(प्रतीकात्मक तस्वीर) 
बिज़नेस

PM Kisan 21st Installment: पीएम किसान की 21वीं किस्त जारी, मोदी सरकार ने इन किसानों को दी बड़ी राहत

PM Kisan: पीएम-किसान एक केंद्रीय योजना है जिसे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने फरवरी 2019 में भूमिधारक किसानों की वित्तीय आवश्यकताओं को पूरा करने के लिए शुरू किया था।

मनोज आर्या

PM Kisan Samman Nidhi 21st Installment: केंद्र सरकार ने प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना की 21वीं किस्त शुक्रवार, (26 सितंबर) को जारी कर दी है। हालांकि, इस बार इस योजना का लाभ सिर्फ पंजाब, उत्तराखंड और हिमाचल प्रदेश के किसानों को अग्रिम रूप में मिला है, ताकि बाढ़ और प्राकृतिक आपदा से प्रभावित इन राज्यों के किसानों को जल्द आर्थिक मदद मिल सके। केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने तीनों राज्यों के किसानों के लिए इस किस्त को जारी किया है।

कृषि मंत्रालय की ओर से दी गई जानकारी के अनुसार, 27 लाख से अधिक किसानों को 540 करोड़ से अधिक की राशि सीधे उनके बैंक खातों में ट्रांसफर की गई है। यह रकम डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर (DBT) के जरिए भेजी गई है। इनमें करीब 2.7 लाख महिला किसान भी लाभार्थी हैं।

कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने जारी की किस्त

पीएम किसान की 21वीं किस्त जारी करते हुए कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि यह किस्त पीड़ित किसानों के लिए मददगार साबित होगी। उन्होंने बताया कि प्रत्येक किसान को 2,000 रुपये की राशि उनके खाते में भेजी गई है। गौरतलब है कि हाल ही में हिमाचल, पंजाब और उत्तराखंड में आई भीषण बाढ़ और भूस्खलन ने किसानों की कमर तोड़ दी थी। ऐसे में समय से पहले किस्त जारी करने का फैसला किसानों का आत्मविश्वास लौटाने और उन्हें खेती-किसानी की ओर दोबारा प्रेरित करने के लिए लिया गया है।

पीएम किसान योजना कब शुरू हुआ?

पीएम-किसान एक केंद्रीय योजना है जिसे माननीय प्रधानमंत्री ने फरवरी 2019 में भूमिधारक किसानों की वित्तीय आवश्यकताओं को पूरा करने के लिए शुरू किया था। इस योजना के अंतर्गत किसानों के आधार से जुड़े बैंक खातों में डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर (DBT) के माध्यम से तीन समान किस्तों में प्रति वर्ष 6,000/- रुपये का आर्थिक लाभ ट्रांसफर किया जाता है।

कब जारी हुई थी 20वीं किस्त?

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 2 अगस्त को उत्तर प्रदेश के वाराणसी से पीएम किसान सम्मान निधि योजना (PMKSNY) की 20वीं किस्त जारी किए थे। इस योजना के तहत देश के 9.70 करोड़ से ज्यादा पात्र किसानों के खाते में कुल 20,500 करोड़ रुपये की राशि सीबीडीटी के माध्यम से भेजी गई थी। इससे पहले प्रधानमंत्री ने 18 जून 2024 को वाराणसी से ही 9.26 करोड़ किसानों के खाते में सम्मान निधि भेजी थी।

अंगूर खट्टे हैं तो बेल काटने लगे, दिल्ली प्रोटेस्ट पर पहली बार बोले PM मोदी; राहुल गांधी को बताया फेल प्रोडक्ट

दिल्ली नगर निगम में क्यों भिड़े AAP-कांग्रेस पार्षद? विकास फंड से शुरू हुआ विवाद, हाथापाई तक पहुंची बात- VIDEO

नेहा बोरा ने CJP से किया किनारा, हाई कोर्ट में कहा- तिरंगा फहराने के लिए अनुमति जरूरी नहीं; कब आएगा फैसला?

सोनम का झलका दर्द, सरकार पर लगाया वादा खिलाफी का गंभीर आरोप; कहा चीन लद्दाख को नहीं मानता भारत का हिस्सा

रेहान वाड्रा की 74 तस्वीरें प्रदर्शनी से क्यों हटाई गईं? बीकानेर हाउस ने बताई वजह