प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, (फाइल फोटो) 
बिज़नेस

PM Modi @75: पीएम मोदी के जन्मदिन पर धार से शुरू होगा ये अभियान, लाडली बहनों को मिलेगा ₹5 लाख का लाभ

Narendra Modi: सीएम मोहन यादव ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी का संकल्प और हमारी सरकार की प्रतिबद्धता है कि बहनों के जीवन में कष्ट न आए। इसी ध्येय के लिए बहनों को ₹5 लाख तक का निःशुल्क बीमा दिया जाएगा।

मनोज आर्या

Swasth Nari Sashakt Parivar Abhiyaan: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 17 सितंबर को अपना 75वां जन्मदिन मनाएंगे। इस मौके पर केंद्र के साथ-साथ भाजपा शासित राज्यों में अलग-अलग कार्यक्रम की तैयारी चल रही है। इस कड़ी में मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने एक बड़ा ऐलान किया है। दरअसल, झाबुआ जिले के पेटलावद में आयोजित राज्य स्तरीय लाड़ली बहना सम्मेलन में उन्होंने कहा कि सरकार की प्राथमिकता महिलाओं का सम्मान, सुरक्षा और सशक्तिकरण है। सरकार की सभी योजनाओं का लाभ पारदर्शी और प्रभावी तरीके से बहनों तक पहुंचाया जा रहा है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि 17 सितंबर को धार जिले की बदनावर तहसील के भैंसोला गांव में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी प्रदेश को पीएम मित्र पार्क की सौगात देने आ रहे हैं। पीएम मित्र पार्क से मालवांचल सहित पूरे प्रदेश की तस्वीर बदलेगी। सीएम ने सम्मेलन में प्रदेश की 1.26 करोड़ लाड़ली बहनों के खातों में 28वीं किश्त की 1541 करोड़ रुपये से अधिक की राशि ट्रांसफर किए और 53.48 लाख सामाजिक सुरक्षा पेंशन हितग्राहियों को भी 320.89 करोड़ राशि और 31 लाख से अधिक बहनों को एलपीजी सिलेंडर रीफिलिंग के 48 करोड़ रुपए अंतरित किये।

5 लाख तक का बीमा निशुल्क

मुख्यमंत्री मोहन यादव ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी का संकल्प और हमारी सरकार की प्रतिबद्धता है कि बहनों के जीवन में कष्ट न आए। इसी ध्येय के लिए बहनों को ₹5 लाख तक का निःशुल्क बीमा प्रदान किया जाएगा। पीएम मोदी द्वारा 17 सितंबर को कपास उत्पादक किसानों को पीएम मित्र पार्क की सौगात दी जा रही है। इसके साथ सेवा पखवाड़े की शुरुआत भी की जायेगी। स्वस्थ नारी, सशक्त समाज अभियान के अंतर्गत बहनों की सभी प्रकार की जांचें नि:शुल्क की जाएंगी। धार-झाबुआ को उद्योग एवं रोजगार से जोड़कर इसके विकास की नई आधारशिला रखी जा रही है।

'स्वस्थ नारी, सशक्त परिवार' का शुभारंभ

PM मोदी 17 सितंबर 2025 को स्वस्थ नारी सशक्त परिवार अभियान का शुभारंभ करेंगे। इस अभियान के तहत 17 सितंबर से 2 अक्टूबर 2025 तक पूरे देश में 75,000 स्वास्थ्य शिविर आयोजित किए जाएंगे। ये शिविर आयुष्मान आरोग्य मंदिरों, सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्रों (CHCs) और अन्य स्वास्थ्य सुविधाओं पर लगाए जाएंगे। इस पहल का उद्देश्य महिलाओं और बच्चों के लिए स्वास्थ्य सेवाओं को सुदृढ़ करना है, ताकि उन्हें बेहतर पहुंच, गुणवत्तापूर्ण देखभाल और आवश्यक जागरूकता मिल सके। यह कदम एक स्वस्थ भारत और सशक्त परिवारों के निर्माण की दिशा में महत्त्वपूर्ण है।

5 लाख समूहों से जुड़ी 65 लाख बहनें

मुख्यमंत्री मोहन यादव ने कहा कि प्रदेश में हर स्तर पर बिजली, पानी और सिंचाई सुविधाएं विकसित की जा रही हैं। किसान भाइयों को किसान सम्मान निधि मिल रही है। प्रदेश में 5 लाख समूहों के माध्यम से 65 लाख बहनें जुड़ी हैं। झाबुआ में 2 लाख बहनें स्व-सहायता समूहों के माध्यम से विभिन्न योजनाओं का लाभ ले रही हैं। दिव्यांग भाई-बहनों को लगभग 320 करोड़ राशि का लाभ दिया है।

VB-G RAM G के पहले ही महीने में बड़ा झटका! जुलाई में 49.94% घटा ग्रामीण रोजगार, सामने आए चौंकाने वाले आंकड़े

ये सरकार कायर है...अब बातचीत नहीं, रांची में विधानसभा तक पहुंचे छात्र, देवेंद्र महतो बोले- फैसला चाहिए

UPSC Recruitment 2026: 34 पदों पर निकली वैकेंसी, 28 अगस्त तक करें आवेदन, जानें योग्यता और चयन प्रक्रिया

Ram Mandir Donation Case: राम मंदिर मामले पर SC में अगले हफ्ते होगी सुनवाई, जानें आज कोर्ट में क्या हुआ

अभिषेक बनर्जी को सुप्रीम कोर्ट से बड़ी राहत, विदेश जाने की मिली सशर्त मंजूरी, कलकत्ता HC का फैसला पलटा