पोस्ट ऑफिस स्कीम (सौ. सोशल मीडिया ) 
बिज़नेस

Post Office की इस स्कीम से होगी बंपर कमाई, रोज के 50 रुपये की सेविंग देगी 35 लाख का फंड

Post Office के द्वारा चलायी जाने वाली कई स्कीम में से Gram Suraksha Yojana भी एक हैं। इसमें आपको सिर्फ 50 रुपये रोजाना या फिर 1500 रुपये मासिक का निवेश करना होता हैं।

अपूर्वा नायक

Post Office Scheme: अगर आप भी बिना किसी रिस्क के एक सिक्योर इंवेस्टमेंट की खोज में हैं, तो इंडियन पोस्ट विभाग की ग्राम सुरक्षा योजना आपके लिए एक बेस्ट ऑप्शन साबित हो सकती है।

ये स्कीम खासतौर पर उन लोगों के लिए हैं, जो कम इंवेस्टमेंट में लंबे समय के लिए एक बड़ा फंड बनाना चाहते हैं। इस स्कीम की सबसे खास बात तो ये है कि इसमें सिर्फ 50 रुपये का रोजाना यानी 1500 रुपये महीने के इंवेस्टमेंट पर मैच्योरिटी पर लगभग 35 लाख तक का फंड हासिल किया जा सकता है।

ग्राम सुरक्षा योजना क्या है?

ये स्कीम इंडियन पोस्ट ऑफिस की Rural Postal Life Insurance के अंतर्गत ऑपरेट की जाती है, जिसे खास तौर पर ग्रामीण और सेमी अर्बन एरिया के लोगों को ध्यान में रखकर तैयार किया गया है। इस स्कीम में आप कम से कम 10,000 रुपये और ज्यादा से ज्यादा 10 लाख रुपये तक का इंश्योरेंस कवर ले सकते हैं। ऐज लिमिट की बात की जाएं, तो इस स्कीम में 19 से 55 साल तक का कोई भी इंडियन सिटीजन शामिल हो सकता है।

लोन की फेसिलिटी

ग्राम सुरक्षा योजना में इंवेस्टर्स को प्रीमियम भरने के लिए कई ऑप्शन मिलते हैं। आप अपनी सुविधा के अनुसार, प्रीमियम का भुगतान मंथली, क्वार्टरली, हाफ ईयरली या ईयरली आधार पर कर सकते हैं। साथ ही, इस स्कीम के अंतर्गत इंवेस्टर्स 4 साल के बाद लोन भी ले सकते हैं। यदि जरूरत हो तो इस पॉलिसी को 3 साल के बाद सरेंडर भी किया जा सकता है, हालांकि यदि सरेंडर 5 साल से पहले किया गया तो बोनस का फायदा नहीं मिलेगा।

कैसे बनेगा 35 लाख का फंड

अगर कोई इंसान 19 साल की उम्र में इस स्कीम में निवेश करता है और हर महीने 1500 रुपये यानी 50 रुपये रोजाना का प्रीमियम भरता है, तो इस स्कीम की मैच्योरिटी पूरी होने पर उसे करीब 31 लाख से 35 लाख तक का रिटर्न मिल सकता है। हालांकि इस राशि में अंतर पॉलिसी के टेन्योर, एश्योर्ड सम, इंवेस्टर्स की आयु और बोनस रेट पर निर्भर करता है।

डेथ बेनिफिट भी मिल सकता है

इस स्कीम की मैच्योरिटी मैक्सिमम 80 साल की उम्र तक की जा सकती है। जिसका सीधा मतलब है कि जितनी कम उम्र में इसमें निवेश किया जाए, तो रिटर्न उतनी ही ज्यादा हो सकता है। अगर पॉलिसीहोल्डर की डेथ स्कीम का टेन्योर पूरा होने से पहले हो जाती है, तो उसके नॉमिनी को डेथ बेनिफिट के तौर पर इंश्योरेंस अमाउंट के साथ अर्जित बोनस की पूरी राशि प्रदान की जाती है।

MLC Election 2026 LIVE: 4 राज्यों की 28 विधान परिषद सीटों पर वोटिंग शुरू, 27 अक्टूबर को आएंगे नतीजे

ज्ञानेश कुमार की कुर्सी पर खतरा? ओम बिरला के बयान से CEC को हटाने की मांग ने पकड़ा जोर

IMD Weather Alert: तमिलनाडु-केरल में भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट, 60 KM की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

नेहा बोरा पर दिल्ली हाईकोर्ट का फैसला आज, 10 हजार के बॉन्ड वाले नोटिस को दी चुनौती, सौरव-रांका ने दिखाया ठेंगा

अंगूर खट्टे हैं तो बेल काटने लगे, दिल्ली प्रोटेस्ट पर पहली बार बोले PM मोदी; राहुल गांधी को बताया फेल प्रोडक्ट