ऋषभ पंत (सौजन्य-एक्स) 
बिज़नेस

टेकजॉकी से जुड़े भारतीय बल्लेबाज ऋषभ पंत, 2 प्रतिशत की खरीदी हिस्सेदारी

भारत के स्टार बल्लेबाज और विकेट कीपर ऋषभ पंत ने ऑनलाइन सॉफ्टवेयर मार्केट में अपने कदम रख दिए है। जहां ऋषभ पंत ने हाल ही में एक कंपनी में करोड़ों के शेयर खरीदे है और इसकी हिस्सेदारी में शामिल हो गए है।

प्रिया जैस

नई दिल्ली: भारत के स्टार बल्लेबाज और विकेट कीपर ऋषभ पंत ने ऑनलाइन सॉफ्टवेयर मार्केट में अपने कदम रख दिए है। जहां ऋषभ पंत ने हाल ही में एक कंपनी में करोड़ों के शेयर खरीदे है और इसकी हिस्सेदारी में शामिल हो गए है।

क्रिकेटर ऋषभ पंत ने ऑनलाइन सॉफ्टवेयर मार्केटप्लेस टेकजॉकी डॉट कॉम में 7.40 करोड़ रुपये में दो प्रतिशत हिस्सेदारी हासिल की है। कंपनी ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी। आकाश नांगिया ने अर्जुन मित्तल के साथ 2017 में टेकजॉकी डॉट कॉम की स्थापना की थी। यह ऐप समूचे भारत में सॉफ्टवेयर विक्रेताओं को छोटे व्यवसायों से जोड़ती है।

आकाश नांगिया का बयान

आकाश नांगिया ने बयान में कहा कि 370 करोड़ रुपये (करीब 4.417 करोड़ अमेरिकी डॉलर) के मूल्यांकन पर ताजा पूंजी जुटाई गई, जिसमें पंत ने सौदे के तहत कंपनी में दो प्रतिशत हिस्सेदारी हासिल की है।

खेलों में लाइव स्ट्रीमिंग, कमेंट्री आदि बातों के लिए जुड़ रही नई टेक्नोलॉजी से ऋषभ पंत काफी प्रभावित दिखाई दे रहे है। इस कारण निवेश के लिए ऋषभ पंत ने टेकजॉकी को निवेश के लिए सही माना है।

भारतीय बल्लेबाज और विकेट कीपर ऋषभ पंत ने कहा कि विविध व्यवसायों में निवेश के लिए सतर्क समझ की जरूरत होती है और पेशेवर खेलों में उनके अनुभव ने उन्हें यह फैसला लेने में मदद की।

पंत ने अपने फैसले पर कहा

ऋषभ पंत ने आगे कहा, ‘‘ क्रिकेट में लाइव स्ट्रीमिंग, कमेंट्री और डीआरएस के लिए सही तकनीक का होना बहुत जरूरी है। आपको तुरंत फैसले लेने के लिए सही उपकरण की जरूरत होती है। मैंने पाया कि सही सॉफ्टवेयर किसी व्यवसाय को कितनी कुशलता से आगे बढ़ाने में मदद कर सकता है, इसलिए टेकजॉकी डॉट कॉम में निवेश करना मुझे सही फैसला लगा।''

इस वक्त भारतीय बल्लेबाज ऋषभ पंत बांग्लादेश के खिलाफ पहली टेस्ट सीरीज चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम में खेल रहे है।

(एजेंसी इनपुट के साथ)

दिल्ली में प्रदूषण को लेकर छात्रों का प्रदर्शन, जंतर-मंतर बंद करने पर उठाए सवाल; बोले- हमारी आवाज दबाई जा रही

भारत की वीजा व्यवस्था में बड़ा बदलाव: 13 से घटकर 9 हुईं मुख्य श्रेणियां, आवेदन फॉर्म भी 70% तक हुए छोटे

MODI कैबिनेट के 5 बड़े फैसले: विश्वस्तरीय संग्रहालय से युवा स्टार्टअप तक, सरकार के बड़े ऐलान

प्रदूषण का असर स्कूलों तक, नोएडा-ग्रेटर नोएडा में 5वीं तक ऑनलाइन-ऑफलाइन पढ़ाई के निर्देश

पूर्व उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ की तबीयत बिगड़ी, AIIMS में कराया गया भर्ती; डॉक्टरों की निगरानी में चल रहा इलाज