प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (सोर्स- सोशल मीडिया)
बिज़नेस

मोदी सरकार का क्रेडिट कार्ड स्कीम, UPI से पेमेंट की भी मिलेगी सुविधा; 50 दिनों तक नहीं देना होगा ब्याज

PM SVANidhi Credit Card: प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना के तहत मिलने वाला क्रेडिट कार्ड, 20 से 50 दिन तक ब्याज-मुक्त अवधि और यूपीआई से पेमेंट की सुविधा मिलती है। जानें कैसे और कौन ले सकता है इसका लाभ।

मनोज आर्या

PM SVANidhi Credit Card Features & Benefits: केंद्र सरकार समय-समय पर ऐसी कई योजनाएं लॉन्च करती रहती है, जिससे की देश के अधिक से अधिक लोगों को लाभ पहुंचाया जा सके। सरकार ने एक ऐसी ही योजना शुरू की है, जिसके तहत लाभार्थियों को लोन या क्रेडिट कार्ड के जरिए किसी भी इमरजेंसी में पैसा का इंतजाम हो जाए। इस योजना का नाम है 'प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना'।

इस योजना की मदद से लाभार्थियों को ना सिर्फ लोन मिलता है कि बल्कि क्रेडिट कार्ड का विकल्प भी दिया जाता है। आइए इस योजना के बारे में विस्तार से जानते हैं।

प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना क्या है?

पीएम स्वनिधि योजना केंद्र सरकार द्वारा शुरू की गई एक स्किम है। कोरान काल के दौरान सरकार ने इस योजना को लॉन्च किया था। यह स्कीम रेहड़ी-पटरी लगाने वाले छोटे कारोबारियों को तीन अलग-अलग किस्तों में लोन की सुविधा देता है। ये तीन किस्त 15,000 रुपये, 25,000 रुपये और 50,000 रुपये तक होते हैं।

इसके अतिरिक्त, योजना के तहत ब्याज सब्सिडी, क्रेडिट गारंटी सहायता और पात्र कारोबारियों के लिए 30,000 रुपये तक का यूपीआई- लिंक्ड रुपये क्रेडिट कार्ड की भी सुविधा दी जाती है।

क्रेडिट कार्ड पर मिलने वाली सुविधाएं

प्रधानमंत्री स्वनिधी योजना के तहत स्ट्रीट वेंडर्स को दिए जाने वाले क्रेडिट कार्ड पर अधिकतम 30,000 रुपये तक की क्रेडिट लिमिट मिल सकेगी। हालांकि, शुरुआत में कार्डकी ऑपरेटिंग लिमिट 10,000 रुपये रखी जाएगी। कार्ड के इस्तेमाल और पेमेंट के रिकॉर्ड के आधार पर इस लिमिट को धीरे-धीरे बढ़ाकर 30,000 रुपये तक किया जा सकेगा।

बिना ब्याज क्रेडिट कार्ड का लाभ

पीएम स्वनिधी योजना के तहत दी जानी वाली क्रेडिट कार्ड में सबसे खास सुविधा इंटरेस्ट-फ्री क्रेडिट पीरियड की होती है। कार्ड जारी करने वाली संस्था की मौजूदा नीति के अनुसार ग्राहकों को 20 से 50 दिन तक ब्याज-मुक्त अवधि मिल सकती है। इस दौरान बकाया राशि का भुगतान करने पर ब्याज से राहत मिल सकती है।

योजना के तहत क्रेडिट कार्ड की वैधता जारी होने की तारीख से पांच साल तक होगी। यानी स्ट्रीट वेंडर्स को लंबे समय तक इस क्रेडिट सुविधा का इस्तेमाल करने का मौका मिलेगा।

बता दें कि क्रेडिट कार्ड को लाभार्थी के यूपीआई आईडी (UPI ID) से लिंक किया जा सकता है। इससे स्ट्रीट वेंडर्स अपने क्रेडिट कार्ड पर मौजूद लिमिट का इस्तेमाल यूपीआई पेमेंट के लिए भी कर सकते हैं। कार्डधारकों के लिए ईसीएस, एनएएसीएच और ऑटोपे की सुविधा भी मिलती है। इसके जरिए कार्ड का बिल ग्राहक के बैंक खाते से तय तारीख पर अपने आप जमा हो जाएगा।

BRICS Summit 2026: दिल्ली में 11 से 13 सितंबर तक क्या रहेगा बंद? स्कूल, दफ्तर से मेट्रो तक, जानें पूरा अपडेट

महाराष्ट्र के नांदेड़ में भीषण हादसा: तेज रफ्तार ट्रक और टाटा मैजिक की टक्कर, 9 लोगों की दर्दनाक मौत

बंगाल में सत्ता बदलते ही अडानी की एंट्री, जल्द शुरू होंगे ये 3 बड़े प्रोजेक्ट्स; जानें पूरी डिटेल

BRICS Summit: दिल्ली में ब्रिक्स का मंच तैयार, किस-किस देश के नेता होंगे शामिल; भारत के लिए क्या है खास?

IRCTC मनी लॉन्ड्रिंग केस: लालू, तेजस्वी और राबड़ी समेत 9 के खिलाफ आरोप तय, राउज एवेन्यू कोर्ट का बड़ा फैसला