गोल्ड लोन (सौ. सोशल मीडिया ) 
बिज़नेस

RBI: आरबीआई की गाइडलाइन से हिले गोल्ड लोन कंपनियों के शेयर, मुथ्थुट फाइनेंस के कारोबार में आयी भारी गिरावट

रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया ने आज हुई एमपीसी मीटिंग में गोल्ड लोन पर नए नियमों की समीक्षा की घोषणा की है। आरबीआई ने ये बयान दिया है कि सोने के गहनों और ज्वेलरी के बदले में दिए जाने वाले गोल्ड लोन के नियमों की समीक्षा की जाएगी।

अपूर्वा नायक

नई दिल्ली : रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया यानी आरबीआई के गवर्नर संजय मल्होत्रा ने आज एमपीसी मीटिंग में सोने को गिरवी रखकर लेने वाले लोन पर जल्द ही नई गाइडलाइन लेकर आने की बात कही हैं। इस ऐलान के बाद मुथ्थुट फाइनेंस के शेयर 5 प्रतिशत तक नीचे गिर गए हैं। आईआईएफएल फाइनेंस के शेयर भी 4.7 प्रतिशत तक टूट गए हैं। मणप्पुरम फाइनेंस के शेयरों में भी 1.6 प्रतिशत तक की गिरावट आयी है।

आरबीआई गवर्नर संजय मल्होत्रा ने कहा कि बैंक और एनबीएफसी दोनों ही तरह के संस्थान 'सोने के गिरवी' पर लोन देते हैं। इन पर प्रावधान यानी प्रोवाइजिंग, कंडक्ट नियम को एक जैसा बनाने के लिए हम जल्द ही नई व्यापक गाइडलाइंस जारी करेंगे यानी अब गोल्ड लोन पर नियम ज्यादा सख्त और एकसमान हो सकते हैं।

आरबीआई अब सभी बैंकों और फाइनेंस कंपनियों के लिए गोल्ड लोन पर एक जैसे नियम बनाएगा। इससे कंपनियों के लोन देने के तरीके पर असर पड़ेगा और ग्राहकों को फायदा होगा। शुरुआती दौर में एनबीएफसी पर थोड़ा प्रेशर रहेगा लेकिन लंबे समय में सिस्टम मजबूत और सुरक्षित बनेगा।

मुथ्थुट फाइनेंस का लगभग पूरा कारोबार गोल्ड लोन पर आधारित है। मणप्पुरम और आईआईएफएल के लिए भी गोल्ड लोन अहम हिस्सा है। अगर आरबीआई के नए नियम सख्त हुए, तो इन कंपनियों की लोन देने की कैपेसिटी, मार्जिन और प्रॉफिट पर असर पड़ सकता है।

आरबीआई ने गोल्ड लोन पर नए नियमों की समीक्षा का ऐलान किया है। आरबीआई ने कहा है कि सोने के गहनों और आभूषणों के बदले दिए जाने वाले लोन गोल्ड लोन के नियमों की समीक्षा की जाएगी। अभी तक बैंकों और एनबीएफसी जैसे मुथ्थुट और मणप्पुरम फाइनेंस के लिए अलग-अलग नियम थे। अब सभी संस्थाओं के लिए एक जैसा और व्यापक नियम बनाए जाएंगे। आरबीआई का उद्देश्य है कि सभी के लिए एक जैसे नियम बनाना है। उनकी रिस्क उठाने की क्षमता को ध्यान में रखना है।

मुंबई में प्रदर्शन करना पड़ा भारी! CJP के तीनों बड़े नेताओं पर LOC जारी, दीपके और रांका भी पुलिस के रडार पर

परिसीमन बिल को लेकर महाविकास अघाडी में रार! सुप्रिया सुले का नरम रुख, जानिए पूरा सियासी समीकरण

26/11 Mumbai Terror Attack: देश के लिए बलिदान या साध्वी का श्राप? शहीद हेमंत करकरे की विवादों से भरी कहानी

घर की छत पर सोलर लगवाने को लेकर सरकार ले आई नया नियम, अब बैटरी लगवाना होगा जरूरी; जानें कब से लागू होगा नियम

UP Politics: बातों से ज्यादा काम करने की जरूरत, इमरान मसूद को खड़गे की दो टूक नसीहत; कहा- गठबंधन होकर रहेगा