बिज़नेस

ऐसी है देश की टॉप 10 कंपनियों की हालत, इन 5 कंपनियों को हुआ सर्वाधिक लाभ

वैष्णवी वंजारी

नई दिल्ली : देश की शीर्ष 10 सबसे मूल्यवान कंपनियों में 5 का संयुक्त बाजार मूल्यांकन पिछले सप्ताह 86,234.73 करोड़ रुपये बढ़ गया। इसमें टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (TCS) सबसे अधिक लाभ में रही। इसके अलावा टीसीएस के अलावा एचडीएफसी बैंक, इंफोसिस, हिंदुस्तान यूनिलीवर (Hindustan Unilever) और बजाज फाइनेंस (Bajaj Finance) लाभ में रहे। दूसरी ओर रिलायंस इंडस्ट्रीज (Reliance Industries), आईसीआईसीआई बैंक (ICICI Bank), आईटीसी (ITC), भारतीय स्टेट बैंक और भारती एयरटेल में गिरावट हुई।  

पिछले हफ्ते बीएसई सेंसेक्स 167.22 अंक या 0.25 फीसदी चढ़ गया। इस दौरान टीसीएस का बाजार मूल्यांकन 32,730.22 करोड़ रुपये बढ़कर 13,24,649.78 करोड़ रुपये हो गया। बजाज फाइनेंस ने 21,697.96 करोड़ रुपये जोड़े, जिससे उसका मूल्यांकन बढ़कर 4,94,884.37 करोड़ रुपये हो गया। 

इंफोसिस का मूल्यांकन 18,057.94 करोड़ रुपये बढ़कर 6,13,655.04 करोड़ रुपये और हिंदुस्तान यूनिलीवर का मूल्यांकन 7,730.16 करोड़ रुपये बढ़कर 5,87,104.12 करोड़ रुपये हो गया।

एचडीएफसी बैंक का बाजार पूंजीकरण 6,018.45 करोड़ रुपये बढ़कर 11,63,164.31 करोड़ रुपये हो गया। दूसरी ओर रिलायंस इंडस्ट्रीज का मूल्यांकन 19,336.49 करोड़ रुपये घटकर 15,68,216.88 करोड़ रुपये और आईसीआईसीआई बैंक का मूल्यांकन 4,671.54 करोड़ रुपये घटकर 6,62,057.43 करोड़ रुपये रह गया। हालांकि, रिलायंस इंडस्ट्रीज देश की सबसे मूल्यवान कंपनी बनी रही।  

भारतीय स्टेट बैंक का बाजार पूंजीकरण 4,105.33 करोड़ रुपये घटकर 5,30,211.19 करोड़ रुपये और आईटीसी का बाजार पूंजीकरण 2,743.6 करोड़ रुपये घटकर 5,51,463.84 करोड़ रुपये रह गया। भारती एयरटेल का बाजार मूल्यांकन 196.19 करोड़ रुपये घटकर 5,19,082.95 करोड़ रुपये रह गया।

जन्मदिन विशेष: जब प्यार के आगे हार गई सियासत, परिवार के खिलाफ जाकर की थी शादी; दिलचस्प है सचिन पायलट की कहानी

Delhi Building Collapse Live Update: अब तक 5 की मौत, PG मालिक के खिलाफ FIR दर्ज, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी

सत्य निकेतन हादसा: MCD ऑफिस में ABVP ने की तोड़फोड़, कमिश्नर के इस्तीफे की मांग पर अड़े

शंकराचार्य को झूठे केस में फंसाने की साजिश? प्रयागराज पॉक्सो कोर्ट ने आशुतोष ब्रह्मचारी पर जांच के दिए आदेश

सत्य निकेतन हादसा: जिस PG में रहते थे छात्र, अंदर कैसी थी बिल्डिंग? देखें द हॉस्टल डेज की तस्वीरें