RBI गवर्नर संजय मल्होत्रा 
बिज़नेस

RBI News : आरबीआई गवर्नर संजय मल्होत्रा का बड़ा ऐलान, जल्द हो सकते हैं ये बड़े काम

रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया यानी आरबीआई ने शुक्रवार को कहा कि वह जल्द ही नई महात्मा गांधी सीरीज के अंतर्गत 10 और 500 रुपए के नोट जारी करने वाला है, जिन पर नए गवर्नर संजय मल्होत्रा ​​के साइन होंगे।

अपूर्वा नायक

नई दिल्ली : देश के केंद्रीय बैंक में जबसे नए गर्वनर संजय मल्होत्रा की नियुक्ति हुई है, तब से ही लगातार आरबीआई को लेकर नए अपडेट सामने आ रहे हैं। भारत की अर्थव्यवस्था को लेकर भी एक सकारात्मक खबर सामने आयी है, जिसके अनुसार बताया जा रहा है कि देश में महंगाई की दर में गिरावट आयी है। साथ ही आरबीआई रेपो रेट में भी कटौती करने का सिलसिला शुरू हो गया है।

आरबीआई को लेकर जो अपडेट आ रहा है वो काफी बड़ा और अहम बताया जा रहा है। ये अपडेट 10 रुपये और 500 रुपये के नोट से जुड़ा हुआ है। आरबीआई के नए गवर्नर संजय मल्होत्रा जल्द ही इन दोनों नोटों को लेकर कोई अपडेट जारी कर सकते हैं। आइए आपको जानकारी देते हैं कि आरबीआई दोनों नोटों को लेकर कौन सा अपडेट जारी करने वाली है? साथ ही ये भी जानते हैं कि इसका आपके जीवन पर क्या असर हो सकता है?

जल्द आने वाला है बड़ा अपडेट

रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया यानी आरबीआई ने शुक्रवार को कहा कि वह जल्द ही नई महात्मा गांधी सीरीज के अंतर्गत 10 और 500 रुपए के नोट जारी करने वाला है, जिन पर नए गवर्नर संजय मल्होत्रा ​​के साइन होंगे। सेंट्रल बैंक ने एक बयान में कहा कि इन नोटों का डिजाइन सभी तरह से नई महात्मा गांधी सीरीज के 10 और 500 रुपए के मौजूदा बैंक नोटों के समान ही होगा। नए नोट जारी होने के बाद रिजर्व बैंक द्वारा पहले जारी किए गए 10 रुपए और 500 रुपए के प्राइस कैटेगरी के सभी बैंक नोट वैलिड करेंसी बने रहेंगे। आरबीआई ने पिछले महीने गवर्नर मल्होत्रा ​​के साइन वाले 100 और 200 रुपए के बैंक नोट जारी करने की घोषणा की थी। संजय मल्होत्रा ​​ने दिसंबर, 2024 में आरबीआई गवर्नर का पद संभाला था। उन्होंने 6 साल तक गवर्नर रहे शक्तिकान्त दास की जगह ली थी। बिजनेस की अन्य खबरें पढ़ने के लिए यहां पर क्लिक करें

रेपो रेट का होगा ऐलान

रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया की मॉनेटरी पॉलिसी कमेटी यानी एमपीसी की मीटिंग 7 अप्रैल से शुरू होने वाली है। 9 अप्रैल को आरबीआई गवर्नर पॉलिसी रेट का ऐलान कर सकते हैं। ये मीटिंग मौजूदा वित्त वर्ष की पहली मीटिंग होगी, ऐसे में इसे काफी अहम माना जा रहा है। एक्सपर्ट्स की मानें तो इस मीटिंग में रेपो रेट में 0.25 प्रतिशत की कटौती देखने को मिल सकती है। अगर ऐसा होता है तो लगातार दूसरी बार रेपो रेट में कटौती की जाएगी। जिसके बाद रेपो रेट की दरें 6 प्रतिशत पर आ जाएंगी। इस फैसले से भारतीय अर्थव्यवस्था को भी बूस्टर डोज मिलेगा। फरवरी के महीने में आरबीआई गवर्नर ने 0.25 प्रतिशत की कटौती का ऐलान किया था।

अखिलेश यादव ने फूंका चुनावी बिगुल! सपाइयों को दिया जीत का महामंत्र, कल से बूथ लेवल पर प्रचार करेंगे कार्यकर्ता

SCO Summit: ईरान के राष्ट्रपति पेजेश्कियन से युद्ध के बाद पहली बार मिले PM मोदी, क्या हुई बात?

CJP की 5 सितंबर रैली को सुप्रीम कोर्ट की हरी झंडी! याचिका खारिज, CJI सूर्यकांत ने क्या कहा?

दूध उत्पादकों के लिए राहत की खबर, CM विजय का ऐलान, दूध खरीद रेट में ₹3 प्रति लीटर का इजाफा

दिल्ली में SIR ड्राफ्ट वोटर लिस्ट से 47.7 लाख नाम हटे, कहीं आपका नाम तो नहीं कटा? ऐसे दर्ज करा सकते हैं आपत्ति