₹10 में आइसक्रीम बेचेंगे मुकेश अंबानी (AI जेनरेटेड इमेज)
बिज़नेस

₹10 में आइसक्रीम बेचेंगे मुकेश अंबानी, नई कंपनी बॉम्बे क्रिमरी की शुरुआत; अमूल-मदर डेयरी की बढ़ी मुश्किलें!

Bombay Creamery: कंपनी ने आइसक्रीम की शुरुआती कीमत सिर्फ 10 रुपये रखी है। ऐसे समय में जब आइसक्रीम बाजार में मदर डेयरी, क्वालिटी वॉल्स और अमूल जैसे बड़े ब्रांड पहले से ही मौजूद हैं।

मनोज आर्या

Bombay Creamery Lanuched: भारत की आइसक्रीम मार्केट में एक और नई कंपनी की एंट्री होने जा रही है। इस कंपनी की सबसे दिलचस्प बात यह है कि ये अंबानी परिवार से जुड़ी हुई है। अंबानी का नाम सुनते ही लोग सोच रहे होंगे यह कोई महंगा आइसक्रीम ब्रांड होगा। हालांकि, ऐसा नहीं है। दरअसल, रिलायंस कोल्ड ड्रिंक और पैकेज्ड ड्रिंकिंग वाटर के बाद आइसक्रीक की नई कंपनी बॉम्बे क्रीमरी की लॉन्च कर दी है।

कंपनी ने आइसक्रीम की शुरुआती कीमत सिर्फ 10 रुपये रखी है। ऐसे समय में जब आइसक्रीम बाजार में मदर डेयरी, क्वालिटी वॉल्स और अमूल जैसे बड़े ब्रांड पहले से ही मौजूद हैं। अब रिलायंस की एंट्री ने इन सभी कंपनियों के बीच प्रतिस्पर्धा बढ़ सकती है।

बॉम्बे क्रीमरी की शुरुआती कीमत 10 रुपये

कंपनी द्वारा दी गई जानकारी के मुताबिक, कप, कोन और स्टिक वाली आइसक्रीम की 10 रुपये से शुरुआत होगी। इसके अलावा टब और बार जैसे दूसरे विकल्प भी ग्राहकों के लिए उपलब्ध रहेंगे। रिलायंस कंज्यूमर प्रोडक्ट्स का कहना है कि इन आइसक्रीम में असली डेयरी क्रीम का इस्तेमाल किया गया है।

आपको बता दें कि शुरुआत में बॉम्बे क्रिमरी को सिर्फ पश्चिम भारत के बाजारों में ही उतारा गया है। समय के साथ-साथ इस देश के अन्य हिस्सों में भी पहुंचाने की योजना है। रिलायंस अपने मजबूत रिटेल और डिस्ट्रीब्यूशन नेटवर्क की मदद से इस ब्रांड को अधिक से अधिक ग्राहकों तक पहुंचाने की योजना पर काम कर रही है।

भारतीय बाजारों में बढ़ेगा का प्रतिस्पर्धा

भारतीय आइसक्रीम मार्केट में रिलायंस की ऐसे समय में एंट्री हुई है, जब पहले से ही कई कंपनियां अपना कारोबार कर रही हैं।अमूल, वाडीलाल, मदर डेयरी, क्वालिटी वॉल्स और अरुण जैसे ब्रांड इस बाजार में अपनी मजबूत पकड़ रखते हैं। ऐसे में 10 रुपये की शुरुआती कीमत रिलायंस की प्लान का अहम हिस्सा मानी जा रही है, जो ज्यादा से ज्याद ग्राहकों को अपने तरफ खिंच सकती है।

सिर्फ ₹10 में पानी और कोल्ड ड्रिंक!

रिलायंस इससे पहले कैंपा के जरिए सॉफ्ट ड्रिंक बाजार में भी अपनी मौजूदगी दर्ज करा चुकी है। कम कीमत कंपनी का स्ट्रैटजी रहा है। कैंपा को 10 रुपये की कीमत पर उतारकर कंपनी ने बड़े ब्रांड्स के लिए मुश्किलें बढ़ा दी थी। अब बॉम्बे क्रीमरी के जरिए रिलायंस ने इसी तरह की प्लान फिर आइसक्रीम बाजार में आजमाई है।

रिलायंस की एंट्री के बाद आइसक्रीम बाजार में कीमत और बाजार हिस्सेदारी को लेकर मुकाबला ज्यादा होने की संभावना है। कंपनी की कम कीमत और मजबूत समान पहुंचाने का नेटवर्क उसे इस इलाके में तेजी से जगह बनाने में मदद कर सकती है।

7.8% नहीं 2.6% है GDP ग्रोथ, आंकड़ों में हेरफेर कर झूठ परोस रही मोदी सरकार? जानें क्यों मचा है सियासी बवाल

Ram Mandir Trust Decisions: पहले CEO जितेंद्र मिश्रा, गोविंद गिरी महासचिव, राम मंदिर में किसे क्या जिम्मेदारी?

भावनगर पारा यार्ड रिमॉडलिंग को रेलवे की मंजूरी; ₹125 करोड़ से होगा अपग्रेड, जानें प्रोजेक्ट की मुख्य विशेषताएं

Kal Ka Mausam : यूपी-बिहार समेत 19 राज्यों में भारी बारिश और आंधी का अलर्ट, 70 KM की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

मोदी कैबिनेट में फेरबदल की तैयारी... नितिन गडकरी का बदलेगा मंत्रालय! महाराष्ट्र से किसे मिलेगी जगह?