Pic Source- Navabharat 
बिज़नेस

Jio IPO के लिए मुकेश अंबानी ने तैयार किया मास्टरप्लान, रिलायंस के लिए भी सकते हैं आईपीओ

रिलायंस जियो का मार्केट वैल्यूएशन करीब 125 बिलियन डॉलर तक है। हालांकि कंपनी इस आईपीओ के जरिए करीब 6.25 बिलियन डॉलर तक की रकम जुटाने का लक्ष्य रख रही है। ये आईपीओ में प्रमोटर्स अपनी 5 प्रतिशत तक की हिस्सेदारी बेच सकते हैं।

अपूर्वा नायक

नई दिल्ली : भारत के सबसे बड़े उद्योगपति और सबसे अमीर अरबपति मुकेश अंबानी ने अपने कारोबार को बढ़ाने के लिए अपनी टेलीकॉम कंपनी रिलायंस जियो के आईपीओ को मार्केट में लॉन्च करने की तैयारी कर ली है। बताया जा रहा है कि वित्त वर्ष 2025 की दूसरी या तीसरी तिमाही में इसे लॉन्च किया जा सकता है। उम्मीद की जा रही है कि रिलायंस जियो के माध्यम से कंपनी ने बाजार से करीब 6.25 बिलियन डॉलर जुटाने का फैसला लिया है। आपको बता दें कि रिलायंस जियो आईपीओ की मदद से 100 बिलियन डॉलर तक का मूल्यांकन हासिल करने की योजना बना रही है।

बताया जा रहा है कि रिलायंस जियो का मार्केट वैल्यूएशन करीब 125 बिलियन डॉलर तक है। हालांकि कंपनी इस आईपीओ के जरिए करीब 6.25 बिलियन डॉलर तक की रकम जुटाने का लक्ष्य रख रही है। ये आईपीओ में प्रमोटर्स अपनी 5 प्रतिशत तक की हिस्सेदारी बेच सकते हैं। जानकारी के अनुसार, सेबी के नियमों के अंतर्गत किसी भी आईपीओ की लॉन्चिंग के समय प्रमोटर्स को कम से कम 5 प्रतिशत तक की हिस्सेदारी बेचना जरूरी होता है। खबर आ रही है कि साल 2025 में रिलायंस जियो के आईपीओ को लॉन्च करने के बाद कंपनी रिलायंस रिटेल के आईपीओ को भी लॉन्च कर सकती है। इस आईपीओ के माध्यम से कंपनी 125 से 150 बिलियन डॉलर के मूल्यांकन पर बाजार से पैसे जुटा सकती है।

बिजनेस की अन्य खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें :-  सोना हो रहा है सस्ता, जल्द से जल्द लपक लें ये मौका

5 साल में लिस्ट कराने की प्लानिंग

रिलायंस इंडस्ट्रीज के चेयरमैन मुकेश अंबानी ने कोरोना से पहले साल 2019 में ही सालाना मीटिंग में आने वाले 5 सालों में रिलायंस जियो और रिलायंस रिटेल को स्टॉक एक्सचेंज पर लिस्ट कराने की घोषणा की थी। कई कारणवश इस प्लान में लगातार देरी हो रही है। हालांकि रिलायंस इंडस्ट्रीज के चेयरमैन या इस समूह ने रिलायंस जियो के आईपीओ को लेकर अभी तक कोई भी ऑफिशियल अनाउंसमेंट नहीं किया है।

सबसे बड़ी टेलीकॉम कंपनी

रिलायंस जियो मोबाइल यूजर्स की संख्या के आधार पर देश की सबसे बड़ी टेलीकॉम कंपनी है। भारती एयरटेल इस मामले में दूसरे स्थान पर हैं। इस आधार पर ये कहा जा रहा है कि रिलायंस जियो का वैल्यूएशन भारती एयरटेल से कई ज्यादा रह सकता है।

लंबी उम्र जिएं अमित शाह ताकि अपने गलत कर्मों की... तुषार गांधी ने गृह मंत्री को दी जन्मदिन की शुभकामनाएं

MLC Election 2026 LIVE: चार राज्यों की 28 सीटों पर मतदान खत्म, कब आएंगे नतीजे?

भारत के शौर्य कमांडो कौन हैं? जो अरुणाचल प्रदेश में चीनी सैनिकों का कर रहे सामना

अरुणाचल में तंबू लगा रही चीन की सेना, ITBP और PLA आमने-सामने; चीन को जवाब कैसे देगा भारत?

रेहान वाड्रा की तस्वीरें हटाने वालों को शशि थरूर ने कहा थैंक्यू, कांग्रेस MP ने ली चुटकी, बताया क्या था जरूरी