शेयर बाजार ( सौजन्य : सोशल मीडिया ) 
बिज़नेस

मुनाफावसूली के चलते फिर एक बार गिरा शेयर बाजार, रुपये का भी धीमा रहा कारोबार

शेयर बाजार के आज के शुरूआती कारोबार में गिरावट दर्ज हुई है। अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनियम बाजार में रुपया तीन पैसे की गिरावट के साथ 83.94 प्रति डॉलर पर खुला। सेंसेक्स में सूचीबद्ध 30 कंपनियों में से बजाज फाइनेंस, बजाज फिनसर्व, इंफोसिस, आईसीआईसीआई बैंक, टेक महिंद्रा और टाइटन के शेयरों को सबसे अधिक नुकसान हुआ।

अपूर्वा नायक

मुंबई : मंगलवार को शेयर बाजार के शुरूआती कारोबार में भारी गिरावट दर्ज हुई है। सोमवार को मिली रिकॉर्ड तेजी के बाद कयास लगाए जा रहे थे कि आज भी शेयर बाजार की शुरूआत मजबूत होगी, लेकिन मुनाफावसूली के कारण फिर एक बार शेयर बाजार में गिरावट आयी है। शेयर बाजार के गिरने के पीछे का कारण एशियाई बाजार में कमजोर रुख को भी बताया जा रहा है। जिसके कारण निवेशकों की धारणा भी कमजोर हुई है। घरेलू बाजार के अलावा मुद्रा विनिमय बाजार में भी अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रुपये में गिरावट देखने को मिली है।

सेंसेक्स में सूचीबद्ध 30 कंपनियों में से बजाज फाइनेंस, बजाज फिनसर्व, इंफोसिस, आईसीआईसीआई बैंक, टेक महिंद्रा और टाइटन के शेयरों को सबसे अधिक नुकसान हुआ। आईटीसी, सन फार्मा, हिंदुस्तान यूनिलीवर और नेस्ले के शेयर लाभ में रहे।

मजदूर दिवस के अवसर पर बंद रहा अमेरिकी बाजार

एशियाई बाजारों में दक्षिण कोरिया का कॉस्पी, चीन का शंघाई कम्पोजिट, जापान का निक्की-225 और हांगकांग का हैंगसेंग नुकसान में रहे। अमेरिकी बाजार सोमवार को ‘मजदूर दिवस' के अवसर पर बंद थे।

इस कीमत के शेयर खरीदे

वैश्विक तेल मानक ब्रेंट क्रूड वायदा 0.40 प्रतिशत की गिरावट के साथ 77.21 अमेरिकी डॉलर प्रति बैरल पर कारोबार कर रहा था। शेयर बाजार के आंकड़ों के मुताबिक, विदेशी संस्थागत निवेशक (एफआईआई) पूंजी बाजार में सोमवार को लिवाल रहे थे और उन्होंने शुद्ध रूप से 1,735.46 करोड़ रुपये की कीमत के शेयर खरीदे।

स्थानीय मुद्रा पर दबाव

वैश्विक बाजारों में डॉलर के मजबूत रुख और घरेलू विनिर्माण के कमजोर आंकड़ों के बीच रुपया मंगलवार को शुरुआती कारोबार में चार पैसे कमजोर होकर 83.95 प्रति डॉलर पर आ गया। विदेशी मुद्रा कारोबारियों ने बताया कि घरेलू शेयर बाजार में गिरावट ने भी स्थानीय मुद्रा पर दबाव डाला।

4 पैसे की बढ़त

अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनियम बाजार में रुपया तीन पैसे की गिरावट के साथ 83.94 प्रति डॉलर पर खुला। शुरुआती सौदों के बाद 83.95 प्रति डॉलर पर पहुंच गया जो उसके पिछले बंद भाव से चार पैसे की बढ़त दर्शाता है। रुपया सोमवार को अमेरिकी मुद्रा के मुकाबले 83.91 पर बंद हुआ था। इस बीच, छह प्रमुख मुद्राओं के मुकाबले अमेरिकी डॉलर की मजबूती को परखने वाला डॉलर सूचकांक 0.08 प्रतिशत की बढ़त के साथ 101.73 अंक पर रहा।

( एजेंसी इनपुट के साथ )

नेपाल में बाढ़ से हाहाकार, मदद के लिए सबसे पहले आगे आया भारत; 10 टन राहत सामग्री भेजी, देखें लिस्ट

चीन में अजित डोभाल का बड़ा दांव, भारत-चीन सीमा वार्ता में 8 मुद्दों पर बनी बात, LAC पर शांति के लिए बड़ा कदम

मणिपुर दहलाने की साजिश नाकाम, 13 उग्रवादी गिरफ्तार, रॉकेट-ग्रेनेड से लैंडमाइन तक बड़े हथियार बरामद

तिब्बत में बाढ़ से तबाही, सद्गुरु के कैलाश यात्रा ग्रुप के लोग फंसे; 77 इमिग्रेशन सेंटर पर, देखें VIDEO

Explainer: नेपाल में अचानक क्यों आई भारी तबाही, क्या है वो असली वजह; जिसने तबाह की सैकड़ों जिंदगियां