जेफ बेजोस और लॉरेन सांचेज, (सोर्स-सोशल मीडिया) 
बिज़नेस

जेफ बेजोस की ₹480 करोड़ की वेडिंग, 61 की उम्र में गर्लफ्रेंड से की दूसरी शादी

अमेजन की फाउंडर जेफ बेजोस ने मंगेतर लॉरेन सांचेज के साथ इटली के वेनिस में शादी की। इस समारोह में दुनिया के कई मशहूर हस्तियों ने शिरकत की। इस शाही शादी में करीब 480 करोड़ रुपये खर्च हुए।

मनोज आर्या

अमेजन के फाउंडर और दुनिया के सबसे अमीर लोगों की लिस्ट में शामिल 61 वर्षीय जेफ बेजोस अपनी मंगेतर 55 वर्षीय लॉरेन सांचेज के साथ इटली के वेनिस शहर में शादी की। जियोजिर्यो द्वीप पर शुक्रवार की देर रात यह शादी हुई। इस खास मौके पर लॉरेन डोल्से एंड गबाना की डिजाइन की हुई व्हाइट ड्रेस पहनी थीं। ऐसा बताया जा रहा है कि इस ड्रेस को तैयार करने में करीब डेढ साल का समय लगा। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, जेफ बेजोस और लॉरेन सांचेज की इस शाही शादी में 46.5 - 55.6 मिलियन डॉलर यानी की करीब 400-480 करोड़ रुपये खर्च हुए हैं।

बता दें कि इस शादी समारोह में 80 फीसदी स्थानीय वेंडर्स ने सर्विस दी, जिसमें 140 साल पुरानी पेस्ट्री शॉप रोजा सल्वा और मुरानो ग्लासवर्क की लगुना बी शामिल हैं। तीन दिनों तक चलने वाले इस कार्यक्रम में 200 से ज्यादा VVIP मेहमानों ने हिस्सा लिया। इससे पहले गुरुवार को जेफ बेजोस और लॉरने सांचेज ने अपने मेहमानों के लिए एक शानदार प्री-वेडिंग पार्टी का आयोजन किया था।

बिल गेट्स समेत कई दिग्गज शामिल

जेफ बेजोस और लॉरने सांचेज के शादी समारोह में बिजनेसमैन, फिल्मी कलाकार, खिलाड़ी समेत दुनिया के कई मशहूर चेहरे शामिल हुए। बिल गेट्स, किम और ख्लोए कार्दशियन, ओपरा विन्फ्रे, लियोनार्डो डिकैप्रियो और अशहर जैसी नामचीन हस्तियां नजर आईं। इस समारोह में शामिल होने आए मेहमानों को बेजोस ने खास तोहफे दिए। पुरुष गेस्ट को नीली मखमली वेनेशियन चप्पल और महिलाओं को अमेजन की ब्लैक ओपन-टो स्लिपर।

स्थानीय लोगों ने समारोह का किया विरोध

जेफ बेजोस और लॉरेन सांचेज की शादी का स्थानीय वेनिस के लोगों ने काफी विरोध किया। शादी का वेन्यू पहले वेनिस के कैनारेजियो इलाके में तय किया गया था। हालांकि, बाद में इसको बदलकर 'हॉल ऑफ द आर्सेनाले' में किया गया। वेनिस के लोग बेजोस के सेलिब्रेशन को बिलियनेयर का प्लेग्राउंड बता रहे थे। स्थानीय लोगों का कहना है कि वेनिस पहले से ही ज्यादा पर्यटक और महंगाई की मार झेल रहा है। अमीरों की इतनी महंगी पार्टियों का आयोजन से शहर की असली परेशानियों से ध्यान भटक जाता है।

पहली पत्नी से 2019 में हुआ था तलाक

जेफ बेजोस ने 2019 में अपनी पहली पत्नी मैकेंजी स्कॉट को तलाक दिया था। तलाक से 25 साल पहले 1994 में दोनों की शादी हुई थी। बेजोस के तीन बेटे और एक एडॉप्टेड बेटी​​​​​ है। बेजोस की पहली पत्नी रही मैकेंजी भी दुनिया की सबसे अमीर महिलाओं की लिस्ट में शामिल हैं। तलाक के बाद मैकेंजी ने साइंस टीचर डैन ज्वेट से शादी की है।

वहीं, बेजोस के साथ रिलेशनशिप में आने से पहले लॉरेन 2005 में हॉलीवुड एजेंट पैट्रिक व्हाइटसेल से शादी की थी। शादी के 14 साल बाद 2019 में उन्होंने पैट्रिक से तलाक ले लिया। पैट्रिक​​​​​​ के दो बच्चे- बेटा इवान और बेटी एला है।

मुफ्त में काम कराने में नंबर-1 भारत, 16 घंटे से ज्यादा Unpaid वर्क करते हैं कर्मचारी; ADP रिपोर्ट में खुलासा

जिस नेता को बड़ा भाई बता हांक रहा था डींगे, उस नेता ने भी दर्ज कराई शिकायत...चौतरफा फंसा स्वतंत्र भारद्वाज

Delhi CJP Protest: स्वतंत्र भारद्वाज को दिल्ली पुलिस ने हिरासत में लिया, CJP के थाने पहुंचते ही हुआ एक्शन

Explainer: पश्चिमी यूपी में टूटेगा चौधरी परिवार का समीकरण? 26% मुस्लिम वोटर अहम, स्वाभिमान रैली के क्या मायने

Teachers' Day 2026: क्यों मनाया जाता है शिक्षक दिवस? जानिए डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन के जीवन की 8 खास बातें