिडकैप 100 इंडेक्स 259.95 अंक या 0.42 प्रतिशत की तेजी के साथ 62,558.85 और निफ्टी स्मॉलकैप 100 इंडेक्स 27.10 अंक या 0.15 प्रतिशत की तेजी के साथ 18,294.30 पर था।

निफ्टी मीडिया 3.05 प्रतिशत की तेजी 

सूचकांकों में निफ्टी मीडिया 3.05 प्रतिशत की तेजी के साथ टॉप गेनर था। निफ्टी एनर्जी 1.77 प्रतिशत, निफ्टी मेटल 1.67 प्रतिशत, निफ्टी ऑटो 1.45 प्रतिशत, निफ्टी इंडिया मैन्युफैक्चरिंग 1.31 प्रतिशत, निफ्टी कमोडिटीज 1.04 प्रतिशत, निफ्टी पीएसई 0.44 प्रतिशत और निफ्टी रियल्टी 0.33 प्रतिशत की मजबूती के साथ बंद हुआ।

दूसरी तरफ निफ्टी फाइनेंशियल सर्विसेज 0.69 प्रतिशत, निफ्टी प्राइवेट बैंक 0.46 प्रतिशत, निफ्टी सर्विसेज 0.34 प्रतिशत और निफ्टी ऑयल एंड गैस 0.27 प्रतिशत की गिरावट के साथ बंद हुआ।

इटरनल के शेयरों में तेजी

सेंसेक्स पैक में पावर ग्रिड, इटरनल, एनटीपीसी, टाटा स्टील, इंडिगो, मारुति सुजुकी, एशियन पेंट्स, टाइटन, अदाणी पोर्ट्स, बजाज फिनसर्व, अल्ट्राटेक सीमेंट, बजाज फाइनेंस, एमएंडएम, एक्सिस बैंक, एचसीएल टेक और ट्रेंट गेनर्स थे। एचडीएफसी बैंक, इन्फोसिस, आईटीसी, आईसीआईसीआई बैंक, एचयूएल, टेक महिंद्रा, बीईएल, कोटक महिंद्रा बैंक और एसबीआई लूजर्स थे।

कांग्रेस में बड़ा फेरबदल, अंदरूनी कलह के बीच सचिन पायलट को पंजाब की कमान; कई राज्यों के प्रभारी बदले

13 साल बाद SRCC पहुंचे PM मोदी: Gen-Z भाषा में Alumni को बताया OG, 2013 की स्पीच को भी किया याद

PM Modi Delhi Metro Video: मेट्रो में बच्चों से मिले पीएम मोदी, सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल

सहारनपुर मस्जिद विवाद: जमीन किसकी है, मस्जिद कितनी पुरानी और बुलडोजर क्यों चला? समझें पूरी कहानी

सुभाष चंद्रा की बढ़ीं मुश्किलें, 1322 करोड़ रुपये की धोखाधड़ी के आरोप में CBI ने दर्ज की FIR