टमाटर, प्याज और आलू के दाम घटे( सौजन्य : सोशल मीडिया ) 
बिज़नेस

आलू प्याज और टमाटर को लगी महंगाई की मार, कीमत में हुआ भारी इजाफा

प्रचंड गर्मी और मानसून में देरी के कारण सब्जियों का उत्पादन कम हुआ है। जिसके कारण सब्जियों और फलों के दामों में भारी इजाफा देखने को मिला है। लोगों ने महंगाई के कारण ही इन सब्जियों के इस्तेमाल में कमी की है।

अपूर्वा नायक

नई दिल्ली : जून का महीना आ जाने के बाद भी मानसून ने अभी तक दस्तक नहीं दी है। मानसून में देरी के कारण सब्जियों के दामों में भी भारी इजाफा हुआ है। बीते कुछ हफ्तों से टमाटर, प्याज और आलू की कीमतों में 20 से 50 फीसदी की बढ़त देखने को मिली है। जिसके कारण लोगों ने खाने में इसका इस्तेमाल करना कम कर दिया है।

एक सर्वे के अनुसार पता चला है कि, टमाटर, आलू और प्याज के बढ़ते दामों ने सभी लोगों को परेशान कर दिया है। पिछले हफ्ते आनेवाली ईद के कारण भी इन सब्जियों के दाम बढ़े है। दो हफ्तों से लगातार प्याज की कीमत में 30 से 50 फीसदी की बढ़त हुई है। प्याज की इन बड़ी हुई कीमतों का असर अब परिवारों पर पड़ रहा है। सिर्फ सब्जियों के ही नहीं फलों की कीमतों में भी महंगाई का असर हुआ है। फलों की कीमतें भी तेजी से बढ़ने लगी है। इस महंगाई के पीछे का कारण प्रचंड गर्मी और मानसून में देरी को बताया गया है।

खाद्य महंगाई बढ़ने की आशंका

सांख्यिकी मंत्रालय (Statistics Ministry) के आंकड़ों के अनुसार, आशंका जताई जा रही है कि खाद्य महंगाई और भी ज्यादा बढ़ सकती है। अप्रैल के महीने में खाद्य महंगाई दर 8.7 हो गई थी। मार्च में यहीं दर 8.5 फीसदी रही थी। शहरी इलाकों के साथ - साथ ही ग्रामीण इलाकों में भी महंगाई दर बढ़ती जा रही है। ग्रामीण इलाकों में भी महंगाई दर 8.75 फीसदी हो चुकी है। रिजर्व बैंक के गवर्नर शक्तिकांत दास ने आशंका जतायी थी कि भीषण गर्मी के कारण फलों और सब्जियों के दाम महंगे हो सकते है।

सर्वे से जानी राय

एक सर्वे के अनुसार पता चला है कि पिछले कुछ समय से टमाटर का भाव 25 रुपये किलो, आलू का भाव 30 रुपये किलो और प्याज का भाव 35 रुपये किलो रहा है। 3 में से 2 परिवारों ने इसी रेट पर ये सब्जियां खरीदी है।

एक स्कैन में खुलेगा राम मंदिर के लॉकर का राज, चढ़ावा चोरी के बाद SIT ने अपनाया नया सिस्टम

मोबाइल चोरी के शक में जंग का मैदान बना नर्सिंग कॉलेज हॉस्टल, आपस में भिड़ी छात्राएं-VIDEO

Weather Alert 23 August: छत्तीसगढ़-ओडिशा में भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट, कई राज्यों में फ्लैश फ्लड का खतरा

बिहार छात्र आंदोलन में रौशन आनंद का बड़ा दावा, बोले- एकजुट हो जाओ, तभी खोलूंगा आयोग का ‘काला चिट्ठा’

ओडिशा के पास 24 क्रू मेंबर समेत समुद्र में डूबा जहाज, पारादीप बंदरगाह से 200 नॉटिकल मील दूर हादसा